• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार की प्राइस में हुआ इजाफा, 55,000 रुपये तक बढ़ी कीमत

    महिंद्रा थार की कीमत अब 10.55 लाख रुपये से 16.77 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 14, 2023 14:40 ist
    info icon
    published onApr 14, 2023 14:40 IST
    last updated onApr 14, 2023 14:40 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Thar 4X2

    • थार के पेट्रोल ऑटोमेटिक एलएक्स आरडब्ल्यूडी को छोड़कर सभी वेरिएंट्स की कीमत बढ़ी है।
    • रियर-व्हील-ड्राइव डीजल वेरिएंट्स की कीमत सबसे ज्यादा 55,000 रुपये बढ़ी है।
    • यह तीन इंजन ऑप्शनः 2-लीटर टर्बो पेट्रोल, 2.2-लीटर डीजल और 1.5-लीटर डीजल (केवल रियर-व्हील-ड्राइव) में उपलब्ध है।
    • इसकी कीमत 10.55 लाख रुपये से 16.77 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    महिंद्रा ने थार की प्राइस में इजाफा किया है। यह कार अब पहले से 55,000 रुपये तक महंगी है। यहां देखिए इसकी वेरिएंट वाइज नई प्राइस लिस्टः

    रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट

    वेरिएंट

    पुरानी प्राइस

    नई प्राइस

    अंतर

    एएक्स(ओ) डीजल एमटी

    10 लाख रुपये

    10.55 लाख रुपये

    55,500 रुपये

    एलएक्स डीजल एमटी

    11.50 लाख रुपये

    12.05 लाख रुपये

    55,500 रुपये

    एलएक्स पेट्रोल एटी

    13.50 लाख रुपये

    13.50 लाख रुपये

    -

    फोर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट

    वेरिएंट

    पुरानी प्राइस

    नई प्राइस

    अंतर

    एएक्स (ओ) सीटी पेट्रोल एमटी

    13.59 लाख रुपये

    13.87 लाख रुपये

    28,200 रुपये

    एलएक्स एचटी पेट्रोल एमटी

    14.28 लाख रुपये

    14.56 लाख रुपये

    28,200 रुपये

    एलएक्स सीटी पेट्रोल एटी

    15.73 लाख रुपये

    16.01 लाख रुपये

    28,200 रुपये

    एलएक्स एचटी पेट्रोल एटी

    15.82 लाख रुपये

    16.10 लाख रुपये

    28,200 रुपये

    एएक्स (ओ) सीटी डीजल एमटी

    14.16 लाख रुपये

    14.44 लाख रुपये

    28,200 रुपये

    एएक्स (ओ) एचटी डीजल एमटी

    14.21 लाख रुपये

    14.49 लाख रुपये

    28,200 रुपये

    एलएक्स सीटी डीजल एमटी

    14.97 लाख रुपये

    15.25 लाख रुपये

    28,200 रुपये

    एलएक्स एचटी डीजल एमटी

    15.06 लाख रुपये

    15.35 लाख रुपये

    28,200 रुपये

    एलएक्स सीटी डीजल एटी

    16.40 लाख रुपये

    16.68 लाख रुपये

    28,200 रुपये

    एलएक्स एचटी डीजल एटी

    16.49 लाख रुपये

    16.77 लाख रुपये

    28,200 रुपये

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा केयूवी100 एनएक्सटी हुई बंद

    थार के एलएक्स पेट्रोल ऑटोमेटिक वेरिएंट को छोड़कर इसके सभी रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स की कीमत 55,000 रुपये तक बढ़ गई है। एलएक्स पेट्रोल ऑटोमेटिक की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं इसके फोर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट की कीमत 28,000 रुपये तक बढ़ी है।

    Mahindra Thar

    महिंद्रा थार की कीमत अब 10.55 लाख रुपये से शुरू होती है और 16.77 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

    इंजन

    Mahindra Thar Engine

    महिंद्रा थार तीन इंजन ऑप्शन में आती है। इसके फोर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स में 2-लीटर टर्बो पेट्रोल (150पीएस/320एनएम) और 2.2-लीटर डीजल इंजन  (130पीएस/300एनएम) का विकल्प मिलता है। दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा ने अभी तक क्यों नहीं उतारा थार का एक भी स्पेशल एडिशन, ये है कारण

    इसके रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स में भी फोर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स वाला 2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, लेकिन इसमें केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स में 1.5-लीटर डीजल इंजन (130पीएस/300एनएम) का ऑप्शन भी दिया गया है। इसके इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

    फीचर

    Mahindra Thar Cabin

    थार गाड़ी में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिक कंट्रोल्ड एसी, एलईडी डीआरएल के साथ हेलोजन हेडलाइटें, क्रूज कंट्रोल, वॉशेबल इंटीरियर फ्लोर और डिटेचेबल रूफ पेनल जैसे फीचर दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा ने ऑफिशियल एसयूवी पार्टनर के रूप में चार आईपीएल टी20 टीमों के साथ की साझेदारी

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए इस ऑफ रोडिंग कार में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), हिल होल्ड और डिसेंट कंट्रोल, और सभी पैसेंजर के लिए थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट जैसे फीचर दिए गए हैं।

    कीमत और कंपेरिजन

    Mahindra Thar

    अब थार की प्राइस 10.55 लाख रुपये से शुरू होती है और 16.77 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इस थ्री-डोर 4-सीटर लाइफस्टाइल एसयूवी का मुकाबला फोर्स गुरखा और अपकमिंग मारुति सुजुकी जिम्नी से है। इसके अलावा यह कुछ मोर्चे पर हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, स्कोडा कुशाक, फोक्सवैगन टाइगन, टोयोटा हाइराइडर और मारुति ग्रैंड विटारा को भी टक्कर देती है।

    यह भी देखेंः महिंद्रा थार ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है