• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस भारत में लॉन्च

    BMW की सबसे छोटी SUV अब उतनी छोटी नहीं रही!

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 21, 2026 13:59 ist
    info icon
    published onAug 21, 2026 13:59 IST
    last updated onAug 21, 2026 13:59 IST
    13 Views
    • Write a कमेंट

    BMW X1 LWB

    BMW इंडिया ने अपनी पॉपुलर X1 SUV का लॉन्ग-व्हीलबेस (LWB) वर्जन लॉन्च किया है। BMW के अनुसार, यह नया मॉडल खास तौर पर उन ग्राहकों को टारगेट करता है जो रियर-सीट पर ज़्यादा स्पेस और आराम चाहते हैं, लेकिन एक SUV के प्रैक्टिकल फॉर्म फैक्टर से समझौता नहीं करना चाहते। यहां इस नई लग्ज़री SUV की खासियतों पर एक नज़र:

    कीमत और वेरिएंट्स

    BMW इंडिया ने X1 लॉन्ग-व्हीलबेस को एक ही वेरिएंट sDrive 15Li, में पेश किया गया है, इसकी कीमत 49.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने लॉन्च के दिन से ही इसकी डिलीवरी शुरू कर दी है। इस लॉन्च के साथ, स्टैंडर्ड व्हीलबेस वाली X1 अब सिर्फ डीज़ल इंजन के साथ ही बेची जाएगी, जिससे पेट्रोल और डीज़ल ग्राहकों के लिए दोनों मॉडल्स के बीच एक स्पष्ट अंतर बन गया है।

    डिजाइन

    BMW X1 LWB

    नई X1 LWB का चेहरा पहली नज़र में ही BMW की मॉडर्न डिज़ाइन लैंग्वेज को दर्शाता है। इसमें सबसे ज़्यादा ध्यान खींचने वाली चीज़ इसकी बड़ी और लगभग चौकोर किडनी ग्रिल है, जो इसे एक दमदार और मस्कुलर लुक देती है। ग्रिल पर सैटिन सिल्वर फिनिश दी गई है। ग्रिल के दोनों तरफ शार्प और स्लीक अडेप्टिव LED हेडलाइट्स हैं, जिनमें BMW का सिग्नेचर ट्विन-इनवर्टेड 'L' शेप DRL पैटर्न दिया गया है। बंपर का डिज़ाइन भी काफी स्पोर्टी है, जिसमें वर्टिकल एयर वेंट्स, एक बड़ा सेंट्रल एयर डैम और शार्प लाइन्स हैं जो इसे एक अग्रेसिव स्टांस देती है। अगर आप ध्यान से देखेंगे, तो किडनी ग्रिल के अंदर ADAS फंक्शन के लिए ज़रूरी रडार सेंसर भी सफाई से इंटीग्रेट किया गया है।

    BMW X1 LWB

    साइड से देखने पर ही X1 LWB और इसके स्टैंडर्ड मॉडल के बीच का सबसे बड़ा अंतर साफ़ नज़र आता है। इसका व्हीलबेस 108mm तक बढ़ाया गया है, जिसका सीधा फायदा पीछे वाले पैसेंजर को मिलता है। डिज़ाइनर्स ने इस अतिरिक्त लंबाई को बहुत अच्छी तरह से इंटीग्रेट किया है, जिससे कार कहीं से भी खिंची हुई या बेडौल नहीं लगती। विंडो लाइन के चारों ओर और दूसरे ट्रिम पर एल्युमिनियम सैटिन डिटेलिंग का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे एक क्लासी और अपमार्केट फील देता है। इसमें 18-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसके साइज़ के हिसाब से परफेक्ट लगते हैं। एक और मॉडर्न टच इसके फ्लैप-टाइप फ्लश डोर हैंडल्स हैं।

    BMW X1 LWB

    पीछे से, X1 LWB का डिज़ाइन काफी हद तक इसके स्टैंडर्ड व्हीलबेस वर्जन जैसा ही है। इसमें भी वही शार्प और स्कल्प्टेड '3D' LED टेललैंप्स दिए गए हैं जो रात में एक अलग ही पहचान बनाते हैं। बंपर के निचले हिस्से में एक बड़ी सिल्वर स्किड प्लेट है, जो इसके SUV कैरेक्टर को मज़बूत करती है। बंपर के दोनों कोनों पर वर्टिकल रिफ्लेक्टर्स दिए गए हैं। रूफ पर बड़ा स्पॉयलर लगा है। कुल मिलाकर, इसका रियर प्रोफाइल क्लीन, मॉडर्न और बिना किसी शक के एक BMW जैसा दिखता है।

    BMW X1 LWB

    कलर ऑप्शन

    BMW X1 LWB को चार कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा रहा है:

