
इसमें एक्ससी 40 रिचार्ज जैसा डैशबोर्ड दिया गया है। इसके एसी वेंट्स पर मैटल जैसी फिनिशिंग दी गई है जो काफी अच्छे से ऑपरेट होते हैं। इसके अलावा इस कार में आपको डैशबोर्ड और डोर पैड्स पर बर्फीले पहाड़ों से इंस्पायर्ड डिजिटल ग्राफिक्स भी नजर आएंगे। ये एम्बिएंट लाइटिंग के साथ जगमगा जाते हैं और सूरज ढलने के बाद केबिन का माहौल ही बदल जाता है। इसके अलावा केबिन के फ्रंट और रियर में लगे लैंप्स के जलने के बाद इसका केबिन किसी टॉप के फोटो स्टूडियो से कम नजर नहीं आता है।

इसके इंटीरियर की क्वालिटी काफी सॉलिड है, जिसमें डैशबोर्ड के टॉप हाफ हिस्से में सॉफ्ट टच मैटेरियल्स का इस्तेमाल किया गया है। इसके लोअर हाफ पर हार्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है जिनकी क्वालिटी भी काफी अच्छी है। वोल्वो का कहना है कि उनकी इस कार का केबिन लैदर फ्री है और ये प्लास्टिक बॉटल्स, वाइन बॉटल कॉर्क और जंगल की लकड़ी से तैयार किया गया है। कुल मिलाकर इसका केबिन काफी शानदार है।
इसके इंटीरियर में आपको दो तरह के केबिन थीम: ऑल ब्लैक और ब्लैक/ब्लू की चॉइस दी गई है। ये कलर इस कार के स्पोर्टी नेचर के साथ खूब फबते हैं। हालांकि इसका केबिन काफी छोटा लगता है। वोल्वो ने इसमें खुलेपन का अहसास कराने के लिए ऑल ग्लास रूफ दी है, मगर इसमें सनशेड्स नहीं दिए गए हैं।
फीचर
फीचर्स के मोर्चे पर सी40 में जरूरत की सभी चीजें दी गई हैं जो कि इस प्रकार से है:
| 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम |
ड्राइवर के लिए मेमोरी फ़ंक्शन के साथ पावर्ड फ्रंट सीट्स |
| वायर्ड एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो |
पावर्ड टेलगेट |
| 5 साल के डेटा के साथ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी |
कीलेस एंट्री एंड गो |
| 13-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम |
ड्युअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल |
| वायरलेस फोन चार्जर |
एम्बिएंट लाइटिंग |
इस कार में जरूरत की सभी चीजें दी गई है, मगर इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एवं एपल कारप्ले जैसे बेसिक फीचर्स नहीं दिए गए हैं।

इस इलेक्ट्रिक कार में दिया गया वोल्वो का 9 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम काफी क्रिस्प है और इस्तेमाल करने में आसान है और इसका इंटरफेस इसे अटकने नहीं देता है। वॉल्यूम और ट्रैक्स को कंट्रोल करने के लिए इसमें फिजिकल नॉब्स दिए गए हैं, मगर आप स्क्रीन के जरिए ही एयरकॉन को कंट्रोल कर सकते हैं। इसका सिस्टम गूगल के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और आप स्पॉटिफाय, गूगल मैप्स जैसे एप्स का भी इसके जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इंफोटेनमेंट को कमांड देने के लिए 'ओके गूगल' का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस कार में 5 साल का डेटा स्टोर हो सकता है जो ना केवल कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी को अनलॉक करता है, बल्कि आप इससे बिना सेलफोन के अपना म्यूजिक प्ले कर सकते हैं।
इस कार के अंदर दिए गए एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम भी गूगल मैप्स को ज्यादा प्रभावी बना देता है। ये आपको अगले चार्जिंग स्टेशन की जानकारी भी देता है। वहीं डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले पर नेविगेशन भी दिखाई देता है।

इसके ड्राइवर डिस्प्ले की बात करें तो क्रिस्प ग्राफिक्स के साथ ये काफी स्मूद महसूस होता है, मगर ये ऑडी और मर्सिडीज कारों की तरह कस्टमाइजेबल नहीं है।
वोल्वो की दूसरी कारों की तरह ये भी काफी सेफ कार है, जिसमें 8 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, फ्रंट, साइड और रियर पार्किंग सेंसर, 360-डिग्री कैमरा और सबसे महत्वपूर्ण एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम दिया गया है।
स्पेस और प्रैक्टिकैलिटी

सी40 की फ्रंट सीटें काफी कंफर्टेबल है और बिना थकान के इनपर लंबी से लंबी दूरियां तय कर सकते हैं। इस कार में आप अपने कंफर्ट के हिसाब से ड्राइविंग पोजिशन पर आ सकते हैं। इसमें अच्छा अंडरथाई सपोर्ट और लेटरल सपोर्ट मिलता है और सीटें आपको अच्छा कंफर्ट भी देती है।
विंडस्क्रीन छोटी होने के कारण और रियर हेडरेस्ट ऊंचे होने के कारण इसके इनसाइड रियर व्यू मिरर से पीछे का व्यू अच्छे से नहीं मिलता है।

इसके पीछे की सीटें थोड़ी ऊंची है और सीट हाइट नीचे है जिससे अच्छा अंडरथाई सपोर्ट नहीं मिलता है। हालांकि, सीट हाइट कम होने से अच्छा हेडरूम स्पेस मिल जाता है।
इस कार में दो 6 फुट तक के लंबे व्यक्ति एक के पीछे एक आराम से बैठ सकते हैं, मगर इसमें ज्यादा लेगरूम स्पेस नहीं मिलता है। इसकी सीटों की चौड़ाई तो अच्छी है जहां दो वयस्क और एक बच्चा आराम से बैठ सकता है।

प्रैक्टिकैलिटी की बात करें तो इसके फ्रंट डोर पॉकेट में 1 लीटर तक की बॉटल और छोटा मोटा सामान रख सकते हैं। इसके सेंटर कंसोल में दो कपहोल्डर्स दिए गए हैं, जिनमें कॉफी कप या 500 मिलीलीटर की बॉटल तक रख सकते हैं।