• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस एचटीई (ओ) फोटो गैलरी: जानिए बेस मॉडल से ऊपर वाले इस वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है खास

    कैरेंस क्लाविस के एचटीई (ओ) वेरिएंट में सभी तीनों इंजन ऑप्शन दिए गए हैं, लेकिन केवल मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 20, 2025 15:29 ist
    info icon
    published onJun 20, 2025 15:29 IST
    last updated onJun 20, 2025 15:29 IST
    266 Views
    • Write a कमेंट

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस वर्तमान में भारत में सबसे नई एमपीवी कार है। किआ मोटर्स ने इसे अपने लाइनअप में मौजूदा कैरेंस के ऊपर और ज्यादा प्रीमियम गाड़ी के तौर पर पोजिशन किया है। कैरेंस क्लाविस सात वेरिएंट: एचटीई, एचटीई (ओ), एचटीके, एचटीके प्लस, एचटीके प्लस (ओ), एचटीएक्स और एचटीएक्स प्लस में उपलब्ध है। यहां हम तस्वीरों के जरिए जानेंगे कैरेंस क्लाविस के बेस मॉडल से ऊपर वाले एचटीई (ओ) वेरिएंट में क्या कुछ खास मिलता है:

    डिजाइन

    2025 Kia Carens Clavis front

    किआ कैरेंस क्लाविस एचटीई (ओ) का डिजाइन काफी फ्यूचरिस्टिक है और इसमें इलेक्ट्रिक कार की तरह आगे ब्लैंक-ऑफ ग्रिल दी गई है, जिसके दोनों तरफ हेलोजन प्रोजेक्टर हेडलाइट और इंडिकेटर दिए गए हैं, वहीं टॉप मॉडल में एलईडी यूनिट दी गई है। बंपर के नीचे वाले हिस्से पर मैट ब्लैक फिनिश के साथ एक सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है। फॉग लैंप्स स्किड प्लेट एलिमेंट्स के बीच इंटीग्रेट किए गए हैं, जिनका टॉप मॉडल्स में अभाव है। इस वेरिएंट में एलईडी डीआरएल का अभाव है और इसकी जगह एक क्रोम आउटलाइन दी गई है।

    2025 Kia Carens Clavis side

    साइड से कैरेंस क्लाविस काफी शानदार दिखती है और इसमें पतली ब्लैक बॉडी क्लेडिंग दी गई है जो व्हील आर्क के चारों ओर फैली हुई है। एचटीई (ओ) वेरिएंट में टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ 16-इंच स्टील व्हील (ड्यूल-टोन कवर के साथ) दिए गए हैं, जबकि टॉप मॉडल्स में अलॉय व्हील मिलते हैं। अगर आप नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का विकल्प चुनते हैं तो इसमें 15-इंच ब्लैक अलॉय व्हील मिलते हैं। बॉडी कलर ओआरवीएम और पुल-टाइल हैंडल साइड प्रोफाइल को एकदम साफ-सुथरा लुक देते हैं, लेकिन इसमें रूफ रेल्स का अभाव है जो इससे ऊपर वाले वेरिएंट में दी गई है।

    2025 Kia Carens Clavis rear

    एचटीई (ओ) वेरिएंट में पीछे की तरफ एलईडी टेललाइट दी गई है जो कनेक्टेड यूनिट नहीं है और यहां पर इल्लुमिनेटेड लाइट बार की जगह एक ब्लैक पेनल दिया गया है। पीछे वाले बंपर पर मैट ब्लैक फिनिश के साथ सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है। रूफ-माउंटेड स्पॉइलर के साथ एक इंटीग्रेटड हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप दिया गया है जो इसे स्पोर्टी फील देता है। एचटीई (ओ) वेरिएंट में पीछे की तरफ वाइपर और वाशर नहीं दिया गया है।

