• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 रेनो काइगर और ट्राइबर भारत में हुई लॉन्च, कीमत 6.1 लाख रुपये से शुरू

    रेनो काइगर और ट्राइबर कार की डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन इनके लोअर वेरिएंट में अब कई नए फीचर मिलने लगे जो इसे वैल्यू फॉर मनी कार बनाते हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 17, 2025 15:21 ist
    info icon
    published onFeb 17, 2025 15:18 IST
    last updated onFeb 17, 2025 15:21 IST
    470 Views
    • Write a कमेंट

     

    • 2025 रेनो काइगर और ट्राइबर के लोअर वेरिएंट में कई फीचर शामिल किए गए हैं। 

    • इन दोनों कारों में पावर विंडो और सेंट्रल लॉकिंग फीचर स्टैंडर्ड मिलने लगे हैं। 

    • अब एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले से लैस 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम बेस से ऊपर वाले आरएक्सएल वेरिएंट में शामिल हो गया है। 

    • इन दोनों कार के आरएक्सटी(ओ) वेरिएंट में फ्लेक्स व्हील्स दिए गए हैं। 

    • काइगर और ट्राइबर का इंजन अब ई2ओ कम्प्लायंट हो गया है। 

    • रेनो काइगर सब-4 मीटर एसयूवी की कीमत अब 6.1 लाख रुपये से 10.1 लाख रुपये हो गई है। 

    • रेनो ट्राइबर एमपीवी की प्राइस अब 6.1 लाख रुपये से शुरू होकर 8.75 लाख रुपये तक जाती है। 

    2025 रेनो ट्राइबर और काइगर भारत में लॉन्च हो गई है। इन दोनों गाड़ियों की कीमत अब 6.1 लाख रुपये से शुरू होती है। ट्राइबर और काइगर कार में फीचर अपडेट दिए गए हैं जिसके चलते इनके लोअर वेरिएंट में अब कई नए फीचर मिलने लगे हैं। इन दोनों कारों का इंजन अब ई2ओ कम्प्लायंट हो गया है। रेनो ट्राइबर और काइगर कार के सभी वेरिएंट में अब क्या कुछ नया मिलता है जानेंगे इसके बारे में आगे :- 

    2025 रेनो काइगर व ट्राइबर : वेरिएंट वाइज प्राइस  

    रेनो काइगर 

    वेरिएंट  

    एनए पेट्रोल मैनुअल  

    एनए पेट्रोल एएमटी 

    टर्बो मैनुअल 

    टर्बो सीवीटी 

    आरएक्सई 

    6.1 लाख रुपये  

    -

    -

    -

    आरएक्सएल

    6.85 लाख रुपये  

      7.35 लाख रुपये  

    -

    -

    आरएक्सटी प्लस 

      8 लाख रुपये  

      8.5 लाख रुपये  

    -

    10 लाख रुपये  

    आरएक्सजेड 

    8.8 लाख रुपये  

    -

      10 लाख रुपये  

    11 लाख रुपये  

    रेनो ट्राइबर 

    वेरिएंट 

    मैनुअल 

    एएमटी 

    आरएक्सई 

      6.1 लाख रुपये  

    -

    आरएक्सएल 

      7 लाख रुपये  

    -

    आरएक्सटी 

    7.8 लाख रुपये  

    -

    आरएक्सजेड 

      8.23 लाख रुपये  

      8.75 लाख रुपये  

    यह भी पढ़ें : हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक में दिए गए हैं ये 7 स्मार्ट फीचर, आप भी डालिए एक नजर

    रेनो काइगर व ट्राइबर : क्या कुछ हुए हैं बदलाव?  

    इन दोनों कारों की डिजाइन में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन इनकी फीचर लिस्ट को अपडेट किया गया है। यहां देखें इन दोनों कार में क्या कुछ हुए हैं नए बदलाव :-

    •  रेनो काइगर और ट्राइबर कार के बेस से ऊपर वाले आरएक्सएल वेरिएंट में अब वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करने वाला 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। 
    •  इन दोनों कार में सेंट्रल लॉकिंग डोर और ऑल-फोर पावर विंडो स्टैंडर्ड मिलने लगी हैं। 
    •  काइगर और ट्राइबर के आरएक्सटी वेरिएंट में अब 15-इंच हाइपरस्टाइल व्हील्स मिलने लगे हैं जिनकी डिजाइन अलॉय व्हील्स की तरह लगती है।  
    •  रेनो काइगर के टर्बो पेट्रोल इंजन से लैस टॉप आरएक्सजेड वेरिएंट में रिमोट इंजन स्टार्ट फीचर शामिल किया गया है। 

    इसके अलावा इन दोनों कार की फीचर लिस्ट में कोई और दूसरे बदलाव नहीं किए गए हैं। 

    रेनो काइगर व ट्राइबर : इंजन ऑप्शन 

    काइगर और ट्राइबर के इंजन ऑप्शन अब ई2ओ कम्प्लायंट हो गए हैं। यहां देखें इनके इंजन स्पेसिफिकेशन :-  

    इंजन 

    रेनो काइगर और ट्राइबर 1-लीटर एन/ए पेट्रोल  

    रेनो काइगर 1-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    पावर 

    72 पीएस 

    100 पीएस 

    टॉर्क 

    96 एनएम 

    160 एनएम तक 

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी/एएमटी  

    5-स्पीड एमटी/सीवीटी 

    एन/ए - नेचुरली एस्पिरेटेड

    सीवीटी - कंटिन्युअस वेरिएबल ट्रांसमिशन

    एएमटी - ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन 

    ट्राइबर और काइगर में 1-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जबकि काइगर में ज्यादा पावरफुल 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिलता है। 

    कंपेरिजन 

    Renault Triber Rvials

    सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में रेनो काइगर का मुकाबला निसान मैग्नाइट, मारुति ब्रेजा, किआ सोनेट, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ और टाटा नेक्सन से है। इसका कंपेरिजन टाटा पंच, हुंडई एक्सटर, मारुति फ्रॉन्क्स और टोयोटा टाइजर से भी है। 

    Renault Kiger Rivals

    रेनो ट्राइबर के मुकाबले में सीधे तौर पर कोई भी कार मौजूद नहीं है, लेकिन इसका कंपेरिजन मारुति स्विफ्ट और हुंडई ग्रैंड आई10 निओस के 7-सीटर वर्जन से है।  

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट काइगर 2023-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    saga koti bala sai teja
    Feb 17, 2025, 9:03:13 PM

    Triber RXL also would provide sharkfin antenna, steering mounted controls and roof rails same like Kiger RXL. Is there any improvement in terms of safety.

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on रेनॉल्ट काइगर 2023-2025

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है