2026 हुंडई एक्सटर फेसलिफ्ट एचएक्स3 वेरिएंट : क्या आपको इसे खरीदना चाहिए?
बेस से ऊपर वाला वेरिएंट होने के बावजूद एचएक्स3 वेरिएंट में कई अतिरिक्त कंफर्ट फीचर दिए गए हैं। क्या आपको इसे खरीदना चाहिए? जानेंगे इसके बारे में आगे :-
- Write a कमेंट

हुंडई एक्सटर फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो चुकी है। इसकी डिजाइन में कई हल्के-फुल्के बदलाव किए गए हैं और इसके वेरिएंट लाइनअप को भी अपडेट किया गया है। यह गाड़ी सात वेरिएंट : एचएक्स2, एचएक्स3, एचएक्स4, एचएक्स4 प्लस, एचएक्स6, एचएक्स8 और एचएक्स10 में आती है। इस माइक्रो एसयूवी कार के बेस से ऊपर वाले एचएक्स3 वेरिएंट में कई अतिरिक्त एलिमेंट दिए गए हैं, लेकिन इसे काफी हद तक सिंपल रखा गया है। डिजाइन, इंटीरियर, फीचर और पावरट्रेन ऑप्शन के मामले में एक्सटर एचएक्स3 वेरिएंट कैसा है, जानेंगे इसके बारे में आगे :-
एक्सटीरियर
आगे की डिजाइन
नया फेसलिफ्ट अपडेट मिलने से एक्सटर एचएक्स3 वेरिएंट के आगे का लुक अब थोड़ा मस्कुलर लगता है। बेस से ऊपर वाला वेरिएंट होने के नाते इसमें हैलोजन हेडलैंप्स दिए गए हैं, लेकिन इसमें एलईडी हेडलाइट और एलईडी डीआरएल्स की कमी है। इसमें अच्छे कॉन्ट्रास्ट के लिए लोअर बंपर पर सिल्वर इंसर्ट दिए गए हैं।

साइड
साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो इसका लेआउट बॉक्सी और सिंपल लगता है। राइडिंग के लिए इसमें बिना कवर के 14-इंच स्टील व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे एकदम बेसिक लुक देते हैं। इसमें ओआरवीएम्स पर इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर नहीं दिए गए हैं। एक्सटर फेसलिफ्ट के बेस से ऊपर वाले एचएक्स3 वेरिएंट में बड़ा व्हील आर्क और सी-पिलर पर ब्लैक इंसर्ट दिए गए हैं जो इसे काफी आकर्षक लुक देते हैं।

पीछे की डिजाइन
एचएक्स3 वेरिएंट में पीछे की तरफ एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं जो इसे काफी मॉडर्न लुक देते हैं। इस वेरिएंट में टेललैंप्स के बीच में ग्लॉस ब्लैक इंसर्ट दिया गया है जो इसे अपमार्केट टच देता है। इसमें नए डिजाइन के बंपर पर सिल्वर इंसर्ट दिया गया है, जबकि इसमें दिया गया फॉक्स डिफ्यूजर एलिमेंट इसे काफी स्पोर्टी लुक देता है।

एचएक्स3 वेरिएंट में डुअल-टोन खाकी ब्लैक ऑप्शन को छोड़कर बाकी सभी कलर ऑप्शन दिए गए हैं। यहां देखें एक्सटर के वेरिएंट-वाइज कलर ऑप्शन की जानकारी।
इंटीरियर
एक्सटर एचएक्स3 वेरिएंट में डुअल-टोन नेवी ब्लू और ग्रे कलर केबिन थीम दी गई है। इसमें सीटों पर बेज फिनिश के साथ सेमी-फैब्रिक अपहोल्स्ट्री दी गई है जो इसके इंटीरियर को अच्छा कॉन्ट्रास्ट देती है।


इस गाड़ी के केबिन में फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, और डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल पर सिल्वर एक्सेंट दिए गए हैं जो इसे काफी प्रीमियम टच देते हैं। इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ कई सारे कंफर्ट फीचर भी दिए गए हैं।
फीचर और सेफ्टी
हुंडई एक्सटर एचएक्स3 वेरिएंट में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स, मैनुअल एसी, ड्राइवर और को-पैसेंजर के लिए पावर विंडो, टाइप-सी यूएसबी पोर्ट, और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर दिए गए हैं।


सुरक्षा के लिए इसमें एबीएस के साथ ईबीडी, छह एयरबैग, सभी पैसेंजर के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट, आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट और रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं।
यहां देखें 2026 हुंडई एक्सटर के वेरिएंट-वाइज फीचर की जानकारी।
इंजन ऑप्शन
हुंडई एक्सटर गाड़ी के एचएक्स3 वेरिएंट में 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसके साथ फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट भी मिलती है। यहां देखें इसके स्पेसिफिकेशन :-
| इंजन |
1.2-लीटर फोर-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन |
1.2-लीटर फोर-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल + सीएनजी |
| पावर |
83 पीएस |
83 पीएस/ 69 पीएस (सीएनजी) |
| टॉर्क |
114 एनएम |
114 एनएम/ 95 एनएम (सीएनजी) |
| ट्रांसमिशन |
5-स्पीड एमटी/5-स्पीड एएमटी |
5-स्पीड एमटी |
एमटी- मैनुअल ट्रांसमिशन, एएमट - ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन
कीमत और मुकाबला
2026 हुंडई एक्सटर एचएक्स3 वेरिएंट की कीमत 6.24 लाख रुपये से 7.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है, जो आपके चुने गए पावरट्रेन विकल्प पर निर्भर करती हैं। इसका मुकाबला टाटा पंच और सिट्रोएन सी3 जैसी गाड़ियों से है। यह एसयूवी कार ग्रैंड आई10 निओस के मुकाबले में भी एक अच्छा ऑप्शन है।