• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक के नए एस5 वेरिएंट की फोटो हुई वायरल, जल्द कीमत आएगी सामने

    बेस मॉडल एस की तुलना में एस5 में कुछ कॉस्मेटिक अपडेट किए हैं जिनमें अलॉय व्हील, बॉडी कलर बंपर और रूफ रेल्स शामिल है

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 29, 2023 14:02 ist
    info icon
    published onMay 29, 2023 14:01 IST
    last updated onMay 29, 2023 14:02 IST
    229 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Scorpio Classic S5 Variant

    • स्कॉर्पियो क्लासिक के नए वेरिएंट की लॉन्च से पहले जानकारी ऑनलाइन लीक हुई है।
    • इसमें बॉडी कलर बंपर और 17 इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं।
    • बेस वेरिएंट एस के कंपेरिजन में इसके फीचर में कोई बदलाव नजर नहीं आया है।
    • इसमें 132पीएस 2.2-लीटर डीजल इंजन दिया गया है।
    • बेस मॉडल एस से इसकी कीमत ज्यादा हो सकती है।

    महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार में से एक है। ज्यादा प्रीमियम स्कॉर्पियो एन मॉडल लॉन्च करने के बाद कंपनी ने इसके पुराने मॉडल का नाम बदलकर स्कॉर्पियो क्लासिक कर दिया था। यह एसयूवी कार फिलहाल दो वेरिएंट- एस और एस11 में उपलब्ध है। हाल ही में इसके नए मिड वेरिएंट एस5 की फोटो ऑनलाइन वायरल हुई है।

    क्या मिलेगा इसमें नया

    Mahindra Scorpio Classic S5 Variant Side
    Mahindra Scorpio Classic S5 Variant Alloy Wheels

    नए मिड वेरिएंट में कुछ कॉस्मेटिक अपडेट किए गए हैं जो इसे बेस वेरिएंट एस से अलग दिखाते हैं। इसमें टॉप मॉडल एस11 की तरह 17 इंच अलॉय व्हील, बॉडी कलर फ्रंट और रियर बंपर, साइड स्टेप व रूफ रेल्स और दरवाजों पर स्कॉर्पियो बैजिंग दी गई है। इस वेरिएंट के नाम की बैजिंग नहीं दी गई है लेकिन कार पर लगे स्टीकर पर नए एस5 नाम की जानकारी दी गई है।

    फीचर

    Mahindra Scorpio Classic S5 Variant Cabin

    इसमें कोई नए फीचर शामिल किए हुए नजर नहीं आए हैं। इसमें बेस वेरिएंट वाले ही फीचर दिए गए हैं जिनमें हेलोजन हेडलैंप्स, एलईडी टेललैंप्स, मैनुअल एसी, सेकंड रो एसी वेंट्स, मैनुअल एडजस्टेबल ओआरवीएम, ड्यूल फ्रंट एयरबैग और सीटबेल्ट रिमाइंडर लैंप्स जैसे फीचर शामिल है।

    पावरट्रेन

    Mahindra Scorpio Classic Engine

    अन्य दो वेरिएंट्स की तरह स्कॉर्पियो क्लासिक एस5 में भी 2.2-लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो 132पीएस की पावर और 300एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। महिन्द्रा स्कॉर्पियो क्लासिक में केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है और इसमें ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन नहीं मिलता है।

    प्राइस और कंपेरिजन

    Mahindra Scorpio Classic S5 Variant Front

    एस5 वेरिएंट की कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन इन कॉस्मेटिक अपडेट को देखते हुए अनुमान लगाए जा रहे हैं कि यह बेस वेरिएंट एस से करीब एक लाख रुपये महंगा हो सकता है। वर्तमान में महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक की कीमत 13 लाख रुपये से 16.81 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, फॉक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाइराइडर से है।

    इमेज सोर्स

    यह भी देखेंः महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    महिंद्रा स्कॉर्पियो पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    A
    azharul haq
    May 29, 2023, 3:55:37 PM

    Ok I want this car

      जवाब
      Write a Reply
      1
      A
      azharul haq
      May 29, 2023, 3:55:37 PM

      Ok I want this car

        जवाब
        Write a Reply

        कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        संबंधित समाचार

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है