• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा ग्लैंजा एस वेरिएंट की तस्वीरों के जरिए जानिए खासियत

    इस मॉडल पर इंस्टा ब्लू कलर की फिनिशिंग की गई है।  यह वेरिएंट मारुति बलेनो के डेल्टा वेरिएंट पर बेस्ड है।  टोयोटा ग्लैंजा कार चार वेरिएंट ई, एस, जी और वी में आती है।   ग्लैंजा एस वेरिएंट में 7-इंच टचस्क्रीन और ऑटो एसी फीचर दिया गया है।  इस कार में ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन (90 पीएस) के साथ एमटी और एएमटी ऑप्शंस दिए गए हैं।  भारत में टोयोटा ग्लैंजा की प्राइस 6.39 लाख रुपए से 9.69 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 24, 2022 13:55 ist
    info icon
    published onMar 24, 2022 13:55 IST
    last updated onMar 24, 2022 13:55 IST
    2.3K Views
    • Write a कमेंट

    Facelifted Toyota Glanza S Detailed In Images

    • इस मॉडल पर इंस्टा ब्लू कलर की फिनिशिंग की गई है। 

    • यह वेरिएंट मारुति बलेनो के डेल्टा वेरिएंट पर बेस्ड है। 

    • टोयोटा ग्लैंजा कार चार वेरिएंट ई, एस, जी और वी में आती है।  

    • ग्लैंजा एस वेरिएंट में 7-इंच टचस्क्रीन और ऑटो एसी फीचर दिया गया है। 

    • इस कार में ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन (90 पीएस) के साथ एमटी और एएमटी ऑप्शंस दिए गए हैं। 

    • भारत में टोयोटा ग्लैंजा की प्राइस 6.39 लाख रुपए से 9.69 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    टोयोटा अपनी फेसलिफ्टेड ग्लैंजा को भारत में लॉन्च कर चुकी है। यह अपडेटेड हैचबैक कार अब दो नए वेरिएंट्स (बेस वेरिएंट ई और बेस से ऊपर वाले एस) में आती है। इसके अलावा यह जी और वी वेरिएंट में भी उपलब्ध है। 

    चलिए तस्वीरों के जरिये नज़र डालते हैं मारुति बलेनो डेल्टा वेरिएंट पर बेस्ड टोयोटा ग्लैंजा के एस वेरिएंट पर एक नजर :-

    Facelifted Toyota Glanza S Detailed In Images

    तस्वीरों में नज़र आ रहे इस मॉडल पर इंस्टा ब्लू फिनिशिंग की गई है। इसके फ्रंट में  क्रोम स्ट्रिप के साथ नए डिज़ाइन की ग्रिल दी गई है जो इसकी हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलाइट्स (एलईडी डीआरएल्स) को कनेक्ट कर रही है ।  इसमें एलईडी फॉग लैंप्स (टॉप वेरिएंट में मौजूद) का अभाव है, लेकिन बंपर पर इसमें मैश पैटर्न वाला चौड़ा ब्लैक इंसर्ट जरूर दिया गया है। 

    ग्लैंजा एस की साइड और रियर प्रोफाइल बलेनो से मिलती जुलती दिखाई पड़ती है। ग्लैंजा के इस वेरिएंट में भी 15-इंच के स्टील व्हील्स (कवर के साथ) लगे हुए हैं, लेकिन इसमें फर्क केवल व्हील हब पर दी गई टोयोटा बैजिंग का है। ग्लैंजा एस और बलेनो डेल्टा वेरिएंट के बीच की समानताएं रियर साइड पर भी देखने को मिलती है। इन दोनों ही कारों में अंतर केवल एलईडी टेललाइट डिज़ाइन, वेरिएंट बैजिंग और मॉडल नेम का है। मारुति बलेनो में टेललाइट पर थ्री-पीस सेटअप मिलता है। 

    Facelifted Toyota Glanza S Detailed In Images

    यह भी पढ़ें : कारदेखो का नया एड कैंपेन लॉन्च, अक्षय कुमार घर बैठे पुरानी कार बेचकर अपनी बेटी को इंप्रेस करते आए नजर

    इसके केबिन पर ब्लैक और बेज कलर फिनिशिंग मिलती है साथ ही इसमें डैशबोर्ड पर पियानो फिनिश इंसर्ट भी दिए गए हैं। वहीं, बलेनो के केबिन पर ब्लैक और ब्लू कलर थीम दी गई है।  चूंकि यह बेस से ऊपर वाला ही वेरिएंट है, ऐसे में ग्लैंजा एस में कई सारे फीचर्स का भी अभाव है जिनमें लैदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और 9-इंच टचस्क्रीन शामिल हैं। 

    Facelifted Toyota Glanza S Detailed In Images

    टोयोटा ने ग्लैंजा के एस वेरिएंट में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 7-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो और कॉलिंग कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए हैं। इसमें रियर सीट के पैसेंजर्स के लिए एसी वेंट्स और चार्जिंग पोर्ट नहीं दिए गए हैं, मगर यह फीचर्स टॉप वेरिएंट में आपको जरूर मिल जाएंगे।  पैसेंजर सेफ्टी के लिहाज से इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर्स दिए गए हैं। 

    नई टोयोटा ग्लैंजा में ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड एमटी (स्टैंडर्ड) और 5-स्पीड एएमटी ऑप्शनल दिया गया है। इस कार में इंजन के साथ अब माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की बजाए आइडल इंजन स्टार्ट/स्टॉप फीचर दिया गया है।  

    भारत में फेसलिफ्टेड ग्लैंजा की प्राइस 6.39 लाख रुपए से 9.69 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच रखी गई है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई आई20, मारुति सुजुकी बलेनो, टाटा अल्ट्रोज़, फोक्सवैगन पोलो और होंडा जैज़ से है।

    यह भी पढ़ें : टाटा अल्ट्रोज़ डीसीटी इमेज गैलरी: तस्वीरों के जरिए देखिए इस कार के एक्सटीरियर व इंटीरियर का पूरा लुक

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा ग्लैंजा पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    N
    na singh
    Mar 24, 2022, 10:26:36 PM

    what is the difference between glanza n beleno

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on टोयोटा ग्लैंजा

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है