• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई आई20 एन लाइन डीलरशिप पर आई नज़र, 2 सितंबर को होगी लॉन्च

    हुंडई आई20 एन लाइन कंपनी की डीलरशिप्स पर पहुंचना शुरू हो गई है। भारत में इस हुंडई कार को 2 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस गाड़ी की बुकिंग 25000 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ शुरू हो चुकी है। एन लाइन कार को हुंडई के सिग्नेचर डीलरशिप्स के जरिये बेचा जाएगा। सिग्नेचर डीलरशिप से प्रीमियम कार अल्कज़ार, ट्यूसॉन और एलांट्रा के टॉप वेरिएंट्स को भी बेचा जाता है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 30, 2021 19:52 ist
    info icon
    published onAug 30, 2021 19:52 IST
    last updated onAug 30, 2021 19:52 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    • आई20 एन लाइन की बुकिंग 25,000 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ शुरू हो चुकी है।
    • इस गाड़ी की कीमत 12 लाख रुपए से ज्यादा रखी जा सकती है।
    • इस हैचबैक कार में चेकर्ड फ्लैग ग्रिल, स्पोर्टी फ्रंट और रियर बंपर, नए अलॉय व्हील्स, ट्विन टिप एग्ज़हॉस्ट और एक्सटीरियर पर नया ब्लू कलर दिया गया है।
    • इस अपकमिंग कार में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (120 पीएस) के साथ 6-स्पीड आईएमटी और 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स ऑप्शंस दिए जाएंगे।

    हुंडई आई20 एन लाइन कंपनी की डीलरशिप्स पर पहुंचना शुरू हो गई है। भारत में इस हुंडई कार को 2 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस गाड़ी की बुकिंग 25000 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ शुरू हो चुकी है। एन लाइन कार को हुंडई के सिग्नेचर डीलरशिप्स के जरिये बेचा जाएगा। सिग्नेचर डीलरशिप से प्रीमियम कार अल्कज़ार, ट्यूसॉन और एलांट्रा के टॉप वेरिएंट्स को भी बेचा जाता है।

    आई20 एन लाइन में स्टैंडर्ड आई20 के मुकाबले कई स्पोर्टी कॉस्मेटिक अपग्रेड्स दिए गए हैं जिनमें चेकर्ड फ्लैग ग्रिल, नए डिज़ाइन का बंपर, नए अलॉय व्हील्स, चारों तरफ रेड एक्सेंट्स और ट्विन एग्ज़हॉस्ट टिप थ्रोटी नोट के साथ शामिल हैं। इस फोर व्हीलर गाड़ी के केबिन में नया स्टीयरिंग व्हील, डैशबोर्ड पर रेड एक्सेंट, अपहोल्स्ट्री पर रेड स्टिचिंग और एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है।

    आई20 एन लाइन में स्टैंडर्ड मॉडल वाला 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 120 पीएस की पावर और 172 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसकी इंजन ट्यूनिंग, स्टीयरिंग व्हील और सस्पेंशन को बेहतर ड्राइव के लिए अपडेट किया गया है। इसमें इंजन के साथ 6-स्पीड आईएमटी और 7-स्पीड डीसीटी (ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक) गियरबॉक्स ऑप्शंस मिलेंगे।

    यह भी पढ़ें : हुंडई आई20 एन लाइन के किस वेरिएंट को चुनना है बेहतर ऑप्शन, जानिए यहां

    यह 5 सीटर कार दो वेरिएंट्स एन6 और एन8 वेरिएंट में आएगी। एन8 इस गाड़ी का टॉप वेरिएंट होगा जिसके साथ आईएमटी और डीसीटी गियरबॉक्स ऑप्शंस मिलेंगे। 

    हुंडई की इस अपकमिंग कार में नया रियर डिस्क ब्रेक, छह एयरबैग्स, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, वायरलैस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, रियर पार्किंग कैमरा, इलेक्ट्रिक सनरूफ और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट कंट्रोल और व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलेंगे।

    कंपनी ने फिलहाल इसकी प्राइस का खुलासा नहीं किया है। आई20 एन लाइन की प्राइस आई20 टर्बो से ज्यादा रखी जाएगी। वर्तमान में आई20 टर्बो की कीमत 8.81 लाख रुपए से 11.40 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला फोक्सवैगन पोलो जीटी टीएसआई और टाटा अल्ट्रोज आई-टर्बो से होगा।

    यह भी देखें: हुंडई आई20 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई आई20 एन लाइन 2021-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई आई20 एन लाइन 2021-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है