• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फरवरी 2023 में हुंडई क्रेटा रही सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पेक्ट एसयूवी कार, जानिए सेगमेंट की बाकी कारों को मिले कितने बिक्री के आंकड़े

    फरवरी में कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट की ओवरऑल डिमांड में गिरावट दर्ज की गई, जबकि तीन एसयूवी की मासिक सेल्स में वृद्धि देखने को मिली 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 13, 2023 14:27 ist
    info icon
    published onMar 13, 2023 14:27 IST
    last updated onMar 13, 2023 14:27 IST
    327 Views
    • Write a कमेंट

    Compact SUVs February 2023 sales

    कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट की ओवरऑल सेल्स में जनवरी 2023 के मुकाबले फरवरी में 20 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। हालांकि, फिर भी पिछले महीने इस सेगमेंट में कुल बिक्री 40,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकी। फरवरी 2023 में क्रेटा सेगमेंट की इकलौती ऐसी कार रही जिसने 10,000 यूनिट से ज्यादा बिक्री का आंकड़ा पार किया।

    यहां देखें फरवरी 2023 में किस कॉम्पेक्ट एसयूवी को मिले कितने बिक्री के आंकड़े:

     

    फरवरी 2023

    जनवरी  2023

    मासिक ग्रोथ 

    वर्तमान मार्केट शेयर (%)

    मार्केट शेयर (% पिछले साल)

    सालाना मार्केट शेयर (%)

    औसत सेल्स (6 महीने)

    हुंडई क्रेटा

    10421

    15037

    -30.69

    24.61

    45.19

    -20.58

    12648

    मारुति ग्रैंड विटारा 

    9183

    8662

    6.01

    21.69

    0

    21.69

    5348

    किया सेल्टोस 

    8012

    10470

    -23.47

    18.92

    30.93

    -12.01

    9196

    महिंद्रा स्कॉर्पियो 

    6950

    8715

    -20.25

    16.41

    12.27

    4.14

    7701

    टोयोटा हाइराइडर 

    3307

    4194

    -21.14

    7.81

    0

    7.81

    2676

    स्कोडा कुशाक 

    1783

    2013

    -11.42

    4.21

    10.85

    -6.64

    2000

    फोक्सवैगन टाइगन 

    1657

    1455

    13.88

    3.91

    11.23

    -7.32

    1916

    एमजी एस्टर 

    1020

    958

    6.47

    2.4

    10.7

    -8.3

    1360

    निसान किक्स 

    0

    0

    0

    0

    0.74

    -0.74

    74

    कुल 

    42333

    51504

    -17.8

    99.96

         

     Hyundai Creta

    • हुंडई क्रेटा 2023 के दूसरे महीने में भी टॉप पोज़िशन पर रही। हालांकि, पिछले महीने इस एसयूवी कार के मासिक सेल्स आंकड़ों में सबसे ज्यादा 31 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। 10,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री के साथ भी यह एसयूवी कार पिछले छह महीने के औसत सेल्स आंकडों को पार करने में कामयाब नहीं हो सकी।
    • मारुति ग्रैंड विटारा सेगमेंट की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। फरवरी में इस गाड़ी की किया सेल्टोस के मुकाबले लगभग 1200 यूनिट्स ज्यादा बिकी। सेगमेंट में  इस गाड़ी का मार्केट शेयर 21 प्रतिशत से ज्यादा है।
    • 8,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री के साथ किया सेल्टोस फरवरी के सेल्स चार्ट में तीसरे स्थान पर रही। इस गाड़ी के सालाना मार्केट शेयर में 12 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है।

    Mahindra Scorpio Classic
    Mahindra Scorpio N

    • महिंद्रा स्कॉर्पियो एसयूवी की करीब 7,000 यूनिट्स बिकी। इन आंकड़ों में स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो एन दोनों के नंबर शामिल हैं। महिंद्रा की इन दोनों एसयूवी कारों के मासिक सेल्स आंकड़ों में 20 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।
    • टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर को इस लिस्ट में पांचवां स्थान मिला है। कंपनी पिछले महीने इस गाड़ी की केवल 3,300 यूनिट्स बेचने में कामयाब हो सकी। फरवरी में इस गाड़ी का मार्केट शेयर 10 प्रतिशत से भी कम का रहा है।
    • फरवरी में स्कोडा कुशाक और फोक्सवैगन टाइगन की 2,000 से भी कम यूनिट्स बिकी। इन दोनों कारों का कुल मार्केट शेयर 10 प्रतिशत से भी कम है।

    MG Astor

    • फरवरी 2023 में एमजी एस्टर की 1,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकी। पिछले महीने इस गाड़ी की मासिक ग्रोथ लगभग 6.5 प्रतिशत की ग्रोथ रही।
    • निसान किक्स की पिछले महीने एक भी यूनिट नहीं बिकी। अनुमान है कि कंपनी ने इस गाड़ी का प्रोडक्शन अप्रैल 2023 से नए एमिशन नॉर्म्स लागू होने के चलते कुछ समय के लिए बंद कर दिया है।
    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    K
    kapil pandit
    Mar 12, 2023, 11:29:10 AM

    None of the Tata cars are listed here. If I'm not wrong, Nexon would have in top 3 spot if not number 1.

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है