• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो का समर सर्विस कैंप 13 मई से होगा शुरू, मिलेंगे ये ढेरों फायदे

    रेनो इंडिया ने 13 मई से ‘रेनो समर सर्विस कैंप’ आयोजित करने की घोषणा की है। इसमें कंपनी के मौजूदा ग्राहकों को ढेरों तरह के फायदे दिए जाएंगे। यह सर्विस कैंप कंपनी के देशभर में मौजूद 430 से ज्यादा सर्विस सेंटर पर आयोजित किया जाएगा। यह समर सर्विस कैंप 13 से 20 मई तक आयोजित किया जाएगा।

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 10, 2024 19:24 ist
    info icon
    published onMay 10, 2024 19:24 IST
    last updated onMay 10, 2024 19:24 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    Renault Kiger, Kwid, Triber

    • समर कैंप में चुनिंदा पार्ट्स, एसेसरीज और लेबर चार्ज पर 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

    • इंजन ऑयल रिप्लेसमेंट पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा।

    • समर कैंप के दौरान कॉम्प्लिमेंटरी कार वॉश और एसी सर्विसिंग पर स्पेशल बेनेफिट भी मिलेंगे।

    • यह सर्विस कैंप 13 मई से 20 मई 2024 तक आयोजित किया जाएगा।

    रेनो इंडिया ने 13 मई से ‘रेनो समर सर्विस कैंप’ आयोजित करने की घोषणा की है। इसमें कंपनी के मौजूदा ग्राहकों को ढेरों तरह के फायदे दिए जाएंगे। यह सर्विस कैंप कंपनी के देशभर में मौजूद 430 से ज्यादा सर्विस सेंटर पर आयोजित किया जाएगा। यह समर सर्विस कैंप 13 से 20 मई तक आयोजित किया जाएगा।

    Renault Kiger

    समर कैंप के दौरान रेनो कॉम्प्लिमेंटरी कार वॉश की सुविधा देगी, इसके अलावा ग्राहक चुनिंदा पार्टस और एसेसरीज पर 15 प्रतिशत, लेबर चार्ज पर 15 प्रतिशत और इंजन ऑयल रिप्लेसमेंट पर 10 प्रतिशत तक की बचत कर सकेंगे। इसके अलावा समर कैंप में एसी सर्विसिंग पर कुछ स्पेशल बेनेफिट भी दिए जाएंगे।

    इसके अलावा ग्राहक एक्सटेंडेड वारंटी और रोडसाइड असिस्टेंस पर भी 10 प्रतिशत की छूट प्राप्त कर सकेंगे। रेनो इस दौरान कई तरह की फन एक्टिविटिज भी आयोजित करेगी और अश्योर्ड गिफ्ट भी दिए जाएंगे।

    वर्तमान में भारत में रेनो की तीन कारः रेनो क्विड, रेनो ट्राइबर और रेनो काइगर बिक्री के लिए उपलब्ध है। रेनो की योजना भारत में 2025 तक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी कार उतारने की है, जो नई जनरेशन रेनो डस्टर हो सकती है। रेनो के फ्यूचर प्लान के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

    यह भी देखेंः रेनो क्विड ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    रेनॉल्ट क्विड पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है