• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2023 टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट कल होगी लॉन्च

    2023 नेक्सन का डिजाइन पूरी तरह से नया होगा और इसमें पेट्रोल व डीजल इंजन की चॉइस मिलेगी

    सोनू
    सोनू
    Published On सितंबर 13, 2023 10:34 ist
    info icon
    published onSep 13, 2023 10:34 IST
    last updated onSep 13, 2023 10:34 IST
    282 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Nexon Facelift

    • इसके एक्सटीरियर में सबसे ज्यादा बदलाव आगे की तरफ हुए हैं। 
    • साइड में नए अलॉय व्हील और पीछे की तरफ कनेक्टेड टेललैंप्स दिए गए हैं।
    • इसका केबिन पूरी तरह से नया है जिसमें कई वर्टिकल एलिमेंट्स दिए गए हैं।
    • इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट जैसे फीचर दिए गए हैं। 
    • यह 115पीएस 1.5-लीटर डीजल इंजन और 120पीएस 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन में मिलेगी।
    • इसकी कीमत 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    2023 टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट से पर्दा उठ चुका है और भारत में इस कार को कल लॉन्च किया जाएगा। इस अपडेट एसयूवी कार का एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन नया है, साथ ही इसमें कुछ नए फीचर भी शामिल किए गए हैं। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। अगर आप इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यहां देखिए नई नेक्सन कार में क्या कुछ मिलेगा खासः

    मॉडर्न डिजाइन

    Tata Nexon Facelift Front

    टाटा ने नेक्सन कार के डिजाइन को पूरी तरह से अपडेट किया है, जिसे देखकर यह लग रहा है कि कंपनी इसे फेसलिफ्ट के बजाए कोई नया जनरेशन अपडेट देने जा रही है। आगे की तरफ इसमें शार्प बोनट, सिक्वेंशल एलईडी डीआरएल, वर्टिकल एलईडी हेडलाइटें और स्लीकी बंपर दिया गया है।

    Tata Nexon Facelift Rear 3/4th

    साइड से यह नए एयरोडायनामिक 16-इंच अलॉय व्हील को छोड़कर पहले जैसी ही है। पीछे की तरफ भी इसमें कई बदलाव किए गए हैं। यहां सबसे बड़े अपडेट के तौर पर कनेक्टेड टेललैंप सेटअप और नया बंपर दिया गया है।

    अपडेट केबिन

    Tata Nexon Facelift Cabin

    एक्सटीरियर की तरह इंटीरियर को भी काफी अपडेट किया गया है। इसका डैशबोर्ड ज्यादा ऊंचा लगता है। इसके अलावा इसमें बड़ी सेंटरल डिस्प्ले, सेंटर कंसोल में कुछ फिजिकल कंट्रोल्स और बैकलिट टाटा लोगो के साथ नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसमें नए केबिन थीम कलर भी शामिल किए गए है और नई अपहोल्स्ट्री भी इसमें दी गई है।

    नए फीचर

    Tata Nexon Facelift 10.25-inch Touchscreen Infotainment System

    नई टाटा नेक्सन कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ), 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पडल शिफ्टर्स, और टच-इनेबल क्लाइमेट कंट्रोल पेनल दिया गया है। इसके अलावा इसमें पहले की तरह वायरलेस फोन चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर भी मिलना जारी हैं।

    यह भी पढ़ें: 2023 टाटा नेक्सन इन 7 फीचर के मामले में हुंडई वेन्यू से है बेहतर, डालिए एक नजर

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), हिल होल्ड असिस्ट, और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं।

    इंजन

    Tata Nexon Facelift

    टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट के इंजन में बदलाव नहीं हुआ है। इसमें पहले की तरह 1.5-लीटर डीजल इंजन (115पीएस और 260एनएम) और 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (120पीएस और 170एनएम) का ऑप्शन रखा गया है।

    यह भी पढ़ें: 2023 टाटा नेक्सन के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौनसे कलर और इंजन ऑप्शन, जानिए यहां

    डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है। वहीं टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड एएमटी और 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है।

    प्राइस और कंपेरिजन

    Tata Nexon Facelift

    2023 टाटा नेक्सन की कीमत 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इस एसयूवी कार का मुकाबला किआ सोनेट, मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी300, निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर से रहेगा।

    यह भी देखेंः टाटा नेक्सन ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    टाटा नेक्सन पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है