• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस में मिलेंगे ये 8 कलर ऑप्शन, देखें तस्वीरें

    नई किआ कैरेंस क्लाविस एमपीवी भारत में शोकेस हो गई है। इस गाड़ी को यहां जून में लॉन्च किया जा सकता है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 08, 2025 18:51 ist
    info icon
    published onMay 08, 2025 18:51 IST
    last updated onMay 08, 2025 18:51 IST
    246 Views
    • Write a कमेंट

    Kia Carens Clavis Colour Options

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस भारत में शोकेस हो गई है। इस गाड़ी को यहां जून में लॉन्च किया जा सकता है। किआ की इस नई एमपीवी कार की प्री-लॉन्च बुकिंग 9 मई से शुरू होगी। यदि आप किआ कैरेंस क्लाविस एमपीवी को बुक करने का विचार कर रहे हैं और यह जानना चाहते हैं कि इसके साथ कौनसे कलर ऑप्शन मिलेंगे तो यह खबर आपके काफी काम की रहेगी। 

    यहां हमनें किआ कैरेंस क्लाविस एमपीवी में दिए जाने वाले कलर ऑप्शन की जानकारी दी है जिसकी डिटेल आप नीचे देख सकते हैं :- 

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस : कलर ऑप्शन की जानकारी 

    किआ क्लाविस कार में 8 मोनोटोन कलर ऑप्शन दिए गए हैं। इसमें कोई डुअल-टोन कलर ऑप्शन शामिल नहीं किया गया है। 

    आइवरी सिल्वर ग्लॉस 

    Kia Carens Clavis Ivory Silver

    इम्पीरियल ब्लू 

    Kia Carens Clavis Imperial Blue

    प्यूटर ऑलिव 

    Kia Carens Clavis Pewter Olive

    ग्लेशियर व्हाइट पर्ल 

    ग्रेविटी ग्रे 

    Kia Carens Clavis Gravity Grey

    क्लियर व्हाइट 

    Kia Carens Clavis Clear White

    स्पार्कलिंग सिल्वर 

    Kia Carens Clavis Sparkling Silver

    ऑरोरा ब्लैक पर्ल : किआ के कॉन्फ़िगरेटर का इस कलर ऑप्शन को शोकेस करना फिलहाल बाकी है। 

    आपको किआ क्लाविस का कौनसा कलर ऑप्शन सबसे ज्यादा पसंद आया? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। 

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस से जुड़ी जानकारी 

    Kia Carens Clavis front

    नई किआ कैरेंस क्लाविस कार कैरेंस एमपीवी का ज्यादा बेहतर वर्जन है। इसकी डिजाइन काफी प्रीमियम है और इसमें अपडेटेड डैशबोर्ड दिया गया है। नई किआ क्लाविस कार में कई सारे प्रीमियम फीचर दिए गए हैं। भारत में क्लाविस एमपीवी के साथ कैरेंस कार की बिक्री भी जारी रहेगी। 

    आगे की तरफ इसमें ब्लेंक ऑफ ग्रिल और एंगुलर डीआरएल्स के साथ नई ट्राएंगुलर एलईडी हेडलाइट दी गई है। इसमें फ्रंट बंपर पर चौड़ी क्लैडिंग और फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है जिसके चलते यह गाड़ी लुक्स में काफी दमदार लगता है। इसकी साइड प्रोफाइल कैरेंस के जैसी है। राइडिंग के लिए इसमें बड़े 17-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो लुक्स में अपमार्केट लगते हैं। पीछे की तरफ इसमें टेललैंप्स दिए गए हैं जिसे लाइट बार से कनेक्ट किया गया है और इसमें नए डिजाइन का रियर बंपर भी दिया गया है।  

    Kia Carens Clavis interior

    केबिन के अंदर इसमें नया लेयर्ड डैशबोर्ड दिया गया है जो काफी अपमार्केट लगता है। इसमें सिरोस वाले डुअल 12.3-इंच डिस्प्ले और 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। कैरेंस की तरह इसके 7-सीटर वर्जन में सेकंड रो पर बेंच सीटें और 6-सीटर वर्जन में कैप्टेन सीटें दी गई हैं। 

    फीचर

    Kia Carens Clavis interior

    किआ क्लाविस गाड़ी में 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे नए फीचर दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें : किआ कैरेंस क्लाविस में क्या कुछ मिलेगा खास, इन 10 तस्वीरों के जरिए जानिए यहां

    इस एमपीवी कार में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर और 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर भी दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें एडीएएस के अलावा छह एयरबैग (स्टैंडर्ड), एबीएएस के साथ ईबीडी, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर दिए गए हैं।

    इंजन ऑप्शन 

    किआ कैरेंस क्लाविस कार में मौजूदा कैरेंस एमपीवी वाले इंजन ऑप्शन दिए गए हैं जिनमें दो पेट्रोल इंजन और एक डीजल इंजन शामिल है। यहां देखें इसके स्पेसिफिकेशन :-  

    इंजन 

    1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल 

    पावर 

    115 पीएस 

    160 पीएस 

    116 पीएस 

    टॉर्क 

    144 एनएम

    253 एनएम

    250 एनएम

    ट्रांसमिशन*

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड आईएमटी, 7-स्पीड डीसीटी*

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी^

    *डीसीटी- डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, आईएमटी- क्लचलेस मैनुअल ट्रांसमिशन, एटी- टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    कैरेंस क्लाविस कार के टर्बो पेट्रोल वेरिएंट में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन भी शामिल किया गया है। 

    प्राइस व कंपेरिजन  

    किआ कैरेंस क्लाविस कार की प्राइस 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला मारुति अर्टिगा, मारुति एक्सएल6, किआ कैरेंस और टोयोटा रुमियन से रहेगा। इसके अलावा इसे टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस, मारुति इनविक्टो और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से सस्ती कार के तौर पर भी चुना जा सकेगा। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया कैरेंस क्लाविस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है