• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा कर्व एसयूवी फिर टेस्टिंग के दौरान आई नजर: ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन फीचर से होगी लैस, जल्द होगी लॉन्च

    टाटा कर्व को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। भारत में यह गाड़ी हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस जैसी पॉपुलर कॉम्पेक्ट एसयूवी कारों को टक्कर देगी। कर्व कार कूपे एसयूवी बॉडी स्टाइल के साथ आएगी और इसमें टाटा की नई डिज़ाइन थीम मिलेगी। टाटा कर्व एसयूवी में क्या कुछ मिलेगा ख़ास, जानेंगे आगे:

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 10, 2024 13:50 ist
    info icon
    published onApr 10, 2024 12:45 IST
    last updated onApr 10, 2024 13:50 IST
    326 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Curvv Rear Spy Shot

    • टाटा कर्व कार में नया 1.2-लीटर टी-जीडीआई (टर्बो पेट्रोल) इंजन दिया जाएगा, इसके अलावा इसमें टाटा नेक्सन वाला डीजल इंजन भी मिलना जारी रहेगा।

    • नई तस्वीरों से टाटा कर्व कार में ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन फीचर का मिलना कंफर्म हो गया है।

    • इसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, सनरूफ और 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।

    • टाटा कर्व में 1.2-लीटर टी-जीडीआई टर्बो पेट्रोल (125 पीएस) और 1.5-लीटर डीजल इंजन (115 पीएस) ऑप्शन दिए जाएंगे।

    • इसकी कीमत 11 लाख रुपन (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    टाटा कर्व को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। भारत में यह गाड़ी हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस जैसी पॉपुलर कॉम्पेक्ट एसयूवी कारों को टक्कर देगी। कर्व कार कूपे एसयूवी बॉडी स्टाइल के साथ आएगी और इसमें टाटा की नई डिज़ाइन थीम मिलेगी। टाटा कर्व एसयूवी में क्या कुछ मिलेगा ख़ास, जानेंगे आगे:

    ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन फीचर से होगी लैस

    Tata Curvv with blind spot detection

    टेस्टिंग के दौरान दिखी टाटा कर्व कार में आउटसाइड रियर व्यू मिरर पर वार्निंग लाइट जलती हुई नज़र आई है, जिससे इसमें ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन फीचर मिलना कंफर्म हो गया है। अनुमान है कि यह इसके एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) का हिस्सा हो सकता है जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    कैमरे में कैद मॉडल को पूरी तरह कवर से ढके देखा जा सकता है, लेकिन इसमें कूपे रूफलाइन और फ्लश टाइप डोर हैंडल्स जैसी डिटेलिंग जरूर नज़र आई है।

    यह भी पढ़ें: अप्रैल 2024 में टाटा टियागो ईवी पर एमजी कॉमेट ईवी से ज्यादा चल रहा है वेटिंग पीरियड, जानिए दूसरी इलेक्ट्रिक कारों के लिए कितना करना पड़ रहा है इंतजार

    केबिन व फीचर

    Tata Curvv cabin

    कर्व कार के इंटीरियर की झलक फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन अनुमान है कि इसमें नेक्सन जैसी डैशबोर्ड थीम मिल सकती है। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 के दौरान कर्व कार को हैरियर जैसे 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के साथ देखा गया था जिस पर इल्युमिनेटेड टाटा लोगो नज़र आया था।

    अनुमान है कि इस अपकमिंग कार में 12.3-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, सनरूफ और 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

    इंजन ऑप्शन

    टाटा कर्व कार में नया 1.2-लीटर टी-जीडीआई (टर्बो पेट्रोल) इंजन दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें टाटा नेक्सन वाला डीजल इंजन भी मिलेगा। कर्व प्रोडक्शन मॉडल के इंजन स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हो सकते हैं:

    इंजन 

    1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल 

    पावर 

    125 पीएस 

    115 पीएस 

    टॉर्क 

    225 एनएम 

    260 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी, 7-स्पीड डीसीटी* (संभावित) 

    6-स्पीड एमटी 

    *डीसीटी - ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन

    भारत में टाटा कर्व का इलेक्ट्रिक वर्जन 'कर्व ईवी' भी उतारा जाएगा जो फुल चार्ज में 500 किलोमीटर की रेंज तय करने में सक्षम हो सकता है। टाटा कर्व ईवी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।

    संभावित कीमत व मुकाबला

    टाटा कर्व आईसीई मॉडल (इंटरनल कंबशन इंजन) को भारत में 2024 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, होंडा एलिवेट, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, एमजी एस्टर, मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाइराइडर जैसी कॉम्पेक्ट एसयूवी कारों से रहेगा। इसके अलावा इसका कंपेरिजन सिट्रोएन बेसाल्ट विज़न से भी रहेगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा कर्व पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है