• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो कार डिस्काउंट ऑफरः दिवाली के बाद भी क्विड, ट्राइबर और काइगर पर मिल रही है 77,000 रुपये तक की छूट

    यदि आप नंवबर में नई रेनो कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काफी काम की है। यदि आपने रेनो की कारों पर दिए जा रहे दिवाली डिस्काउंट ऑफर्स मिस कर दिए हैं तो भी आपको अभी इन कारों पर कई सारे ऑफर्स मिल सकेंगे। अभी भी कंपनी अपने तीनों मॉडल्स : रेनो क्विड, रेनो ट्राइबर और रेनो काइगर पर नकद डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बोनस जैसे ऑफर्स दे रही है। यह सभी डिस्काउंट ऑफर्स 30 नवंबर तक मान्य हैं। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 17, 2023 18:39 ist
    info icon
    published onNov 17, 2023 18:37 IST
    last updated onNov 17, 2023 18:39 IST
    866 Views
    • Write a कमेंट

    Kwid, Kiger, Triber

    • रेनो काइगर कार पर अधिकतम 77,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।

    • ट्राइबर एमपीवी पर 67,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

    • ग्राहक इस महीने रेनो क्विड हैचबैक पर 62,000 रुपये तक के फायदे प्राप्त कर सकते हैं।

    • सभी डिस्काउंट ऑफर्स 30 नवंबर 2023 तक ही मान्य हैं।

    यदि आप नंवबर में नई रेनो कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काफी काम की है। यदि आपने रेनो की कारों पर दिए जा रहे दिवाली डिस्काउंट ऑफर्स मिस कर दिए हैं तो भी आपको अभी इन कारों पर कई सारे ऑफर्स मिल सकेंगे। अभी भी कंपनी अपने तीनों मॉडल्स : रेनो क्विड, रेनो ट्राइबर और रेनो काइगर पर नकद डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बोनस जैसे ऑफर्स दे रही है। यह सभी डिस्काउंट ऑफर्स 30 नवंबर तक मान्य हैं।

    यहां देखें रेनो की कारों पर मिल रहे सभी डिस्काउंट ऑफर:

    क्विड

    Renault Kwid

    ऑफर्स 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    15,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये तक 

    लॉयल्टी बोनस 

    10,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    12,000 रुपये तक 

    अधिकतम फायदे 

    52,000 रुपये तक 

    • ऊपर बताए गए डिस्काउंट ऑफर्स रेनो क्विड के बेस वेरिएंट आरएक्सई को छोड़कर सभी रेगुलर वेरिएंट्स पर दिए जा रहे हैं।

    • इस हैचबैक कार के बेस वेरिएंट आरएक्सई के साथ केवल 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस मिल रहा है।

    • क्विड अर्बन नाइट एडिशन पर केवल लॉयल्टी बोनस और एक्सचेंज बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।

    • रेनो क्विड हैचबैक की कीमत 4.70 लाख रुपये से 6.45 लाख रुपये के बीच है।

    यह भी पढ़ें: मारुति फ्रॉन्क्स का टोयोटा बैजिंग वाला मॉडल अप्रैल 2024 से पहले हो सकता है लॉन्च

    ट्राइबर

    Renault Triber

    ऑफर्स 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    15,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    20,000 रुपये तक 

    लॉयल्टी बोनस 

    10,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    12,000 रुपये तक 

    अधिकतम फायदे 

    57,000 रुपये तक 

    • यह सभी डिस्काउंट ऑफर्स रेनो ट्राइबर के बेस वेरिएंट आरएक्सई को छोड़कर सभी वेरिएंट्स के साथ दिए जा रहे हैं।

    • इस एमपीवी कार के अर्बन नाइट एडिशन के साथ केवल लॉयल्टी बोनस और एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।

    • रेनो ट्राइबर के बेस वेरिएंट आरएक्सई पर केवल लॉयल्टी बोनस मिल रहा है।

    • भारत में रेनो ट्राइबर की कीमत 6.33 लाख रुपये से 8.97 लाख रुपये के बीच है।

    काइगर

    Renault Kiger

    ऑफर्स 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    25,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    20,000 रुपये तक 

    लॉयल्टी बोनस 

    20,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    12,000 रुपये तक 

    अधिकतम फायदे 

    77,000 रुपये तक 

    • काइगर इस लिस्ट की इकलौती कार है जिस पर सबसे ज्यादा नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    • ऊपर बताया गया नकद डिस्काउंट काइगर कार के केवल मिड-वेरिएंट आरएक्सटी और आरएक्सटी (ओ) टर्बो पेट्रोल वेरिएंट पर ही मान्य है। जबकि, इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट आरएक्सजेड पर 15,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है।

    • रेनो काइगर अर्बन नाइट एडिशन पर केवल लॉयल्टी बोनस और एक्सचेंज बोनस ही दिया जा रहा है। वहीं, काइगर के बेस वेरिएंट आरएक्सई पर केवल 10,000 रुपये के डिस्काउंट ऑफर्स मिल रहे हैं।

    • रेनो काइगर की कीमत 6.50 लाख रुपये से 11.23 लाख रुपये के बीच है। 

    नोट:

    • रेनो अपनी सभी कारों पर 5,000 रुपये का रूरल डिस्काउंट ऑफर भी दे रही है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि कॉर्पोरेट डिस्काउंट और रूरल डिस्काउंट में से आप कोई एक ऑफर का फायदा ले सकते हैं।

    • सभी कारों पर 10,000 रुपये का स्क्रेपेज बेनेफिट भी दिया जा रहा है।

    • रेनो अपनी कारों पर एडिशनल रेफरल बेनिफिट भी दे रही है जिसके तहत 3 साल या 60,000 किलोमीटर की एक्सटेंडेड वारंटी, 3 साल का रोडसाइड असिस्टेंस और 3 साल का एनुअल मेंटेनेंस केयर (एएमसी) प्लान शामिल हैं।

    • यह सभी डिस्काउंट ऑफर आपके राज्य व शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। ऑफर्स की सही जानकारी के लिए नजदीकी रेनो डीलरशिप पर संपर्क करें।

    यह भी देखेंः रेनो क्विड ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट क्विड पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है