• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो क्विड की कीमत में हुआ इजाफा,अब स्टैंडर्ड मिलेगा ड्युअल फ्रंट एयरबैग का फीचर

    कंपनी ने अब क्विड के बेस वेरिएंट एसटीडी को बंद कर दिया है जिसके बाद इसकी कीमत में 75000 रुपये का इजाफा हो गया है। 

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 01, 2021 18:06 ist
    info icon
    published onSep 01, 2021 18:06 IST
    last updated onSep 01, 2021 18:06 IST
    2.4K Views
    • Write a कमेंट

    • पहले कुछ ​ही वेरिएंट्स में दिए जा रहे थे ड्युअल एयरबैग्स,अब स्टैंडर्ड मिलेगा ये फीचर
    • बेस वेरिएंट एसटीडी हुआ बंद,ऐसे में 75000 रुपये बढ़ी इसकी एंट्री प्राइस
    • क्लाइंबर वेरिएंट ड्युअल टोन व्हाइट और ब्लैक एक्सटीरियर के साथ ऑरेन्ज हाइलाइटिंग भी आएगी नजर
    • ओआरवीएम और डे नाइट आईआरवीएम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं इसके टॉप वेरिएंट में 
    • अब 4.06 लाख रुपये से लेकर 5.51 लाख रुपये की कीमत में पर रहेगी उपलब्ध

    रेनो ने अपनी पॉपुलर हैचबैक क्विड का 2021 मॉडल कुछ अपडेट्स के साथ लॉन्च कर दिया है। अब इस कार में ड्युअल फ्रंट एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलेगा। ये अपडेट सभी कारों में फ्रंट पैसेंजर एयरबैग अनिवार्य किए जाने के बाद किया गया है। साथ ही में

    पहले इलेक्ट्रिक ब्लू कलर में आने वाली क्विड क्लांबर ब्लैक रूफ के साथ व्हाइट में उपलब्ध होगी जिसमें हेडलैंप हाउसिंग,रूफ रेल्स और स्किड प्लेट्स पर ऑरेन्ज एसेंट्स भी नजर आएंगे। इसके अलावा इसमें आउटसाइड रियर व्यू मिरर्स और ऑल ब्लैक 14 इंच व्हील्स पर ऑरेन्ज कैप्स भी दी गई हैं। ​कंपनी ने क्विड क्लाइंबर में कुछ नए ​फीचर्स भी दिए हैं जिनमें इलेक्ट्रिक ओआरवीएम और डे/नाइट आईआरवीएम शामिल है। वहीं इसमें ड्राइवर की सीटबेल्ट में प्री टेंशनर और लोड लिमिटर भी दिया गया है। 

    क्विड में पहले की तरह 0.8 लीटर और 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलना जारी रहेगा। 1 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस भी दी गई है। अब इन तमाम अपडेट्स के बाद रेनो क्विड की नई कीमत कुछ इस प्रकार हो गई है। 

    वेरिएंट

    2021 कीमत

    पिछली कीमत

    क्विड एसटीडी 0.8

    बंद

    3.31 लाख रुपये

    क्विड आरएक्सई 0.8

    4.06 लाख रुपये

    4.02 लाख रुपये

    क्विड आरएक्सएल 0.8

    4.36 लाख रुपये

    4.31 लाख रुपये

    क्विड आरएक्सएल 1.0लीटर

    4.53 लाख रुपये

    4.49 लाख रुपये

    क्विड आरएक्सटी 0.8

    4.66 लाख रुपये

    4.62 लाख रुपये

    क्विड आरएक्सटी(ऑप्शनल) 1.0लीटर

    4.90 लाख रुपये

    4.86 लाख रुपये

    क्विड आरएक्सएल 1.0लीटर ईजी-आर एएमटी

    4.93 लाख रुपये

    4.89 लाख रुपये

    क्विड क्लाइंबर(ऑप्शनल) 1.0लीटर

    5.11 लाख रुपये

    5.07 लाख रुपये

    क्विड आरएक्सटी(ऑप्शनल) 1.0लीटर ईजी-आर एएमटी

    5.30 लाख रुपये

    5.26 लाख रुपये

    क्विड क्लाइंबर(ऑप्शनल) 1.0लीटर ईजी-आर एएमटी

    5.51 लाख रुपये

    5.47 लाख रुपये

    एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट में इस कार का मुकाबला मारुति ऑल्टो,मारुति एस प्रेसो और डेटसन रेडी गो से है। वहीं इसके टॉप मॉडल का मुकाबला अपकमिंग टाटा पंच और हुंडई कैस्पर माइक्रो एसयूवी कारों से होगा। 

    यह भी पढ़ें:हुंडई कैस्पर के एक्सटीरियर से उठा पर्दा, जानिए क्या मिलेगा इस एसयूवी कार में खास

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट क्विड पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है