• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार रॉक्स 4x4 हुई लॉन्च, कीमत 18.79 लाख रुपये से शुरू

    इस एसयूवी में ऑल व्हील ड्राइव का सेटअप केवल डीजल इंजन में ही दिया गया है जबकि पेट्रोल इंजन के साथ ये सेटअप नहीं दिया गया है जो कि आपको 3 डोर थार में मिल जाता है।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 25, 2024 18:23 ist
    info icon
    published onSep 25, 2024 18:23 IST
    last updated onSep 25, 2024 18:23 IST
    2K Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Thar Roxx 4WD variants launched

    महिंद्रा थार रॉक्स ऑल व्हील ड्राइव वेरिएंट्स को भारत में लॉन्च कर दिया गया है जिनकी शुरूआती कीमत 18.79 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) रखी गई है। बता दें कि ऑल व्हील ड्राइवट्रेन से लैस महिंद्रा थार रॉक्स की वेरिएंट अनुसार कीमत देखिए नीचे:

    महिंद्रा थार रॉक्स 4 व्हील ड्राइव कीमत 

    वेरिएंट

    2.2-लीटर डीजल 4x4

    मैनुअल

    ऑटोमैटिक

    एमएक्स5

    18.79 लाख रुपये

    एएक्स5एल

    20.99 लाख रुपये

    एएक्स7एल

    20.99 लाख रुपये

    22.49 लाख रुपये

    रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट्स के मुकाबले थार रॉक्स के ऑल व्हील ड्राइव वेरिएंट्स की कीमत 2 लाख रुपये ज्यादा है। दूसरी तरफ महिंद्रा थार रॉक्स रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट्स की कीमत 12.99 लाख रुपये से लेकर 20.49 लाख रुपये के बीच है। 

    कीमत इंट्रोडक्ट्री एक्स शोरूम पैन इंडिया

    महिंद्रा थार 4 व्हील ड्राइव पावरट्रेन

    Mahindra Thar Roxx

    महिंद्रा थार रॉक्स में 4 व्हील ड्राइव सेटअप केवल डीजल इंजन के साथ ​ही दिया गया है। इसका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    इंजन

    2.2-लीटर डीजल इंजन

    पावर

    152 पीएस (मैनुअल)/175 पीएस (ऑटोमैटिक)

    टॉर्क 

    330 एनएम (मैनुअल)/370 एनएम (ऑटोमैटिक)

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक

    थार रॉक्स में डीजल इंजन के साथ रियर व्हील ड्राइवट्रेन का ऑप्शन भी दिया गया है। 

    महिंद्रा थार रॉक्स में 2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया गया है जो 177 पीएस की पावर और 380 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन में केवल रियर व्हील ड्राइव सेटअप दिया गया है। 

    महिंद्रा थार रॉक्स कॉम्पिटशन

    5 Door Mahindra Thar Roxx

    महिन्द्रा थार 5 डोर मॉडल का मुकाबला मारुति सुजुकी जिम्नी और फोर्स गुरखा 5 डोर से है। इसके अलावा इसे फोक्सवैगन टाइगन, होंडा एलिवेट, हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, और मारुति ग्रैंड विटारा जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी कार के विकल्प के तौर पर भी देखा जा सकता है।

    यह भी देखेंः महिंद्रा थार रॉक्स ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार रॉक्स पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है