    • कार्बन ब्लैक

    • नाइट डस्क ब्लू

    • मिनरल व्हाइट

    • स्काईस्क्रेपर ग्रे

    केबिन

    BMW X1 LWB

    अंदर कदम रखते ही, X1 LWB का केबिन आपको मॉडर्न और हाई-टेक महसूस कराता है। डैशबोर्ड का लेआउट ड्राइवर-फोकस्ड और मिनिमलिस्टिक है। सबसे खास फीचर BMW का कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसमें 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम एक ही ग्लास पैनल के नीचे दिए गए हैं। थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील पर सिल्वर इंसर्ट्स हैं जो इसे स्पोर्टी फील देते हैं। सेंटर कंसोल का डिज़ाइन 'फ्लोटिंग' स्टाइल में है, जिसमें गियर सिलेक्शन के लिए एक छोटा टॉगल स्विच और वॉल्यूम कंट्रोल के लिए एक स्क्रोलर दिया गया है। केबिन को प्रीमियम फील देने के लिए नई ब्राउन-ब्लैक ड्यूल-टोन थीम पेश की गई है, हालांकि क्लासिक व्हाइट-ग्रे-ब्लैक थीम का ऑप्शन भी मौजूद है। रियर सीट पर अब काफी ज़्यादा लेगरूम मिलता है, और यहां पैसेंजर्स के लिए डेडिकेटेड AC वेंट्स और USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट्स भी हैं।

    BMW X1 LWB
    BMW X1 LWB

    बूट स्पेस

    BMW X1 LWB

    X1 LWB सिर्फ पैसेंजर स्पेस में ही नहीं, बल्कि लगेज स्पेस के मामले में भी काफी प्रैक्टिकल है। इसका बूट 540 लीटर का है। इसमें आप आसानी से वीकेंड ट्रिप का सामान या एयरपोर्ट के लिए बड़े सूटकेस रख सकते हैं। अगर आपको और भी ज़्यादा जगह की ज़रूरत है, तो इसकी रियर सीट्स 40:20:40 के अनुपात में फोल्ड हो जाती हैं। आप सभी रियर सीट्स को फोल्ड कर देते हैं, तो आपको 1,700 लीटर का बड़ा कार्गो स्पेस मिलता है।

    फीचर

    BMW X1 LWB
    BMW X1 LWB

    BMW X1 LWB फीचर्स के मामले में काफी अच्छी तरह से लैस है। इसके सेंटर में 10.7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। साउंड एक्सपीरियंस को बेहतरीन बनाने के लिए इसमें 12-स्पीकर Harman Kardon का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम दिया गया है। ड्राइवर के सामने 10.25-इंच का क्रिस्प और कस्टमाइज़ेबल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। अन्य फीचर्स में ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, मेमोरी फंक्शन के साथ पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, पावर्ड टेलगेट, वायरलेस फोन चार्जर और एक बड़ा पैनोरमिक ग्लास रूफ शामिल हैं, जो केबिन को हवादार और खुला-खुला महसूस कराता है। हालांकि, इस प्राइस पॉइंट पर कुछ फीचर्स की कमी खलती है। वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, हेड-अप डिस्प्ले और रियर सनशेड्स जैसे फीचर्स अब इससे आधी कीमत वाली मास-मार्केट कारों में भी मिलने लगे हैं, जिनका न होना यहां एक माइनस पॉइंट है।

    सेफ्टी

    BMW X1 LWB

    BMW ने X1 LWB में एक मज़बूत सेफ़्टी पैकेज दिया है, जिसमें लेवल 1 ADAS, 8 एयरबैग, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, आगे और पीछे पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (EPB), सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) शामिल हैं। X1 ने पहले Euro NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल की थी, LWB वर्जन का अभी क्रैश टेस्ट नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि यह वैसा ही परफ़ॉर्म करेगी।

    पावरट्रेन का विकल्प

    BMW X1 LWB में एक 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है। इसकी खासियतें इस प्रकार हैं:

    इंजन

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल

    पावर

    156 पीएस

    टॉर्क

    230 एनएम

    गियरबॉक्स

    7-स्पीड डीसीटी

    ड्राइव टाइप

    फ्रंट व्हील ड्राइव

    एसेलरेशन (0-100 किलोमीटर प्रति घंटे)

    8.6 सेकंड

    डीसीटी- डुअल क्लच ट्रांसमिशन (ऑटोमैटिक)

    BMW X1 LWB

    मुकाबला

    BMW X1 LWB की मुख्य प्रतिद्वंद्वी में Mercedes-Benz GLA, Mini Countryman C और आगामी Audi Q3 शामिल हैं। कीमत के मामले में यह Volkswagen Tayron, Honda ZR-V और Skoda Kodiaq का विकल्प भी है।

    कारदेखो का क्या है कहना

    X1 लॉन्ग व्हीलबेस का लॉन्च BMW का एक स्ट्रेटेजिक कदम है ताकि इंडियन लग्ज़री कार मार्केट की एक खास ज़रूरत को पूरा किया जा सके। पीछे की सीट की जगह पर ध्यान देकर, यह उन कॉम्पिटिटर के मुकाबले अपनी एक अलग जगह बनाती है जो मुख्य रूप से ड्राइवर पर फोकस हैं।

    BMW X1 LWB

    हालांकि 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन ज़बरदस्त परफॉर्मेंस के बजाय रिफाइनमेंट और माइलेज पर ज़्यादा केंद्रित है, लेकिन आराम के हिसाब से ट्यून किया गया सस्पेंशन इसे रोज़ाना इस्तेमाल के लिए एक बेहतरीन कार बनाता है। अगर आप एक ऐसी एसयूवी लेने की सोच रहे हैं जिसके लिए आप ड्राइवर रखेंगे तो BMW X1 LWB एक शानदार विकल्प है।

    was this article helpful ?

    बीएमडब्ल्यू एक्स1 एलडब्ल्यूबी पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है