• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा कर्व और कर्व ईवी से 19 जुलाई को उठेगा पर्दा, जानिए क्या कुछ मिलेगा खास

    टाटा कर्व ईवी 7 अगस्त को लॉन्च होगी जबकि आईसीई वर्जन बाद में उतारा जाएगा

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 16, 2024 19:37 ist
    info icon
    published onJul 16, 2024 19:37 IST
    last updated onJul 16, 2024 19:37 IST
    744 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Curvv

    • टाटा कर्व भारत की पहली मास मार्केट कूपे एसयूवी होगी।

    • इसमें कूपे स्टाइल रूफलाइन और कनेक्टेड एलईडी डीआरएल और टेललाइट दी जाएगी।

    • केबिन टाटा नेक्सन ईवी से मिलता-जुलता होगा।

    • इसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।

    • सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और एडीएएस जैसे सेफ्टी फीचर दिए जा सकते हैं। 

    • कर्व आईसीई में 1.2-लीटर टी-जीडीआई (टर्बो-पेट्रोल) और 1.5-लीटर डीजल इंजन की चॉइस मिल सकती है।

    • कर्व ईवी की फुल चार्ज में रेंज करीब 500 किलोमीटर हो सकती है।

    • कर्व आईसीई की कीमत 10.50 लाख रुपये और कर्व ईवी की प्राइस 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है।

    टाटा कर्व और कर्व ईवी से तीन दिन बाद यानी 19 जुलाई को पर्दा उठेगा। कर्व भारत की पहली मास मार्केट एसयूवी-कूपे होगी, जिसे कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में पोजिशन किया जाएगा। टाटा की पहली एसयूवी-कूपे की प्राइस का खुलासा 7 अगस्त 2024 को होगा, हालांकि इस दिन केवल इसका इलेक्ट्रिक वर्जन पेश किया जाएगा। कर्व आईसीई वर्जन को कर्व ईवी के बाद लॉन्च किया जाएगा। टाटा कर्व में क्या कुछ मिलेगा खास जानेंगे आगेः

    डिजाइन

    Tata Curvv

    टाटा कर्व भारत की पहली मास मार्केट कूपे एसयूवी है, लेकिन इसका डिजाइन फेसलिफ्ट टाटा नेक्सन, हैरियर और सफारी से इंस्पायर्ड है। इसमें आगे की तरफ स्प्लिट लाइटिंग सेटअप के साथ कनेक्टेड एलईडी डीआरएल दी गई है और हेडलाइट को फ्रंट बंपर पर पोजिशन किया गया है। आईसीई वर्जन में ब्लैक ग्रिल दी गई है जबकि ईवी मॉडल में ग्रिल की जगह क्लोज्ड-ऑफ बॉडी पेनल मिलेगा।

    Tata Curvv Rear

    साइड में कर्व में एयरोडायनामिकली स्टाइल अलॉय व्हील (नेक्सन जैसे) और फ्लश-टाइप डोर हैंडल (पहली टाटा कार) दिए जाएंगे। पीछ की तरफ कर्व में कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट दी जाएगी जो एलईडी सेटअप से कनेक्टेड होगी, और इसमें वेलकम व गुडबाय एनिमेशन मिलेंगे। कर्व ईवी में कनेक्टेड एलईडी डीआरएल दी जाएगी, जो पंच ईवी और नेक्सन ईवी की तरह चार्जिंग इंडिकेटर का काम भी करेगी।

    केबिन और फीचर

    Tata Curvv cabin

    टाटा ने कर्व एसयूवी के इंटीरियर से पूरी तरह से पर्दा नहीं उठाया है, हालांकि टेस्ट मॉडल और टीजर से यह पता चला है कि इसका केबिन लेआउट टाटा नेक्सन से मिलता-जुलता होगा। हालांकि नेक्सन में 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है जबकि कर्व में 4-स्पोक स्टीयरिंग दिया जाएगा जिसके बीच में हैरियर की तरह इल्लुमिनेटेड टाटा लोगो मिलेगा।

    टाटा कर्व में 12.3-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, पावर्ड ड्राइवर सीट, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर के साथ 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) जैसे सेफ्टी फीचर दिए जा सकते हैं। इसमें लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया जा सकता है जिसके तहत लेन कीप असिस्ट, ऑटोनॉमस ब्रेकिंग, और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर मिल सकते हैं।

    कर्व ईवी में व्हीकल-टू-लोड (वी2एल) और व्हीकल-टू-व्हीकल (वी2वी) फंक्शनैलिटी भी मिलेगी। कुछ ऐसी ही खूबियां टाटा नेक्सन ईवी में भी मिलती है।

    संभावित पावरट्रेन

    टाटा कर्व में नया 1.2-लीटर टी-जीडीआई (टर्बो-पेट्रोल) इंजन दिया जाएगा, इसके अलावा इसमें नेक्सन वाले 1.5-लीटर डीजल इंजन की चॉइस भी मिलेगी, जिनके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैः

    इंजन

    1.2-लीटर टी-जीडीआई टर्बो-पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    125 पीएस

    115 पीएस

    टॉर्क

    225 एनएम

    260 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी, 7-स्पीड डीसीटी (संभावित)

    6-स्पीड एमटी

    डीसीटी: ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    टाटा ने कर्व ईवी के बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर की जानकारी अभी साझा नहीं की है। हमारा मानना है कि टाटा कर्व इलेक्ट्रिक को दो बैटरी पैक ऑप्शन में पेश किया जा सकता है और इसकी फुल चार्ज रेंज करीब 500 किलोमीटर हो सकती है। कर्व ईवी को टाटा के एक्टि.ईवी प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा जिस पर पंच ईवी भी बनी है। 

    संभावित प्राइस और कंपेरिजन

    टाटा कर्व आईसीई की कीमत 10.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, होंडा एलिवेट, एमजी एस्टर, सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस और अपकमिंग सिट्रोएन बेसाल्ट से रहेगा। कर्व ईवी की कीमत 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। इसका सीधा मुकाबला एमजी जेडएस ईवी और अपकमिंग हुंडई क्रेटा ईवी से रहेगा।

    was this article helpful ?

    टाटा कर्व ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है