• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2023 टाटा हैरियर और नई सफारी 17 अक्टूबर को होगी लॉन्च, जानिए क्या कुछ मिलेगा खास

    टाटा नई हैरियर और सफारी की बुकिंग 25,000 रुपये टोकन अमाउंट के साथ पहले ही शुरू कर चुकी है

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 12, 2023 19:15 ist
    info icon
    published onOct 12, 2023 19:15 IST
    last updated onOct 12, 2023 19:15 IST
    509 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Harrier facelift and Tata Safari facelift

    • टाटा हैरियर और टाटा सफारी को पहली बार बड़ा अपडेट मिलने जा रहा है।
    • दोनों में कनेक्टेड एलईडी डीआरएल, 19-इंच तक के अलॉय व्हील और कनेक्टेड टेललाइट दी गई है।
    • केबिन में दोनों में नया डैशबोर्ड और 4-स्कोड स्टीयरिंग व्हील दिया गया है जिसके बीच में टाटा का लोगो डिस्प्ले होता है।
    • इनमें 12.3-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और ड्यूल-जोन एसी जैसे फीचर दिए गए हैं। 
    • सुरक्षा के लिए सात एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और एडीएएस जैसे फीचर दिए गए हैं। 
    • दोनों मॉडल पहले से एक लाख रुपये तक महंगे हो सकते हैं।

    2023 टाटा हैरियर और टाटा सफारी फेसलिफ्ट से पर्दा उठ चुका है और कंपनी इन दोनों एसयूवी कारों की लगभग सभी जानकारी साझा कर चुकी है। अब नई टाटा हैरियर और सफारी की लॉन्च डेट भी कंफर्म हो गई है। कंपनी इन दोनों एसयूवी को 17 अक्टूबर को लॉन्च करेगी। टाटा मोटर्स इनकी बुकिंग पहले ही शुरू कर चुकी है। इच्छुक ग्राहक 25,000 रुपये देकर इन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन बुक करवा सकते हैं।

    एक्सटीरियर अपडेट

    Tata Harrier and Safari facelifts

    दोनों एसयूवी में एक जैसे डिजाइन अपडेट दिए गए हैं। इनमें नई ग्रिल, शार्प इंडिकेटर, और वर्टिकल स्प्लिड एलईडी टेललाइटें दी गई है। हैरियर और सफारी में आगे की तरफ एलईडी डीआरएल स्ट्रिप भी दी गई है।

    साइड में इनमें आगे वाले दरवाजे के नीचे वाले हिस्से में ‘हैरियर’ और ‘सफारी’ नाम की बैजिंग, और 17 इंच से 19 इंच तक के नए अलॉय व्हील दिए गए हैं। पीछे की तरफ इन दोनों में कनेक्टेड एलईडी टेललाइट सेटअप और नई बैजिंग दी गई है। इन दोनों एसयूवी कार की आगे और पीछे वाली स्किड प्लेट भी काफी बेहतर हुई है।

     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by CarDekho India (@cardekhoindia)

    केबिन अपडेट

    Tata Harrier facelift cabin
    Tata Safari facelift cabin

    टाटा ने इन दोनों एसयूवी के केबिन को भी अपडेट किया है। दोनों कारों में डैशबोर्ड पर लेयर्ड डिजाइन, नए सेंट्रल एसी वेंट्स और टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल पेनल दिया गया है। नई हैरियर और सफारी में 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिसके बीच में लगी बैकलिट स्क्रीन पर टाटा का लोगो दिखाई देता है। इनमें वेरिएंट के हिसाब से केबिन में अलग-अलग कलर हाइलाट्स भी मिलेंगे।

    फीचर लिस्ट हुई लंबी

    Tata Harrier and Safari facelifts 12.3-inch touchscreen

    टाटा की इन दोनों कारों में अब ज्यादा फीचर्स दे दिए गए हैं जिनमें 12.3-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और एक पैनोरमिक सनरूफ शामिल है। इनमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स का भी फीचर दिया गया है, जबकि सफारी के 6 सीटर वर्जन में तो मिडिल रो पर भी वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स का भी फीचर दिया गया है और साथ ही इनमें क्रूज कंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जिंग भी दी गई है।

    पैसेंजर सेफ्टी के लिए इनमें ड्राइवर साइड नी एयरबैग समेत सात एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इनमें एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम के तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल,फॉरवर्ड कॉलिजन वॉर्निंग और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: 2023 टाटा सफारी के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौनसे फीचर्स, जानिए यहां

    केवल डीजल इंजन का ही दिया गया है विकल्प

    दोनों एसयूवी कारों में 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की चॉइस के साथ 170 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देने वाले 2 लीटर डीजल इंजन की पेशकश की गई है। इनके ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में पैडल शिफ्टर्स और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक का फीचर भी दिया गया है। हालांकि टाटा मोटर्स आने वाले समय में दोनों कारों में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की चॉइस भी दे सकती है।

    संभावित कीमत और कंपेरिजन

    Tata Harrier and Safari facelifts rear

    दोनों एसयूवी कारों के वेरिएंट लाइनअप को बदला गया है। 2023 हैरियर को 4 वेरिएंट्स: स्मार्ट, प्योर, एडवेंचर और फीयरलेस में पेश किया जाएगा तो वहीं सफारी फेसलिफ्ट को भी 4 वेरिएंट्स: स्मार्ट, प्योर, एडवेंचर और अकंप्लिशड में पेश किया जाएगा। दोनों एसयूवी कारों के डार्क एडिशन भी उतारे जाएंगे। हमारा मानना है कि नई हैरियर और सफारी की कीमत पहले से लाख रुपये तक ज्यादा हो सकती है। बता दें कि वर्तमान में टाटा हैरियर की कीमत 15.20 लाख रुपये से लेकर 24.27 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है तो वहीं सफारी कार की कीमत 15.85 लाख रुपये से लेकर 25.21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, ​दिल्ली) के बीच है।

    पहले की तरह नई टाटा हैरियर का मुकाबला एमजी हेक्टर और महिंद्रा एक्सयूवी 700 (5 सीटर वेरिएंट) के साथ साथ हुंंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस के टॉप वेरिएंट्स से रहेगा, तो वहीं नई सफारी हुंडई अल्कजार, महिंद्रा एक्सयूवी700 और एमजी हेक्टर प्लस को टक्कर देगी।

    यह भी देखेंः टाटा सफारी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    टाटा हैरियर पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है