• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई क्रेटा नाइट एडिशन इस एसयूवी के रेगुलर वर्जन से कितना है अलग? जानिए यहां

    क्रेटा नाइट एडिशन इस कार के मिड वेरिएंट एस (ओ) और मिड वेरिएंट एसएक्स (ओ) पर बेस्ड है और इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के ऑप्शंस दिए गए हैं।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 01, 2024 11:11 ist
    info icon
    published onOct 01, 2024 11:11 IST
    last updated onOct 01, 2024 11:11 IST
    786 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई क्रेटा का हाल ही में नाइट एडिशन लॉन्च हुआ है जिसमें स्पोर्टी लुक देने के लिए ब्लैक डिजाइन एलिमेंट्स और ऑल ब्लैक इंटीरियर थीम दी गई है। रेगुलर मॉडल से कितना अलग है ये स्पेशल एडिशन? जानिए आगे:

    फ्रंट 

    Hyundai Creta Front

    हुंडई क्रेटा नाइट एडिशन में ऑल ब्लैक ग्रिल,ब्लैक बंपर और स्किड प्लेट्स दी गई है। इसके अलावा इसमें 'हुंडई' के लोगो को भी ब्लैक ट्रीटमेंट दिया गया है। इन एलिमेंट्स को छोड़कर इस एसयूवी के ओवरऑल डिजाइन में और कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

    ऑल ब्लैक एक्सटीरियर ट्रीटमेंट को छोड़कर हुंडई ने क्रेटा के नाइट एडिशन में टाइटन ग्रे मैट कलर का भी ऑप्शन दिया गया है जिसके लिए 5000 रुपये एक्सट्रा देने होंगे। वहीं इसे 15,000 रुपये एक्सट्रा खर्च कर ड्युअल टोन फिनिशिंग में भी लिया जा सकता है। 

    साइड 

    रेगुलर क्रेटा के मुकाबले इस एडिशन में रूफ रेल्स,साइड क्लैडिंग और डोर हैंडल्स को ऑल ब्लैक ट्रीटमेंट दिया गया है। 

    क्रेटा के दोनों वर्जन में 17 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। हालांकि क्रेटा नाइट एडिशन को ब्लैक कलर दिया गया है मगर इसे स्पोर्टी लुक देने के लिए रेड ब्रेक कैलिपर्स दिए गए हैं। 

    रियर

    इसके बैक पोर्शन में स्किड प्लेट और रूफ माउंटेड स्पॉयलर को ब्लैक फिनिशिंग दी गई है वहीं टेलगेट के लोगो को मैट ब्लैक ट्रीटमेंट दिया गया है। इसके अलावा इसमें टेलगेट पर नाइट एडिशन की बैजिंग भी दी गई है। 

    दूसरी तरफ क्रेटा के रेगुलर मॉडल में बंपर पर सिल्वर ट्रीटमेंट दिया गया है जबकि टेलगेट पर रेगुलर क्रोम ब्रांंडिंग दी गई है। 

    इटीरियर 

    रेगुलर क्रेटा से अलग क्रेटा नाइट एडिशन में ऑल ब्लैक इंटीरियर थीम के साथ डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल के आसपास कॉन्ट्रास्ट ब्रास इंसर्ट्स दिए गए हैं।  इसके अलावा क्रेटा नाइट को अंदर से स्पोर्टी अपील देने के लिए मैटेलिक पैडल्स दिए गए हैं। 

    इसकी सीट्स,ट्रांसमिशन लिवर और स्टीयरिंग व्हील को ब्लैक लैदरेट मैटेरियल से फिनिशिंग दी गई है और इसमें ब्रास पाइपिंग और स्टिचिंग भी दी गई है। 

    फीचर लिस्ट की बात करें तो हुंडई क्रेटा में एक इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरी ड्राइवर के डिस्प्ले के लिए ड्युअल 10.25-इंच स्क्रीन , डुअल-ज़ोन एसी, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम और एक पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग , एक 360-डिग्री कैमरा और लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम के तहत लेन कीप असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। 

    पावरट्रेन ऑप्शंस

    क्रटा नाहट एडिशन में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के ऑप्शंस दिए गए हैं। इनका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    इंजन

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    115 पीएस

    116 पीएस

    टॉर्क

    144 एनएम

    250 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी, सीवीटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एमटी

    इसमें 160 पीएस 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन नहीं दिया गया है। हालांकि ग्राहकों के पास अभी भी टर्बो-पेट्रोल इंजन वाली स्पोर्टी क्रेटा के तौर पर क्रेटा एन लाइन का विकल्प मौजूद है।

    प्राइस और कंपेरिजन

    हुंडई क्रेटा कार की कीमत 11 लाख रुपये से 20.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। वहीं क्रेटा नाइट एडिशन की कीमत 14.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसका मुकाबला किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, फोक्सवैगन टाइगन, होंडा एलिवेट, और एमजी एस्टर से है।

    यह भी देखें: 2024 हुंडई क्रेटा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है