• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फेसलिफ्ट हुंडई क्रेटा की तस्वीरें हुईं लीक, जल्द होगी लॉन्च

    फेसलिफ्ट हुंडई क्रेटा की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं। कंपनी इस गाड़ी से 11 नवंबर से 21 नवंबर के बीच आयोजित होने वाले गाईकिंडो इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो (जीआईआईएएस) के दौरान पर्दा उठाएगी।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 09, 2021 19:50 ist
    info icon
    published onNov 09, 2021 19:50 IST
    last updated onNov 09, 2021 19:50 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    • हुंडई अपनी 2022 क्रेटा से इंडोनेशियन कार शो जीआईआईएएस 2021 में पर्दा उठाएगी।
    • इसमें पैरामीट्रिक ज्वैल पैटर्न वाली फ्रंट ग्रिल और वर्टिकल स्टैक्ड हेडलाइटें मिलेंगी।
    • इसमें अतिरिक्त फीचर्स के तौर पर डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एडीएएस दिए जाएंगे।
    • भारत आने वाली क्रेटा में मौजूदा मॉडल वाले ही इंजन ऑप्शंस मिलने जारी रह सकते हैं।
    • 2022 क्रेटा की कीमत 10.5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    फेसलिफ्ट हुंडई क्रेटा की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं। कंपनी इस गाड़ी से 11 नवंबर से 21 नवंबर के बीच आयोजित होने वाले गाईकिंडो इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो (जीआईआईएएस) के दौरान पर्दा उठाएगी।

    इन तस्वीरों में फ्रंट ग्रिल पर पैरामीट्रिक ज्वैल पैटर्न नज़र आ रहा है जो चौथी जनरेशन की ट्यूसॉन से इंस्पायर्ड लगता है। ऑफिशियल टीज़र इमेज में दिखा डिज़ाइन अपडेट फेसलिफ्ट क्रेटा का हाइलाइट है। कंपनी ने इसकी फ्रंट ग्रिल के निचले हिस्से और फ्रंट बंपर पर क्रोम एलिमेंट का इस्तेमाल किया है साथ ही सिल्वर फिनिशिंग भी दी है। इसकी साइड प्रोफाइल बिलकुल भी अलग नहीं लगती है, वहीं इसका रियर थोड़ा अलग है। इसमें टेलगेट पर लाइट स्ट्रिप का इस्तेमाल किया गया है।

    फेसलिफ्ट एसयूवी कार में मौजूदा मॉडल वाले ही फीचर्स 10.25-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ दिए गए हैं। वहीं, इसमें अतिरिक्त फीचर्स के तौर पर 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी मिलेंगे। पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स दिए जा सकते हैं।

    अनुमान है कि फेसलिफ्ट क्रेटा में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (115 पीएस/144 एनएम), 1.5-लीटर डीजल इंजन (115 पीएस/250 एनएम) और 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (140 पीएस/242 एनएम) दिए जा सकते हैं। इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल स्टैंडर्ड और ऑप्शनल सीवीटी (पेट्रोल) और 6-स्पीड एटी (डीजल) दिए जाएंगे। वहीं, इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ केवल 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स दिया जाएगा। अनुमान है कि कंपनी नेचुरली एस्पेरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड आईएमटी (क्लचलैस मैनुअल) भी दे सकती है।

    भारत में हुंडई अपनी फेसलिफ्ट क्रेटा को 2022 की दूसरी तिमाही तक लॉन्च कर सकती है। इसकी प्राइस 10.5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला फोक्सवैगन टाइगन, एमजी एस्टर, किया सेल्टोस, स्कोडा कुशाक, रेनो डस्टर, मारुति सुजुकी एस-क्रॉस और निसान किक्स से रहेगा।

    यह भी पढ़ें: हुंडई क्रेटा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    K
    keleto
    Nov 9, 2021, 10:14:46 PM

    Same old rear profile doesn't look good. should be like Alcazar.

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है