• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जनवरी 2024 कॉम्पेक्ट एसयूवी सेल्स रिपोर्ट: हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस को पीछे छोड़ मारुति ग्रैंड विटारा रही टॉप पर, जानिए सेगमेंट की बाकी कारों को मिले कितने बिक्री के आंकड़े

    जनवरी 2024 में कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट की मासिक सेल्स में 12 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई। पिछले महीने इस सेगमेंट की 46,000 से ज्यादा कारें बिकीं। मारुति ग्रैंड विटारा जनवरी महीने के सेल्स चार्ट की टॉप सेलिंग एसयूवी कार रही और फिर इसके बाद हुंडई क्रेटा को सबसे ज्यादा बिक्री के आंकड़े मिले। यहां देखिए जनवरी 2024 में कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट की किस कार को मिले कितने बिक्री के आंकड़े:

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 19, 2024 11:28 ist
    info icon
    published onFeb 19, 2024 11:28 IST
    last updated onFeb 19, 2024 11:28 IST
    228 Views
    • Write a कमेंट

     

    जनवरी 2024

    दिसंबर 2023

    मासिक ग्रोथ 

    वर्तमान मार्केट शेयर (%)

    पिछले साल का मार्केट शेयर (%)

    सालाना मार्केट शेयर (%)

    औसत सेल्स (6 महीने)

    मारुति ग्रैंड विटारा 

    13438

    6988

    92.3

    28.76

    23.94

    4.82

    9732

    हुंडई क्रेटा 

    13212

    9243

    42.94

    28.27

    41.55

    -13.28

    12458

    किया सेल्टोस 

    6391

    9957

    -35.81

    13.67

    28.93

    -15.26

    10833

    टोयोटा हाइराइडर 

    5543

    4976

    11.39

    11.86

    11.59

    0.27

    3880

    होंडा एलिवेट 

    4586

    4376

    4.79

    9.81

    0

    9.81

    3766

    फोक्सवैगन टाइगन 

    1275

    2456

    -48.08

    2.72

    4.02

    -1.3

    1981

    स्कोडा कुशाक

    1082

    2485

    -56.45

    2.31

    5.56

    -3.25

    2317

    एमजी एस्टर 

    966

    821

    17.66

    2.06

    2.64

    -0.58

    868

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस

    231

    339

    -31.85

    0.49

    0

    0.49

    98

    कुल

    46724

    41641

    12.2

    99.95

     

     

     

    • जनवरी 2024 में मारुति ग्रैंड विटारा सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पेक्ट एसयूवी कार रही। कंपनी पिछले महीने इसकी 13,400 से ज्यादा यूनिट्स बेचने में कामयाब रही। ग्रैंड विटारा की मासिक सेल्स में 92 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इस गाड़ी का मार्केट शेयर सेगमेंट में सबसे ज्यादा है।

    2024 Hyundai Creta

    • ग्रैंड विटारा के बाद हुंडई क्रेटा जनवरी के सेल्स चार्ट की इकलौती ऐसी एसयूवी कार है जिसकी पिछले महीने 10,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकी। कंपनी जनवरी 2024 में इस एसयूवी कार की 13,212 यूनिट्स बेचने में कामयाब रही। मंथली सेल्स में 43 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने के बावजूद क्रेटा के सालाना मार्केट शेयर में 13 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है।

    • किया सेल्टोस की सेल्स पहले से थोड़ी कम हो गई है, जनवरी 2024 में कंपनी इस एसयूवी कार की करीब 6400 यूनिट्स बेचने में कामयाब हो सकी। दिसंबर 2023 की तुलना में पिछले महीने इसकी 3500 से ज्यादा यूनिट्स कम बिकी। जनवरी 2024 में सेल्टोस कार की सेल्स पिछले छह महीनों की औसत बिक्री से लगभग 4,500 यूनिट्स कम रही।

    • टोयोटा हाइराइडर जनवरी 2024 की चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। पिछले महीने कंपनी इसकी 5543 यूनिट्स बेचने में कामयाब हो सकी। इस एसयूवी कार की मासिक सेल्स में 11 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है।

    Honda Elevate

    • होंडा एलिवेट की मासिक सेल्स में पिछले महीने 4500 यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री के साथ 4.5 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई। एलिवेट एसयूवी को भारत में सितंबर 2023 में लॉन्च किया गया था। वर्तमान में इसका मार्केट शेयर 9.8 प्रतिशत है।

    • स्कोडा कुशाक और फोक्सवैगन टाइगन की मासिक सेल्स में पिछले महीने क्रमशः 48 प्रतिशत और 56 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी जनवरी 2024 में कुशाक और टाइगन की 2,300 से ज्यादा यूनिट्स बेचने में सक्षम रही।

    • मंथली सेल्स में करीब 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज होने के बावजूद एमजी एस्टर की पिछले महीने 1,000 यूनिट्स भी नहीं बिक सकीं।

    • सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस जनवरी 2024 के सेल्स चार्ट की सबसे कम बिकने वाली कार है। पिछले महीने कंपनी इस गाड़ी की केवल 231 यूनिट्स बेचने में कामयाब हो सकी।

    यह भी देखेंः हुंडई क्रेटा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Grand Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है