• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा की कारों के 2 लाख से ज्यादा ऑर्डर पड़े हैं पेंडिंगः सबसे ज्यादा स्कॉर्पियो एन, स्कॉर्पियो क्लासिक, थार और एक्सयूवी700 के लिए करना पड़ रहा है इंतजार

    ऐसा माना जा सकता है कि प्रोडक्शन और सप्लाय चेन में आ रही बाधाओं के चलते डिलीवरी थोड़ी धीमी रफ्तार से चल रही है।

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 15, 2024 12:48 ist
    info icon
    published onFeb 15, 2024 12:48 IST
    last updated onFeb 15, 2024 12:48 IST
    459 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Scorpio N, Thar, & XUV700

    हाल ही में एक फाइनेंशियल रिपोर्ट ब्रीफिंग के दौरान महिंद्रा ने अपने कई मॉडल्स के पेंडिंग ऑर्डर का खुलासा किया है, जिनमें कुछ मॉडल्स को लेकर सटीक आंकड़े भी दिए गए हैं। फरवरी 2024 की शुरूआत में ही कंपनी के पास 2.26 लाख पेंडिंग ऑर्डर चल रहे हैं जिनमें महिंद्रा एक्सयूवी700, महिंद्रा स्कॉर्पियो एन और महिंद्रा थार पर सबसे ज्यादा पेंडेंसी चल रही है। 

    मॉडल अनुसार पेंडिंग ऑर्डर

    मॉडल

    पेंडिंग ऑर्डर

    स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो एन

    1,01,000

    थार

    71,000

    एक्सयूवी700

    35,000

    बोलेरो और बोलेरो नियो

    10,000

    एक्सयूवी300 और एक्सयूवी400

    8,800

    Mahindra Scoprio Classic

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन और महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक की सबसे ज्यादा 1.01 लाख यूनिट की डिलीवरी देना बाकी है। इन दोनों कारों को हर महीने औसतन 16,0000 बुकिंग मिल रही है। रियर व्हील ड्राइव वर्जन समेत महिंद्रा थार पर करीब 71,000 पेंडिंग ऑर्डर चल रहे हैं। अभी कंपनी को एक्सयूवी700 की 35,000 यूनिट्स, बोलेरो और बोलेरो नियो की 10,000 यूनिट्स और एक्सयूवी300 और एक्सयूवी400 ईवी की करीब 9,000 यूनिट्स डिलीवर करनी बाकी है।

    कंपनी की एसयूवी कारों का औसत वेटिंग पीरियड

    मॉडल

    औसत वेटिंग पीरियड*

    स्कॉर्पियो क्लासिक

    2.5-3 महीने

    स्कॉर्पियो एन

    6 महीने

    थार

    3.5 महीने

    एक्सयूवी700

    6.5 महीने

    बोलेरो

    3 महीने

    बोलेरो निओ

    3 महीने

    एक्सयूवी300

    4 महीने

    एक्सयूवी400

    3 महीने

    *देश के टॉप 20 शहरों में

    Mahindra XUV700

    जैसा कि देखा जा सकता है देश के टॉप 20 शहरों में स्कॉर्पियो एन और एक्सयूवी700 पर सबसे ज्यादा 6.5 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। वहीं स्कॉर्पियो क्लासिक पर सबसे कम 2.5 महीन का औसत वेटिंग पीरियड चल रहा है।

    यह भी पढ़ेंः जनवरी 2024 में महिंद्रा एक्सयूवी300 के पेट्रोल मॉडल की रही ज्यादा डिमांड, देखिए आंकड़े

    हालांकि महिंद्रा ने आधिकारिक तौर पर इतने सारे पेंडिंग ऑर्डर की वजह नहीं बताई है, मगर पिछली बार 3 लाख पेंडिंग ऑर्डर के मुकाबले इस बार थोड़ी कमी आई है। यदि आपने भी महिंद्रा की इन एसयूवी कारों में से किसी को बुक करा रखा है तो आपको कितना मिल रहा है वेटिंग पीरियड? कमेंट सेक्शन में ये हमें जरूर बताएं। 


    यह भी देखेंः महिंद्रा थार ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है