• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस महीने सब-4 मीटर एसयूवी कारों पर पाएं 44,000 रुपए तक के डिस्काउंट ऑफर्स

    महिंद्रा एक्सयूवी300 कार पर अधिकतम 44,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है।   मारुति विटारा ब्रेज़ा एसयूवी पर 33,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं।  फोर्ड इकोस्पोर्ट कार पर 24,000 रुपए तक की बचत की जा सकती है।  रेनॉल्ट काइगर कार पर लॉयल्टी बोनस के रूप में 5-साल या 1 लाख किलोमीटर की एक्सटेंडेड वारंटी मिल रही है।   टाटा नेक्सन (डीजल वेरिएंट्स) और टोयोटा अर्बन क्रूज़र कार पर क्रमशः 15,000 रुपए और 20,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 17, 2021 13:07 ist
    info icon
    published onMay 17, 2021 13:07 IST
    last updated onMay 17, 2021 13:07 IST
    934 Views
    • Write a कमेंट

    • महिंद्रा एक्सयूवी300 कार पर अधिकतम 44,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है।  
    • मारुति विटारा ब्रेज़ा एसयूवी पर 33,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। 
    • फोर्ड इकोस्पोर्ट कार पर 24,000 रुपए तक की बचत की जा सकती है। 
    • रेनॉल्ट काइगर कार पर लॉयल्टी बोनस के रूप में 5-साल या 1 लाख किलोमीटर की एक्सटेंडेड वारंटी मिल रही है।  
    • टाटा नेक्सन (डीजल वेरिएंट्स) और टोयोटा अर्बन क्रूज़र कार पर क्रमशः 15,000 रुपए और 20,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। 
    • सभी ऑफर्स की वैधता 31 मई 2021 तक की है। 

    भारत के कार बाजार में सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट की कारों की डिमांड दिनों दिन बढ़ती जा रही है। यदि आप भी इस सेगमेंट की किसी कार को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस माह कारों पर आपको अच्छा ख़ासा डिस्काउंट मिल सकेगा। सभी ऑफर्स की वैधता 31 मई 2021 तक की है। हालांकि, किया सोनेट और निसान मैग्नाइट कार पर मई महीने में कोई छूट नहीं मिल रही है। यहां देखें सभी मॉडल वाइज़ डिस्काउंट ऑफर्स :-

    महिंद्रा एक्सयूवी300 

    ऑफर 

    अमाउंट 

    नकद डिस्काउंट 

    10,000 रुपए तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    25,000  रुपए तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

      4,000  रुपए तक 

    अतिरिक्त ऑफर्स 

    5,000  रुपए तक 

    कुल लाभ

    44,000 रुपए तक 

    • महिंद्रा एक्सयूवी300 कार पर दूसरे ऑफर्स के अलावा 5000 रुपए के अतिरिक्त डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं।  

    • महिंद्रा की इस एसयूवी कार की प्राइस 7.95 लाख रुपए से 13.09 लाख रुपए के बीच है।

    मारुति विटारा ब्रेज़ा 

    Maruti Suzuki Vitara Brezza

    ऑफर 

    अमाउंट 

    कंज़्यूमर ऑफर 

    10,000  रुपए 

    एक्सचेंज बोनस 

    20,000  रुपए 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    3,000 रुपए तक 

    कुल लाभ 

    33,000  रुपए तक 

    • यह सभी ऑफर्स मारुति विटारा ब्रेज़ा कार के बेस वेरिएंट एलएक्सआई और बेस से ऊपर वाले वीएक्सआई वेरिएंट्स पर दिए जा रहे हैं।  

    • टॉप से नीचे वाले ज़ेडएक्सआई और टॉप वेरिएंट ज़ेडएक्सआई+ पर भी ऊपर वाले ही एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिए जा रहे हैं, लेकिन इस वेरिएंट पर कोई कंज़्यूमर ऑफर नहीं मिल रहा है। 

    • भारत में मारुति विटारा ब्रेज़ा कार की प्राइस 7.51 लाख रुपए से 11.41 लाख रुपए के बीच है।  

    टाटा नेक्सन 

    ऑफर 

    अमाउंट 

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपए

    • ऊपर वाले ऑफर्स नेक्सन कार के केवल डीजल वेरिएंट्स पर ही दिए जा रहे हैं।  

    • टाटा की इस सब-4 मीटर एसयूवी कार के डीजल वेरिएंट्स की प्राइस 8.49 लाख रुपए से 12.95 लाख रुपए के बीच है। वहीं, नेक्सन पेट्रोल वेरिएंट की प्राइस 7.19 लाख रुपए से शुरू होकर 11.62 लाख रुपए तक जाती है। 

    यहां देखें लेटेस्ट कार डील्स व डिस्काउंट ऑफर्स  

    रेनॉल्ट काइगर 

    • रेनॉल्ट काइगर कार पर लॉयल्टी बोनस के रूप में 5 साल या 1 लाख किलोमीटर की एक्सटेंडेड वारंटी मिल रही है। 

    • इस कार की प्राइस 5.45 लाख रुपए से शुरू होकर 9.75 लाख रुपए तक जाती है। 

    टोयोटा अर्बन क्रूज़र 

    ऑफर 

    अमाउंट 

    एक्सचेंज बोनस 

    20,000 रुपए तक 

    • टोयोटा अर्बन क्रूज़र कार पर केवल 20,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।  

    • भारत में इस एसयूवी कार की प्राइस 8.62 लाख रुपए से शुरू होकर 11.40 लाख रुपए तक जाती है। 

    फोर्ड इकोस्पोर्ट 

    ऑफर 

    अमाउंट 

    एक्सचेंज बोनस 

    20,000 रुपए तक (फोर्ड कार एक्सचेंज पर)

    लॉयल्टी बोनस 

    5,000 रुपए 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    4,000 रुपए 

    कुल लाभ 

    24,000 रुपए तक 

    • जिन ग्राहकों के पास फोर्ड कार नहीं है उन्हें 7000 रुपए का एक्सचेंज बोनस मिल सकेगा। वहीं, मौजूदा फोर्ड ग्राहक फोर्ड कार पर 20,000 रुपए की बचत कर सकेंगे। 

    • सभी ग्राहक एक्सचेंज बोनस या फिर लॉयल्टी बोनस भी प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन, इन दोनों बेनिफिट्स को एक ही समय पर हासिल नहीं किया जा सकता है। 

    • भारत में फोर्ड इकोस्पोर्ट की प्राइस 8.19 लाख रुपए से 11.69 लाख रुपए के बीच है। 

    नोट : ऊपर दिए गए सभी ऑफर्स राज्य और चुने गए वेरिएंट अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में हम आपको अधिक जानकारी के लिए नज़दीकी डीलरशिप पर संपर्क करने की सलाह देंगे। 

    सभी ऑफर्स एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार हैं। 

    यह भी पढ़ें : होंडा सिटी Vs- हुंडई वरना Vs- स्कोडा रैपिड Vs- फोक्सवैगन वेंटो Vs- टोयोटा यारिस:एसी परफॉर्मेंस कंपेरिजन

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी300 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है