• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा ने ऑफिशियल एसयूवी पार्टनर के रूप में चार आईपीएल टी20 टीमों के साथ की साझेदारी

    इस साझेदारी का उद्देश्य ग्राहकों और प्रशंसकों को इन चार टीमों के अपने पसंदीदा खिलाड़ियों से मिलने का अवसर प्रदान करना है

    स्तुति
    स्तुति
    modified on मार्च 29, 2023 12:04 ist
    info icon
    published onMar 29, 2023 12:04 IST
    last updated onMar 29, 2023 12:04 IST
    391 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Partners With 4 IPL Teams

    महिंद्रा ने ऑफिशियल एसयूवी पार्टनर के तौर पर चार आईपीएल टी20 टीमों रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के साथ अपने एसोसिएशन की घोषणा की है। इस पार्टनरशिप से कई ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रोमोशनल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

    इस एसोसिएशन के जरिए महिंद्रा अपने फैंस को उपरोक्त चार टीमों के अपने पसंदीदा क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ मिलने और अभिवादन सत्र जैसी विभिन्न गतिविधियों में शामिल होने का मौका देगी। इसके अलावा प्रशंसकों को मैच टिकट जीतने का मौका भी मिल सकेगा। हालांकि, मीट एंड ग्रीट सेशन केवल उन प्रशंसकों के लिए रखा जाएगा जो 2023 आईपीएल सीजन के दौरान महिंद्रा द्वारा आयोजित प्रतियोगिता जीतेंगे।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा थार फोर-व्हील-ड्राइव का पुराना बेस वेरिएंट फिर हो सकता है लॉन्च

    महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के प्रेजिडेंट वीजे नाकरा का कहना है कि "हम ऑफिशियल एसयूवी पार्टनर के तौर पर टी20 लीग में हिस्सा लेने वाली चार टीमों के साथ जुड़कर काफी रोमांचित हैं। देशभर में हमारे शोरूम और डीलरशिप में टी20 लीग का उत्साह बढ़ाने के लिए हम विभिन्न प्रकार की ऑन-ग्राउंड गतिविधियों को आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। टी20 लीग दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में से एक है। हमें विश्वास है कि इस साझेदारी का हमारे ब्रांड पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।"

    इस एसोसिएशन के साथ महिंद्रा का लक्ष्य देशभर में अपने डीलरशिप पर टेस्ट ड्राइव को बढ़ावा देना होगा। महिंद्रा टी20 लीग के इस उत्साह को अपने शोरूम में लाकर अपने ग्राहकों और प्रशंसकों के लिए एक अनूठा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    महिंद्रा हाल ही में भारत में आयोजित हुए 'आईबीए वुमन वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023' का टाइटल स्पॉन्सर रही थी जो 28 मार्च को समाप्त हुआ था। इस इवेंट में एक्सयूवी300 टर्बोस्पोर्ट और थार ऑफिशियल एसयूवी कारें थी। कंपनी ने इसी मौके पर भारतीय मुक्केबाज निखत ज़रीन को नई थार एसयूवी अवॉर्ड के रूप में दी।

    यह भी देखेंः महिंद्रा थार ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है