• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लॉन्च से पहले जानिए हुंडई ऑरा की प्राइस!

    हुंडई मोटर्स (Hyundai Motors) 21 जनवरी के दिन अपनी नई कार ऑरा (Aura) को लॉन्च करने जा रही है।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 21, 2020 13:56 ist
    info icon
    published onJan 09, 2020 12:10 IST
    last updated onJan 21, 2020 13:56 IST
    788 Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट : हुंडई मोटर्स (Hyundai Motors) ने ऑरा सेडान (Aura Sedan) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पांच वेरिएंट ई, एस, एसएक्स, एसएक्स प्लस और एसएक्स (ओ) में उपलब्ध है। हुंडई ऑरा की प्राइस (Hyundai Aura Price) 5.80 लाख रुपये से शुरू होती है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए यहां क्लिक करें।

    Confirmed: Hyundai Aura To Be Launched On January 21

    यदि आप एक नई सब-4 मीटर सेडान लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपका ये इंतज़ार हुंडई ऑरा (Hyundai Aura) के साथ खत्म हो सकता है। हुंडई मोटर्स (Hyundai Motors) 21 जनवरी को अपनी नई कार ऑरा को लॉन्च करने जा रही है। हुंडई डीलरशिप पर इस कार को 10,000 में बुक कराया जा सकता है। हमनें यहां हुंडई ऑरा की संभावित प्राइस के बारे में बताया है ताकि आप अपने बजट के अनुसार तय कर सकें कि आपके लिए इसका कौनसा वेरिएंट बेहतर रहेगा।

    हुंडई ऑरा पांच वेरिएंट: ई (E), एस (S), एसएक्स (SX), एसएक्स+ (SX+) और एसएक्स (ओ) SX(O) में उपलब्ध होगी। हुंडई ऑरा में प्रोजेक्टर हेडलैंप, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलैस चार्जिंग का फीचर दिया गया है। चलिए अब नज़र डालते हैं इसकी संभावित प्राइस पर: 

    पेट्रोल वेरिएंट

    प्राइस

    डीज़ल वेरिएंट

    प्राइस

    ई 1.2 एमटी

    5.80 लाख रुपये

    एस 1.2 एमटी 

    7.30 लाख रुपये

    एस 1.2 एमटी

    6.50 लाख रुपये

    एस 1.2 एएमटी

    7.80 लाख रुपये

    एस 1.2 एएमटी

    7 लाख रुपये

    एसएक्स+ 1.2 एएमटी

    8.80 लाख रुपये

    एस 1.2 एमटी सीएनजी

    7.20 लाख रुपये

    एसएक्स (ओ) 1.2 एमटी

    8.90 लाख रुपये

    एसएक्स 1.2 एमटी

    7.30 लाख रुपये

     

     

    एसएक्स+ 1.2 एएमटी

    7.70 लाख रुपये

     

     

    एसएक्स(ओ) 1.2 एमटी

    8 लाख रुपये

     

     

    एसएक्स+ 1.0 एमटी

    8.20 लाख रुपये

     

     

    ध्यान रहे: हमारे द्वारा हुंडई ऑरा की संभावित प्राइस लिस्ट बताई गई है जो कि कंपनी द्वारा तय की गई प्राइस से अलग हो सकती है। 

    यह भी पढ़ें: हुंडई ऑरा की बुकिंग हुई शुरू, वेरिएंट्स और कलर ऑप्शन की जानकारी आई सामने

    Hyundai Aura Exterior Detailed

    हमने प्राइस के आधार पर इस कार का कंपेरिज़न मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों से किया है जो इस प्रकार है:

    हुंडई ऑरा

    डिज़ायर*

    होंडा अमेज़

    फोर्ड एस्पायर

    टाटा टिगॉर*

    फोक्सवेगन एमियो*

    हुंडई एक्सेंट*

    6 लाख रुपये से लेकर  9 लाख रुपये (संभावित)

    5.83 लाख रुपये से लेकर  8.68 लाख रुपये 

    5.93 लाख रुपये से लेकर  9.79 लाख रुपये 

    5.98 लाख रुपये से लेकर  9.1 लाख रुपये 

    5.49 लाख रुपये से लेकर  7.44 लाख रुपये 

    5.94 लाख रुपये से लेकर  7.99 लाख रुपये 

    5.81 लाख रुपये से लेकर  7.85 लाख रुपये 

    हुंडई ऑरा बीएस6 नॉर्म्स वाले दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन में आएगी। इसमें ग्रैंड आई10 निओस वाले 1.2 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन मिलेंगे, जो क्रमशः 83पीएस/114एनएम और 75पीएस/190एनएम की पावर और टॉर्क जनरेट करते हैं। इसके अलावा इसमें वेन्यू एसयूवी वाला 1.0 लीटर टर्बाे पेट्रोल इंजन भी मिलेगा, हालांकि यह इंजन कम पावर ट्यूनिंग के साथ आएगा। ऑरा में इस इंजन की पावर 100 पीएस और टॉर्क 172 एनएम हो सकती है। हुंडई ऑरा में इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा।

    यह भी पढ़ें : हुंडई ऑरा का करें इंतजार या फिर खरीदें इस सेगमेंट की दूसरी कार, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई ऑरा 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई ऑरा 2020-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है