• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मार्च 2023 में हुंडई क्रेटा रही सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पेक्ट एसयूवी कार, जानिए सेगमेंट की बाकी कारों को मिले कितने बिक्री के आंकड़े

    कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में फरवरी के मुकाबले मार्च 2023 में 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। सेगमेंट की अधिकांश कारों की सेल्स में ग्रोथ देखने को मिली है, जबकि किया सेल्टोस की बिक्री में 18 प्रतिशत की गिरावट आई है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 17, 2023 11:47 ist
    info icon
    published onApr 17, 2023 11:47 IST
    last updated onApr 17, 2023 11:47 IST
    216 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Creta, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun

     

    यहां देखें कॉम्पेक्ट एसयूवी कारों के मार्च 2023 के सेल्स आंकड़ें:

     

    मार्च  2023

    फरवरी 2023

    मासिक ग्रोथ 

    मौजूदा मार्केट शेयर(%)

    मार्केट शेयर (% पिछले साल)

    सालाना मार्केट शेयर  (%)

    औसत सेल्स (6 महीने)

    हुंडई क्रेटा 

    14026

    10421

    34.59

    29.05

    38.19

    -9.14

    12288

    मारुति ग्रैंड विटारा 

    10045

    9183

    9.38

    20.81

    0

    20.81

    6878

    महिंद्रा स्कॉर्पियो 

    8788

    6950

    26.44

    18.2

    21.98

    -3.78

    7683

    किया सेल्टोस 

    6554

    8012

    -18.19

    13.57

    30.52

    -16.95

    9090

    टोयोटा हाइराइडर 

    3474

    3307

    5.04

    7.19

    0

    7.19

    3228

    स्कोडा कुशाक 

    2252

    1783

    26.3

    4.66

    9.06

    -4.4

    1984

    फोक्सवैगन टाइगन 

    1976

    1657

    19.25

    4.09

    8.63

    -4.54

    2022

    एमजी एस्टर 

    1151

    1020

    12.84

    2.38

    8.15

    -5.77

    1309

    कुल

    48266

    42333

    14.01

    99.95

     

     

     

    Hyundai Creta

    • हुंडई क्रेटा मार्च 2023 के सेल्स चार्ट में टॉप पोजिशन पर रही है। इस गाड़ी की मासिक ग्रोथ में 34.59 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इसका मार्केट शेयर 30 प्रतिशत रहा है जो सेगमेंट की सभी कारों के मुकाबले सबसे ज्यादा है।

    Maruti Grand Vitara

    • मारुति ग्रैंड विटारा 10,000 यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री के साथ दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पेक्ट एसयूवी कार रही। पिछले महीने इसका मार्केट शेयर 20 प्रतिशत से ज्यादा का रहा है।

    Mahindra Scorpio N and Classic

    • महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक ने 8,500 यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री के साथ किया सेल्टोस को लिस्ट में पीछे छोड़ दिया है। पिछले महीने यह सेगमेंट की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इस गाड़ी की मासिक ग्रोथ 26 प्रतिशत से ज्यादा रही है। मार्च 2023 में इसकी सेल्स पिछले छह महीनों की औसत बिक्री से ज्यादा रही है।

    Kia Seltos

    • किया सेल्टोस मार्च 2023 के सेल्स चार्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। यह सेगमेंट की इकलौती ऐसी एसयूवी कार है जिसकी बिक्री में 18 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है। कंपनी पिछले महीने इस कॉम्पेक्ट एसयूवी कार की 6,500 यूनिट्स से ज्यादा बेचने में सक्षम रही।

    Toyota Hyryder

    • टोयोटा हाइराइडर की डिमांड एक जैसी बनी हुई है। इस गाड़ी की मासिक ग्रोथ 5 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी है। कंपनी पिछले महीने इस गाड़ी की 3,400 से ज्यादा यूनिट्स बेचने में कामयाब हो सकी।

    Skoda Kushaq and Volkswagen Taigun

    • स्कोडा कुशाक और फोक्सवैगन टाइगन की सेल्स में पिछले महीने क्रमशः 26.3 प्रतिशत और 19.25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, इन दोनों ही गाड़ियों का कुल मार्केट शेयर 10 प्रतिशत से कम रहा।

    MG Astor

    • एमजी मोटर्स एस्टर एसयूवी की पिछले महीने केवल 1,200 यूनिट्स बेचने में सक्षम हो सकी। यह कॉम्पेक्ट एसयूवी मार्च की सबसे कम बिकने वाले कार रही है। एस्टर कार की मासिक ग्रोथ 12 प्रतिशत बढ़ी है।
    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है