• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अब मारुति इनविक्टो में रियर सीटबेल्ट रिमाइंडर मिलेगा स्टैंडर्ड

    मारुति इनविक्टो ज़ेटा+ वेरिएंट में रियर सीटबेल्ट रिमाइंडर फीचर शामिल होने से इसकी कीमत 3,000 रुपये बढ़ गई है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 03, 2023 14:14 ist
    info icon
    published onAug 03, 2023 14:14 IST
    last updated onAug 03, 2023 14:14 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Invicto

    • मारुति ने टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस बेस्ड इनविक्टो को जुलाई 2023 में लॉन्च किया था।
    • यह गाड़ी दो वेरिएंट ज़ेटा+ और अल्फा+ में उपलब्ध है।
    • इसके अल्फा+ वेरिएंट में यह सेफ्टी फीचर लॉन्चिंग से ही मिलता है।
    • इनविक्टो ज़ेटा+ वेरिएंट की सेफ्टी लिस्ट में कोई दूसरा बदलाव नहीं किया गया है।
    • भारत में इनविक्टो एमपीवी की कीमत 24.82 लाख रुपये से 28.42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    मारुति ने इनोवा हाइक्रॉस बेस्ड इनविक्टो एमपीवी के एंट्री लेवल ज़ेटा+ वेरिएंट में रियर सीटबेल्ट रिमाइंडर फीचर शामिल कर दिया है। यह फीचर अब तक इसके केवल टॉप अल्फा+ वेरिएंट में ही मिलता था।

    कीमत में बदलाव

    मारुति की इस एमपीवी कार में यह सेफ्टी फीचर सेकंड और थर्ड रो की सीटों पर दिया गया है। यह फीचर जुड़ने के बाद अब इनविक्टो ज़ेटा+ वेरिएंट (7-सीटर और 8-सीटर में उपलब्ध) की प्राइस 3,000 रुपये बढ़ गई है।

    इनविक्टो में मिलने वाले दूसरे सेफ्टी फीचर

    Maruti Invicto electronic parking brake with auto-hold

    मारुति ने इनविक्टो के ज़ेटा+ वेरिएंट की सेफ्टी लिस्ट में अन्य कोई बदलाव नहीं किए हैं। इस वेरिएंट में अब भी छह एयरबैग, सभी पैसेंजर के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट और आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे फीचर मिलते हैं।

    360 डिग्री कैमरा, फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और रियर डिफॉगर जैसे फीचर्स केवल इसके अल्फा+ वेरिएंट में ही मिलते हैं।

    कीमत व कंपेरिजन

    Maruti Invicto rear

    भारत में इनविक्टो एमपीवी की कीमत अब 24.82 लाख रुपये से शुरू होकर 28.42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस से है, जबकि किया कैरेंस और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा को इससे नीचे पोज़िशन किया गया है।

    यह भी देखेंः मारुति इनविक्टो ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Invicto पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है