• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2023 टाटा नेक्सन एसयूवी भारत में हुई लॉन्च, कीमत 8.10 लाख रुपये से शुरू

    नई नेक्सन कार चार वेरिएंट्सः स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव और फियरलेस में उपलब्ध है

    सोनू
    सोनू
    Published On सितंबर 14, 2023 13:13 ist
    info icon
    published onSep 14, 2023 13:13 IST
    last updated onSep 14, 2023 13:13 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Nexon Facelift Launched

    2023 टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो गई है। इसकी कीमत 8.10 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। नेक्सन कार के डिजाइन, फीचर और सेफ्टी में कई अहम अपडेट किए गए हैं। हालांकि इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यहां देखिए क्या कुछ मिलेगा इसमें खासः

    डिजाइन अपडेट

    2023 नेक्सन के डिजाइन में आगे और पीछे की तरफ सबसे ज्यादा बदलाव हुए हैं। आगे की तरफ इसमें शार्प बोनट, सिक्वेंशियल एलईडी डीआरएल और स्लिीकी बंपर दिया गया है। इसमें हैरियर ईवी कॉन्सेप्ट की तरह वर्टिकल एलईडी हेडलाइटें भी दी गई है।

    Tata Nexon Facelift FrontTata Nexon Facelift Rear & Side

    साइड में नए 16-इंच एयरोडायनामिक अलॉय व्हील के अलावा कोई बदलाव नहीं हुए हैं। पीछे की तरफ इसमें नए डिजाइन के कनेक्टेड टेललैंप्स और नया बंपर दिया गया है। पीछे से इसका ओवरऑल डिजाइन फ्लेट रखा गया है।

    Tata Nexon Facelift Cabin

    नेक्सन के केबिन में भी कई अहम अपडेट हुए हैं। इसका डैशबोर्ड पहले से ज्यादा ऊंचा है, जिस पर स्लीकी एलिमेंट्स जैसे एसी वेंट्स आदि दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें बैकलिट टाटा लोगो के साथ नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, बड़ी सेंट्रल डिस्प्ले और सेंटर कंसोल में कुछ फिजिकल कंट्रोल्स दिए गए हैं। टाटा ने इसमें एक्सटीरियर शेड से मैच करती नई केबिन कलर थीम का ऑप्शन भी रखा है।

    ज्यादा फीचर

    Tata Nexon Facelift Touchscreen

    टाटा नेक्सन इस प्राइस पॉइंट पर और अपने में सेगमेंट में हमेशा से फीचर लोडेड कार रही है, लेकिन अब टाटा ने इसमें कुछ नए फीचर भी शामिल किए हैं। इसमें नए फीचर के तौर पर 10.25-इंच टचस्क्रीन सिस्टम (वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ), 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पडल शिफ्टर्स, और टच-इनेबल क्लाइमेट कंट्रोल पेनल जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें पहले की तरह वायरलेस फोन चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर मिलना भी जारी है।

    यह भी पढ़ें: 2023 टाटा नेक्सन के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौनसे फीचर, जानिए यहां

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए नई टाटा नेक्सन में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), हिल होल्ड असिस्ट, और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर शामिल हैं।

    इंजन और ट्रांसमिशन

    इंजन

    1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    120पीएस

    115पीएस

    टॉर्क

    170एनएम

    260एनएम

    गियरबॉक्स

    5एमटी, 6एमटी, 6एएमटी & 7डीसीटी

    6एमटी & 6एएमटी

    टाटा ने इसमें प्री-फेसलिफ्ट नेक्सन वाले ही इंजन दिए हैं, हालांकि इसमें टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ नए ट्रांसमिशन ऑप्शन शामिल किए गए हैं। दोनों इंजन के साथ इसमें पहले की तरह 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स कॉमन रखा गया है, वहीं टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ अब 5-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स का विकल्प भी शामिल हो गया है।

    कंपेरिजन

    Tata Nexon Facelift

    नई टाटा नेक्सन कार का मुकाबला किआ सोनेट, मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी300, निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर से है।

    was this article helpful ?

    टाटा नेक्सन पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    K
    kesri
    Sep 14, 2023, 3:38:32 PM

    what is price on road

      जवाब
      Write a Reply
      1
      B
      bharath kumar s r
      Sep 14, 2023, 1:55:10 PM

      what is the price on road

        जवाब
        Write a Reply

        कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है