• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो कार डिस्काउंट ऑफर मई 2024ः रेनो क्विड, ट्राइबर और काइगर पर पाएं 52,000 रुपये तक की छूट

    रेनो क्विड और रेनो काइगर पर सबसे ज्यादा नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 13, 2024 11:00 ist
    info icon
    published onMay 13, 2024 11:00 IST
    last updated onMay 13, 2024 11:00 IST
    226 Views
    • Write a कमेंट

    Renault Kwid, Kiger, and Triber

    • क्विड और काइगर पर 52,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

    • रेनो ट्राइबर पर 47,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।

    • यह ऑफर मई 2024 के आखिर तक मान्य है।

    अगर आप इस महीने रेनो कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मई 2024 में रेनो क्विड, रेनो ट्राइबर और रेनो काइगर पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश की जा रही है, जिसके चलते ग्राहक इन पर 52,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। ग्राहक यह बचत नकद डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट के रूप में कर सकते हैं। यहां देखिए मॉडल वाइज रेनो कार डिस्काउंट ऑफरः

    रेनो क्विड

    Renault Kwid

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    15,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    लॉयल्टी बोनस

    10,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    12,000 रुपये

    कुल बचत

    52,000 रुपये

    • ऊपर बताए डिस्काउंट ऑफर रेनो क्विड बेस मॉडल आरएक्सई को छोड़कर सभी वेरिएंट्स पर मान्य है।

    • बेस मॉडल आरएक्सई पर केवल 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है। 

    • रेनो क्विड की प्राइस 4.70 लाख रुपये से 6.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    यह भी पढ़ें: रेनो का समर सर्विस कैंप 13 मई से होगा शुरू, मिलेंगे ये ढेरों फायदे

    रेनो ट्राइबर

    Renault Triber

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    लॉयल्टी बोनस

    10,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    12,000 रुपये

    कुल बचत

    47,000 रुपये

    • रेनो ट्राइबर बेस मॉडल को छोड़कर सभी वेरिएंट्स पर ऊपर बताए ऑफर मान्य है।

    • बेस मॉडल आरएक्सई पर केवल 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है।

    • रेनो ट्राइबर की कीमत 6 लाख रुपये से 8.97 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    रेनो काइगर

    Renault Kiger

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    15,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये तक

    लॉयल्टी बोनस

    10,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    12,000 रुपये तक

    कुल बचत

    52,000 रुपये तक

    • क्विड की तरह रेनो काइगर पर भी ट्राइबर से ज्यादा नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    • हालांकि यह ऑफर बेस मॉडल आरएक्सई पर मान्य नहीं है।

    • रेनो काइगर की कीमत 6 लाख रुपये से 11.23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    नोट

    • रेनो 5,000 रुपये का ऑप्शनल रूरल डिस्काउंट भी दे रही है, लेकिन ग्राहक रूरल डिस्काउंट और कॉर्पोरेट डिस्काउंट दोनों का फायदा एक साथ नहीं ले सकते हैं।

    • रेनो अपनी सभी कार पर रेफरल बेनेफिट भी दे रही है।

    • ऊपर बताए डिस्काउंट आपके राज्य और शहर में अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में डिस्काउंट ऑफर की सही जानकारी के लिए कृपया अपने नजदीकी रेनो डीलरशिप पर संपर्क करें।

    यह भी देखेंः रेनो क्विड ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    रेनॉल्ट क्विड पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है