• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ कैरेंस क्लाविस में क्या कुछ मिलेगा खास, इन 10 तस्वीरों के जरिए जानिए यहां

    किआ कैरेंस क्लाविस के साथ कैरेंस एमपीवी कार की बिक्री भी मार्केट में जारी रहेगी, डिजाइन और फीचर के मामले में इन दोनों गाड़ियों में कई बड़े अंतर हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 08, 2025 18:41 ist
    info icon
    published onMay 08, 2025 15:38 IST
    last updated onMay 08, 2025 18:41 IST
    194 Views
    • Write a कमेंट

    किआ कैरेंस क्लाविस के साथ कैरेंस एमपीवी कार की बिक्री भी मार्केट में जारी रहेगी, डिजाइन और फीचर के मामले में इन दोनों गाड़ियों में कई बड़े अंतर हैं

    किआ कैरेंस क्लाविस से भारत में पर्दा उठ गया है और इसकी बुकिंग 9 मई यानि कल से शुरू होगी। इसमें कैरेंस एमपीवी के मुकाबले कई डिजाइन अपडेट दिए गए हैं, साथ ही इसमें कई प्रीमियम फीचर भी शामिल किए गए हैं। नई किआ एमपीवी में क्या कुछ मिलेगा खास डालेंगे इस पर एक नजर :- 

    आगे की डिजाइन 

    किआ कैरेंस क्लाविस के आगे का हिस्सा किआ ईवी5 अंतरराष्ट्रीय मॉडल से काफी इंस्पायर्ड लगता है। फ्रंट पर इसमें यूनीक ट्राएंगुलर ट्रिपल-पॉड एलईडी हेडलाइट दी गई है जिसके पास में इन्वर्टेड एल-शेप्ड एलईडी डीआरएल्स पोजिशन की गई हैं जो इसे काफी दमदार लुक दे रही है। आगे की तरफ इसमें क्लोज़्ड ऑफ ग्रिल दी गई है, जबकि फ्रंट बंपर पर इसमें फॉक्स स्किड प्लेट के साथ कॉन्ट्रास्ट ब्लैक सेक्शन दिया गया है।

    साइड 

    कैरेंस क्लाविस की साइड प्रोफाइल मौजूदा कैरेंस जैसी है। इसमें ब्लैक बॉडी क्लैडिंग दी गई है जो व्हील आर्क तक फैली हुई है और इस पर सिल्वर इंसर्ट भी दिए गए हैं। इसमें बॉडी-कलर्ड आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ओआरवीएम्स), ब्लैक रूफ रेल्स और पुल-टाइप डोर हैंडल्स दिए गए हैं। राइडिंग के लिए इसमें नए डिजाइन के डुअल-टोन 17-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। 

    पीछे की डिजाइन

    कैरेंस क्लाविस के पीछे की डिजाइन एकदम नई है। पीछे की तरफ इसमें कनेक्टेड एलईडी टेललाइट दी गई है जिसे इल्युमिनेटेड लाइट बार से कनेक्ट किया हुआ है। रियर साइड पर इसमें चौड़ी सिल्वर स्किड प्लेट के साथ ब्लैक रियर बंपर भी दिया गया है।

    इंटीरियर 

    कैरेंस क्लाविस का केबिन एकदम नया है। केबिन के अंदर इसमें डुअल-टोन नेवी ब्लू और बेज कलर थीम दी गई है और इसमें सीटों को स्टैंडर्ड कैरेंस की तरह 3-रो सीटिंग लेआउट में पोजिशन किया गया है। इसके 6-सीटर वर्जन में सेकंड रो पर कैप्टेन सीटें दी गई हैं, जबकि 7-सीटर वर्जन में बेंच सीटें दी गई हैं। 

    इसमें नया लेयर्ड डैशबोर्ड लेआउट दिया गया है जिस पर सिरोस की तरह 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और इंफोटेनमेंट व इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए 12.3-इंच फ्लोटिंग डुअल स्क्रीन दी गई है। इसमें एसी वेंट्स के नीचे की तरफ मीडिया सिस्टम और क्लाइमेट कंट्रोल को ऑपरेट करने के लिए कंट्रोल्स दिए गए हैं। 

    केबिन के अंदर इसमें ब्लैक सेंटर कंसोल पर कॉन्ट्रास्ट सिल्वर एक्सेंट दिए गए हैं और इस पर वायरलेस फोन चार्जर, कपहोल्डर और गियर सिलेक्टर लीवर पोजिशन किया गया है। इसमें फ्रंट सीटों के पीछे की तरफ फोल्डेबल ट्रे भी इंटीग्रेट की हुई है। 

    फीचर व सेफ्टी 

    किआ कैरेंस क्लोविस में स्टैंडर्ड कैरेंस वाले कई सारे फीचर दिए गए हैं, साथ ही इसमें कई नए फीचर भी जोड़े गए हैं जिनमें 12.3-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, 64 कलर एम्बिएंट लाइटिंग, ड्राइवर के लिए 4-वे पावर्ड एडजस्टमेंट के साथ वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और 9 स्पीकर वाला बोस साउंड सिस्टम शामिल हैं। 

    सेफ्टी के लिए इसमें लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टम समेत छह एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), ऑल फोर डिस्क ब्रेक्स, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और रियर पार्किंग सेंसर, फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर, चाइल्ड सीट के लिए आइएसोफिक्स माउंट और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    इंजन ऑप्शन

    किआ कैरेंस क्लाविस में मौजूदा कैरेंस एमपीवी वाले इंजन ऑप्शन दिए गए हैं जिनमें दो पेट्रोल इंजन और एक डीजल इंजन शामिल है। यहां देखें इसके स्पेसिफिकेशन :-  

    इंजन 

    1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल 

    पावर 

    115 पीएस 

    160 पीएस 

    116 पीएस 

    टॉर्क 

    144 एनएम

    253 एनएम

    250 एनएम

    ट्रांसमिशन*

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड आईएमटी, 7-स्पीड डीसीटी*

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी^

    *डीसीटी- डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, आईएमटी- क्लचलेस मैनुअल ट्रांसमिशन, एटी- टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    किआ कैरेंस क्लाविस के टर्बो पेट्रोल वेरिएंट में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिया गया है। 

    प्राइस व कंपेरिजन 

    किआ कैरेंस क्लाविस की प्राइस मौजूदा किआ कैरेंस से ज्यादा रखी जा सकती है। अनुमान है कि इस एमपीवी कार की कीमत 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला मारुति अर्टिगा, मारुति एक्सएल6, किआ कैरेंस और टोयोटा रुमियन से रहेगा। इसके अलावा इसे टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस, मारुति इनविक्टो और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से सस्ती कार के तौर पर भी चुना जा सकेगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया कैरेंस क्लाविस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है