• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मई 2021 में कॉम्पेक्ट हैचबैक कारों पर पाएं 40, 000 रुपए तक के डिस्काउंट ऑफर्स 

      डैटसन गो कार पर इस माह अधिकतम 40,000 रुपए तक की बचत की जा सकती है।     हुंडई सैंट्रो कार पर 35,000 रुपए तक की छूट मिल रही है।  टाटा टियागो हैचबैक पर 25,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं।   मारुति सेलेरियो और वैगन आर कार पर क्रमशः 18,000 रुपए और 31,000 रुपए तक के डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं।  सभी ऑफर्स की वैधता 31 मई 2021 तक है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 17, 2021 14:33 ist
    info icon
    published onMay 17, 2021 14:33 IST
    last updated onMay 17, 2021 14:33 IST
    1.4K Views
    • Write a कमेंट
    • डैटसन गो कार पर इस माह अधिकतम 40,000 रुपए तक की बचत की जा सकती है।    

    • हुंडई सैंट्रो कार पर 35,000 रुपए तक की छूट मिल रही है। 

    • टाटा टियागो हैचबैक पर 25,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं।  

    • मारुति सेलेरियो और वैगन आर कार पर क्रमशः 18,000 रुपए और 31,000 रुपए तक के डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं। 

    • सभी ऑफर्स की वैधता 31 मई 2021 तक है। 

     यदि आप मई महीने में किसी कॉम्पेक्ट हैचबैक को खरीदने का प्लान कर कर रहे हैं तो ऐसे में आपको मारुति वैगन आर और हुंडई सैंट्रो समेत कई मॉडल्स पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स मिल सकेंगे।  कॉम्पेक्ट हैचबैक कारों पर मिल रहे सभी ऑफर्स की वैधता 31 मई 2021 है। यहां देखें सभी मॉडल वाइज़ डिस्काउंट ऑफर्स :-

    डैटसन गो 

    Datsun GO

    ऑफर 

    अमाउंट 

    नकद डिस्काउंट 

    20,000 रुपए तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    20,000  रुपए तक 

    कुल लाभ 

    40,000  रुपए तक 

    • डैटसन गो कार पर 20,000 रुपए का नकद डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है, लेकिन इस कार पर कोई कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं मिल रहा है।  

    • भारत में डैटसन गो हैचबैक की प्राइस 4.02 लाख रुपए से 6.51 लाख रुपए के बीच है। 

    मारुति वैगन आर 

    ऑफर 

    अमाउंट 

    कंज़्यूमर ऑफर 

    13,000 रुपए 

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपए 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    3,000 रुपए तक 

    कुल लाभ 

    31,000 रुपए तक 

    • ऊपर  दिए गए डिस्काउंट ऑफर्स वैगन आर कार के सीएनजी वेरिएंट्स पर दिए जा रहे हैं। वहीं, इसके पेट्रोल वेरिएंट्स पर 8000 रुपए का कंज़्यूमर ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा इस वेरिएंट पर सभी ऑफर्स ऊपर वाले ही मिल रहे हैं।  
    • मारुति की इस कॉम्पेक्ट हैचबैक की प्राइस 4.80 लाख रुपए से 6.33 लाख रुपए के बीच है।  

    मारुति सिलेरियो 

    Maruti Suzuki Celerio

    ऑफर 

    अमाउंट 

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपए 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    3,000 रुपए तक 

    कुल लाभ 

    18,000 रुपए तक 

    • ऊपर दिए गए ऑफर्स रेगुलर सेलेरियो और सिलेरियो एक्स कार पर दिए जा रहे हैं। 

    • यह सभी डिस्काउंट ऑफर्स इस हैचबैक कार के पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट्स पर मिल रहे हैं। 

    • भारत में मारुति सिलेरियो हैचबैक की प्राइस 4.65 लाख रुपए से 5.90 लाख रुपए के बीच है। वहीं, मारुति सिलेरियो एक्स की कीमत 5.11 लाख रुपए से शुरू होकर 5.91 लाख रुपए तक जाती है। 

    • सेकंड जनरेशन सिलेरियो को भारत में 2021 के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है। 

    हुंडई सैंट्रो  

    Hyundai Santro

    ऑफर 

    सैंट्रो 

     

    एरा (बेस वेरिएंट)

    अन्य वेरिएंट

    नकद डिस्काउंट 

    10,000 रुपए 

    20,000 रुपए 

    एक्सचेंज बोनस 

    10,000  रुपए  

      10,000 रुपए 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    5,000 रुपए 

    5,000 रुपए 

    कुल लाभ 

    25,000 रुपए तक 

    35,000 रुपए तक 

    • हुंडई अपनी सैंट्रो कार के बेस वेरिएंट एरा पर 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट दे रही है। वहीं, इसके दूसरे वेरिएंट्स पर 10, 000 रुपए से ज्यादा का नकद डिस्काउंट मिल रहा है। 

    • भारत में हुंडई सैंट्रो की प्राइस 4.73 लाख रुपए से 6.41 लाख रुपए के बीच है। 

    टाटा टियागो  

    ऑफर 

    अमाउंट 

    नकद डिस्काउंट 

    15,000 

    एक्सचेंज बोनस 

    Rs 10,000

    कुल लाभ 

    Rs 25,000

    • टाटा टियागो कॉम्पेक्ट हैचबैक की प्राइस 4.99 लाख रुपए से 6.95 लाख रुपए के बीच है। 

    नोट : ऊपर दिए गए सभी ऑफर्स राज्य और चुने गए वेरिएंट अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में हम आपको सही जानकारी के लिए नज़दीकी डीलरशिप पर संपर्क करने की सलाह देंगे। 

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार हैं।

    यह भी पढ़ें : इस महीने सब-4 मीटर एसयूवी कारों पर पाएं 44,000 रुपए तक के डिस्काउंट ऑफर्स

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Wagon R 2013-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी वैगन आर 2013-2022

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है