    तस्वीर में हम जिस कैरेंस क्लाविस कार को देख रहे हैं वह क्लीयर व्हाइट कलर में है। नई किआ एमपीवी कार सात कलर ऑप्शन: आईवरी सिल्वर, प्यूटर ऑलिव, इंपेरियल ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट, ग्रेविटी ग्रे, स्पार्कलिंग सिल्वर और ऑरोरा ब्लैक में उपलब्ध है।

    केबिन

    2025 Kia Carens Clavis seats
    2025 Kia Carens Clavis cabin

    इस वेरिएंट में ब्लैक और बैज केबिन थीम, ब्लैक सेमी-लेदरेट अपहोल्स्ट्री और बैज हेडलाइनर दी गई है। सीटों पर पिक्सलेटेड टेक्सचर डिजाइन दी गई है।

    2025 Kia Carens Clavis rear seats

    पहली और दूसरी रो के पैसेंजर के लिए सेंटर आर्मरेस्ट दिया गया है, हालांकि दूसरी रो में कपहोल्डर का अभाव है। दूसरी रो की विंडो पर भी सनशेड दी गई है और बीच वाली रो में स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग फंक्शन के साथ वन-टच टंबल फीचर दिया गया है।

    2025 Kia Carens Clavis dashboard

    किआ कैरेंस क्लाविस एचटीई (ओ) में प्रीमियम डैशबोर्ड और लेयर्ड डिजाइन के साथ होरिजोंटल एलिमेंट्स दिए गए हैं। लोअर वेरिएंट में छोटा 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिस पर फिजिकल नोब और बटन दिए गए हैं। गौर से देखने पर इसमें ज्यादा बेसिक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी नजर आएगा। डैशबोर्ड पर टेक्स्चर्ड पेनल दिया गया है जो को-ड्राइवर साइड तक फैला हुआ है और इस पर एक पतली सिल्वर इनसर्ट दी गई है।

    फीचर और सेफ्टी

    कैरेंस क्लाविस एचटीई (ओ) में वायरलेस एपल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो, मैनुअल एसी, 4.2-इंच एमआईडी के साथ सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, कीलेस एंट्री, दूसरी रो में विंडो सनशेड, ऊपर-नीचे एडजस्ट होने वाला स्टीयरिंग व्हील और 6-स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं।

    सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक, हिल स्टार्ट असिस्ट और हिल डिसेंट कंट्रोल, सभी पैसेंजर के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    इंजन

    किआ कैरेंस क्लाविस एचटीई (ओ) में तीन इंजन ऑप्शन: नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन दिए गए हैं, लेकिन केवल एक मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। यहां देखिए इसके स्पेसिफिकेशन:

    इंजन ऑप्शन

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड

    1.5-लीटर टी-जीडीआई टर्बो-पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    115 पीएस

    160 पीएस

    116 पीएस

    टॉर्क

    144 एनएम

    253 एनएम

    250 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी

    कैरेंस क्लाविस के टॉप मॉडल्स में टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आईएमटी और डीसीटी गियरबॉक्स का विकल्प भी दिया गया है, और डीजल इंजन के साथ ऑप्शनल टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

    प्राइस और कंपेरिजन

    2025 Kia Carens Clavis

    किआ कैरेंस क्लाविस एचटीई (ओ) वेरिएंट की कीमत इस प्रकार है:

    एचटीई (ओ) पेट्रोल

    12.50 लाख रुपये

    एचटीई (ओ) टर्बो-पेट्रोल

    13.40 लाख रुपये

    एचटीई (ओ) डीजल

    14.55 लाख रुपये

    किआ कैरेंस क्लाविस की कीमत 11.50 लाख रुपये से 21.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसका मुकाबला किआ कैरेंस, मारुति अर्टिगा, टोयोटा रुमियन और मारुति एक्सएल6 जैसी एमपीवी कार से है। इसे टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और मारुति इनविक्टो से सस्ती कार के तौर पर भी चुना जा सकता है।

    यह भी देखें: किआ कैरेंस क्लाविस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    किया कैरेंस क्लाविस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है