• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति बलेनो फेसलिफ्ट मॉडल की अनॉफिशियल बुकिंग हुई शुरू, फरवरी के आखिर तक हो सकती है लॉन्च

     11000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर इस कार को बुक कराया जा सकता है। इस हैचबैक के अपडेटेड मॉडल को फरवरी के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। 

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 31, 2022 18:07 ist
    info icon
    published onJan 31, 2022 18:07 IST
    last updated onJan 31, 2022 18:07 IST
    1.4K Views
    • Write a कमेंट

    • 11000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर कराया जा सकता है इसे बुक
    • फरवरी के आखिर तक होगी लॉन्च
    • एक्सटीरियर और इंटीरियर को किया गया है अपडेट
    • मैकेनिकल पार्ट पर कोई बदलाव नहीं 

    कुछ चुनिंदा मारुति नेक्सा डीलरशिप्स पर 2022 बलेनो की अनॉफिशियल बुकिंग शुरू कर दी गई है। 11000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर इस कार को बुक कराया जा सकता है। इस हैचबैक के अपडेटेड मॉडल को फरवरी के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। 

    बलेनो फेसलिफ्ट के डिजाइन में कॉस्मैटिक बदलाव किए गए हैं जिनमें नए डिजाइन का बंपर,नए एलईडी हेडलैंप्स और टेललैंप्स,चौड़ी ग्रिल,नए अलॉय और नए डिजाइन का टेलगेट दिया गया है। इसके साइड प्रोफाइल में कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आएगा। 

    कुछ तस्वीरों के जरिए ये बात सामने आई है कि नई बलेनो में नए डिजाइन का डैशबोर्ड दिया गया है जहां बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट पैनल, स्विफ्ट की तरह फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील और नए क्लाइमेट कंट्रोल स्विच जैसे फीचर्स नजर आएंगे। 

    इसके अलावा बलेनो फेसलिफ्ट में वायरलेस चार्जिंग, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी, और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके मौजूदा मॉडल में अभी ऑटोमैटिक एसी, ऑटोमैटिक एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, डुअल फ्रंट एयरबैग और एक रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    ये भी पढ़ें: टोयोटा ग्लैंजा और अर्बन क्रूज़र को जल्द मिलेंगे नए अपडेट


    2022 बलेनो में पहले की तरह 83 पीएस की पावर देने वाला 1.2 लीटर और 90 पीएस की पावर वाला 1.2 लीटर ड्युअल जेट माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के ऑप्शंस मिलेंगे जिनके साथ 5 स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स की चॉइस दी जाएगी। इसके अलावा कंपनी इस कार का सीएनजी वेरिएंट भी उतार सकती है क्योंकि मारुति ने हाल ही में भारत में नई सीएनजी कारें लॉन्च करने का ऐलान किया था। 

    ये भी पढ़ें: नई मारुति विटारा ब्रेजा में मिलेंगे ये टॉप 7 फीचर्स

    अपने मौजूदा मॉडल के मुकाबले नई बलेनो की प्राइस ज्यादा हो सकती है। बता दें कि मारुति बलेनो की रेट 6.14 लाख रुपये से लेकर 9.66 लाख रुपये के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा अल्ट्रोज,हुंडई आई20,फोक्सवैगन पोलो,होंडा जैज और टोयोटा ग्लैंजा से होगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है