• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा की सभी कारें अक्टूबर से होंगी महंगी

    टोयोटा इंडिया ने 2021 में अपनी कारों की प्राइस दूसरी बार बढ़ाई है। कंपनी ने प्राइस बढ़ने की वजह इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी बताई है। यारिस के बंद हो जाने के बाद अब टोयोटा के भारतीय पोर्टफोलियो में कुल छह मॉडल्स शामिल हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 29, 2021 17:44 ist
    info icon
    published onSep 29, 2021 16:49 IST
    last updated onSep 29, 2021 17:44 IST
    2.3K Views
    • Write a कमेंट

    • टोयोटा इंडिया ने 2021 में अपनी कारों की प्राइस दूसरी बार बढ़ाई है।
    • कंपनी ने प्राइस बढ़ने की वजह इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी बताई है।
    • यारिस के बंद हो जाने के बाद अब टोयोटा के भारतीय पोर्टफोलियो में कुल छह मॉडल्स शामिल हैं।

    टोयोटा इंडिया अपनी सभी कारों की कीमतें अक्टूबर में बढ़ाने वाली है। कंपनी ने सभी कारों की प्राइस को बढ़ाने की वजह इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी बताई है। इस साल में ऐसा दूसरी बार है जब कंपनी ने अपनी कारों की प्राइस में इज़ाफ़ा किया है। हालांकि कंपनी ने यह जानकारी नहीं दी है कि किस कार की कितनी कीमत बढ़ाएगी।

    कंपनी ने यह खबर यारिस कार के बंद हो जाने के बाद जारी की है। टोयोटा के भारतीय पोर्टफोलियो में अब कुल छह मॉडल्स ग्लैंजा, अर्बन क्रूज़र, इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर, कैमरी और वेलफायर शामिल हैं।  

    टोयोटा के सभी मॉडल्स की प्राइस रेंज कुछ इस प्रकार है:-

    मॉडल

    प्राइस (एक्स शोरूम दिल्ली)

    ग्लैंजा

    7.34 लाख रुपए से 9.30 लाख रुपए 

    अर्बन क्रूज़र

    8.62 लाख रुपए से 11.40 लाख रुपए 

    इनोवा क्रिस्टा

    16.41 लाख रुपए से 24.99 लाख रुपए

    फॉर्च्यूनर

    30.34 लाख रुपए से 38.30 लाख रुपए 

    कैमरी  

    40.59 लाख रुपए 

    वेलफायर

    89.90 लाख रुपए 

    Toyota Is Serious About Bringing The Hilux Here To Rival Isuzu D-Max V-Cross

    अनुमान है कि टोयोटा मारुति सुजुकी सियाज़ के रिबैज्ड वर्जन (बेल्ट रखा जा सकता है नाम) और हिलक्स (इसुजु डी-मैक्स वी-क्रॉस को देगा टक्कर) को लॉन्च कर सकती है। भारत में इन दोनों ही मॉडल्स को 2022 के शुरुआत में उतारा जा सकता है। कंपनी अक्टूबर के पहले हफ्ते में फॉर्च्यूनर लेजेंडर 4x4 एटी को भी लॉन्च कर सकती है।

    यह भी देखें: टोयोटा फॉर्च्यूनर ऑन रोड प्राइस

     

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा ग्लैंजा 2019-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है