• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लॉन्च से पहले हुंडई ऑरा के इंटीरियर की जानकारी आई सामने

    हुंडई ऑरा (Hyundai Aura) को भारत में 21 जनवरी 2020 को लॉन्च किया जाएगा। इच्छुक ग्राहक इसे 10,000 रुपये में बुक करवा सकते हैं। इसकी प्राइस 6 लाख से 9 लाख रुपए के बीच रखी जा सकती है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 21, 2020 13:55 ist
    info icon
    published onJan 16, 2020 11:14 IST
    last updated onJan 21, 2020 13:55 IST
    522 Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट : हुंडई मोटर्स (Hyundai Motors) ने ऑरा सेडान (Aura Sedan) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पांच वेरिएंट ई, एस, एसएक्स, एसएक्स प्लस और एसएक्स (ओ) में उपलब्ध है। हुंडई ऑरा की प्राइस (Hyundai Aura Price) 5.80 लाख रुपये से शुरू होती है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए यहां क्लिक करें।

    • हुंडई ऑरा में ग्रैंड आई10 निओस से मिलता-जुलता इंटीरियर लेआउट दिया जा सकता है। हालांकि, हुंडई ऑरा के इंटीरियर को डार्क कलर थीम के साथ पेश किया जा सकता है। 
    • इसकी फीचर लिस्ट में 8.0 इंच टचस्क्रीन, 5.3 इंच एमआईडी और क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल होंगे।  
    • यह बीएस6 नॉर्म्स वाले 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.0 लीटर पेट्रोल और 1.2 लीटर डीजल इंजन के साथ आएगी। 
    • कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है, ग्राहक इसे 10,000 रुपए में बुक करवा सकते हैं।
    • इसकी कीमत 6 लाख से 9 लाख रुपए के बीच रखी जा सकती है। 

    Confirmed: Hyundai Aura To Be Launched On January 21

    हुंडई इंडिया (Hyundai India) ने कुछ समय पहले अपनी अपकमिंग कार ऑरा से पर्दा उठाया था। इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है। हालांकि, अभी तक कार के इंटीरियर से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई थी। लेकिन अब कंपनी ने इसके इंटीरियर की जानकारी भी साझा कर दी है। यह अपकमिंग सब-4 मीटर सेडान अंदर से कैसी नज़र आएगी, जानेंगे यहां :-

    हुंडई ऑरा का इंटीरियर (Hyundai Aura interior) ग्रैंड आई10 निओस (Grand i10 Nios) से काफी मिलता-जुलता होगा। हालांकि, इसमें निओस से विपरीत डार्क ब्राउन-बेज कलर का केबिन देखने को मिलेगा। इसके अलावा, इसमें एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट करने वाला 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जिसे एसी वेंट के ऊपर की ओर पोजिशन किया जाएगा। इसके नीचे की ओर क्लाइमेट कंट्रोल फीचर मिलेगा। 

    यह भी पढ़ें : हुंडई ऑरा की बुकिंग हुई शुरू, वेरिएंट्स और कलर ऑप्शन की जानकारी आई सामने

    इसमें 5.3 इंच मल्टी-इनफॉर्मेशन डिस्प्ले और एनालॉग टेकोमीटर जैसे फीचर्स मिलेंगे। ग्रेंड आई10 निओस की तरह इसमें भी थ्री-स्पोक मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील मिलेगा। गाड़ी के डोर हैंडल, एसी वेंट और गियर नॉब को भी ग्रैंड आई10 निओस जैसा ही रखा गया है। इस में वायरलैस चार्जिंग, रियर एसी वेंट, ड्यूल एयरबैग, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, रियर पार्किंग कैमरा व सेंसर्स जैसे फीचर भी दिए जा सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें : लॉन्च से पहले जानिए हुंडई ऑरा की प्राइस!

    इसमें बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड किए हुए 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.0 लीटर टी-जीडीआई पेट्रोल और 1.2 लीटर डीजल इंजन दिए जाएंगे। 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 83 पीएस की पावर और 114 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। 1.0 लीटर टी-जीडीआई पेट्रोल इंजन 100 पीएस की पावर और 172 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं, 1.2 डीजल इंजन की पावर 75 पीएस और टॉर्क 190 एनएम है। इस 5-सीटर कार का 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन सीएनजी विकल्प में भी उपलब्ध होगा। 1.2-लीटर पेट्रोल व डीजल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और एएमटी का विकल्प मिलेगा। वहीं टर्बो पेट्रोल इंजन केवल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा। 

    हुंडई ऑरा को भारत में 21 जनवरी 2020 को लॉन्च किया जाएगा। कार के प्रति लोगों के रूझान को देखते हुए कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है, इच्छुक ग्राहक इसे 10,000 रुपये में बुक करवा सकते हैं। कंपनी ने इसकी कीमत का फिलहाल खुलासा नहीं किया है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि हुंडई ऑरा की प्राइस (Hyundai Aura Price) 6 लाख से 9 लाख रुपए के बीच रखी जा सकती है। सेगमेंट में इस कार का कंपेरिजन टाटा टिगॉर, मारुति डिज़ायर, फोर्ड एस्पायर और होंडा अमेज़ से होगा।

    यह भी पढ़ें : हुंडई ऑरा का करें इंतजार या फिर खरीदें इस सेगमेंट की दूसरी कार, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई ऑरा 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    K
    kamal pokhariya
    Jan 16, 2020, 12:55:38 PM

    Tell me ground clearance

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on हुंडई ऑरा 2020-2023

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है