• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो क्विड का 2022 मॉडल भारत में लॉन्च, 4.5 लाख रुपये हुई शुरूआती कीमत

    कंपनी ने एक नया वेरिएंट आरएक्सएल (ओ) शामिल कर इसके मॉडल लाइनअप को भी बदल दिया है।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 14, 2022 19:10 ist
    info icon
    published onMar 14, 2022 19:10 IST
    last updated onMar 14, 2022 19:10 IST
    2.3K Views
    • Write a कमेंट

    मार्केट में कस्टमर्स को आकर्षित करने के लिए रेनो क्विड को इस साल के लिए माइल्ड एनुअल अपडेट दे दिया गया है।

    नई रेनो क्विड की वेरिएंट वाइज अपडेटेड प्राइसिंग इस प्रकार से है:

    वेरिएंट

    पुरानी कीमत

    नई कीमत

    कीमत में अंतर

    आरएक्सई

    4.25 लाख रुपये

    उपलब्ध नहीं

    -

    आरएक्सएल 0.8

    4.58 लाख रुपये

    4.5 लाख रुपये

    8,000

    आरएक्सएल 1.0

    4.69 लाख रुपये

    4.6 लाख रुपये

    9,000

    आरएक्सएल (ऑप्शनल) 0.8

    उपलब्ध नहीं

    4.74 लाख रुपये

    -

    आरएक्सएल (ऑप्शनल) 1.0

    उपलब्ध नहीं

    4.84 लाख रुपये

    -

    आरएक्सटी 0.8

    4.88 लाख रुपये

    उपलब्ध नहीं

    -

    आरएक्सएल 1.0 एएमटी

    5.09 लाख रुपये

    उपलब्ध नहीं

    -

    आरएक्सटी 1.0

    5.1 लाख रुपये

    5.19 लाख रुपये

    9,000

    क्लाइंबर

    5.31 लाख रुपये

    5.42 लाख रुपये

    11,000

    आरएक्सटी 1.0 एएमटी

    5.5 लाख रुपये

    5.61 लाख रुपये

    6,000

    क्लाइंबर एएमटी

    5.71 लाख रुपये

    5.84 लाख रुपये

    13,000

    सभी कीमतें एक्सशोरूम दिल्ली के अनुसार

    मॉडल लाइनअप को अपडेट करने के साथ अब कंपनी ने इसमें से कुछ वेरिएंट्स को हटा भी दिया है जिसमें आरएक्सई,आरएक्सटी 0.8 और आरएक्सएल एएमटी शामिल है। वहीं नया आरएक्सएल अब इसका नया बेस वेरिएंट कहलाएगा जिससे इस कार की कीमत में भी 25000 रुपये का इजाफा हो गया है। हालांकि आरएक्सएल वेरिएंट्स में पहले से कम फीचर्स ऑफर किए जाएंगे तो वो इस लिहाज से ज्यादा अफोर्डेबल भी हो गए हैं। रेनो क्विड के आरएक्सटी और क्लाइंबर वेरिएंट्स की प्राइस 13,000 रुपये तक बढ़ गई है। रेनो क्विड में पहले की तरह 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 0.8 लीटर और 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन की चॉइस के साथ 1 लीटर पेट्रोल इंजन की चॉइस ही मिलेगी। 

    2022 Kwid Climber

    आरएक्सएल वेरिएंट के मुकाबले इस कार के नए वेरिएंट आरएक्सएल ऑप्शनल में फ्रंट पावर विंडो, एलईडी टेललाइट्स, व्हील कवर, एक रियर पार्सल शेल्फ, और ब्लूटूथ और दो-स्पीकर के साथ एक ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स के तौर पर 2022 रेनो क्विड में प्री टेंशनर के साथ ड्राइवर सीटबेल्ट और लोड लिमिटर समेत ड्युअल फ्रंट एयरबैग्स,एबीएस एवं ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं। 

    2022 रेनो क्विड के क्लाइंबर एडिशन को भी अपडेट दिया गया है। अब इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर में ऑरेन्ज की जगह व्हाइट एसेंट्स और नए ड्युअल टोन फ्लेक्स व्हील्स नजर आएंगे। क्लाइंबर में ब्लैक रूफ के साथ आईसी कूल व्हाइट समेत नया मेटल मस्टर्ड येलो और ब्लैक रूफ का कलर कॉम्बिनेशन भी मिलेगा। इसके अलावा क्विड क्लाइंबर 2022 मॉडल में मूनलाइट सिल्वर और जंस्कार ब्लू मोनोटोन कलर की चॉइस भी मिलेगी। पहले की तरह नई रेनो क्विड का मुकाबला एस प्रेसो, डैटसन रेडी गो के साथ साथ अपकमिंग न्यू जनरेशन मारुति ऑल्टो से भी रहेगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट क्विड पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है