• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस की बुकिंग हुई शुरू, 23 मई को होगी लॉन्च

    किआ कैरेंस क्लाविस की बुकिंग 25,000 रुपये टोकन अमाउंट के साथ ऑनलाइन और ऑफलाइन शुरू हो गई है

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 09, 2025 17:22 ist
    info icon
    published onMay 09, 2025 11:07 IST
    last updated onMay 09, 2025 17:22 IST
    347 Views
    • Write a कमेंट

    Kia Carens Clavis

    • किआ कैरेंस क्लाविस 7 वेरिएंट: एचटीई, एचटीई (ओ), एचटीके, एचटीके प्लस, एचटीके प्लस (ओ), एचटीएक्स और एचटीएक्स प्लस में मिलेगी।

    • यह 8 कलर: प्यूटर ऑलिव, इंपेरियल ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट, क्लीयर व्हाइट, ऑरोरा ब्लैक, ग्रेविटी ग्रे, स्पार्कलिंग सिल्वर और आइवरी सिल्वर ग्लॉस में मिलेगी।

    • केबिन में टार्टन नेवी और बैज ड्यूल-टोन थीम के साथ 6 सीटर और 7 सीटर लेआउट का विकल्प दिया गया है।

    • टॉप फीचर में दो 12.3-इंच डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 360 डिग्री कैमरा और एडीएएस शामिल है।

    • इसमें 115 पीएस नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 160 पीएस टर्बो-पेट्रोल इंजन और 116 पीएस डीजल इंजन का ऑप्शन दिया गया है।

    • इसकी कीमत 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    किआ मोटर्स इंडिया ने आधिकारिक तौर पर किआ कैरेंस क्लाविस की बुकिंग शुरू कर दी है, इच्छुक ग्राहक इस नई किआ कार को 25,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर ऑनलाइन और ऑफलाइन बुक करवा सकते हैं। भारत में इसे 23 मई को लॉन्च किया जाएगा। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि किआ कैरेंस क्लाविस के साथ मौजूदा कैरेंस कार की बिक्री भी जारी रहेगी।

    क्लाविस कार नए डिजाइन, बड़े अलॉय व्हील और 8 कलर ऑप्शन में मिलेगी। इसका केबिन भी नया और ज्यादा प्रीमियम है। अगर आप किया क्लाविस में दिलचस्पी रखते हैं तो यहां देखिए इस नई अपकमिंग कार में क्या कुछ खास मिलेगा:

    फीचर और सेफ्टी

    Kia Carens Clavis

    कैरेंस क्लाविस की फीचर लिस्ट में एक 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एक 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट के साथ ड्राइवर सीट के लिए 4 पावर एडजस्टमेंट, 6 कलर एम्बिएंट लाइटिंग, और 9-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल है।

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, एक 360 डिग्री कैमरा, सभी व्हील पर डिस्क ब्रेक, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, और लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    इंजन

    कैरेंस क्लाविस में कैरेंस वाले इंजन ऑप्शन दिए गए हैं, हालांकि इसमें टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ अतिरिक्त मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प भी दिया गया है।

    इंजन

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    115 पीएस

    160 पीएस

    116 पीएस

    टॉर्क

    144 एनएम

    253 एनएम

    250 एनएम

    गियरबॉक्स*

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड आईएमटी, 7-स्पीड डीसीटी*

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी^

    *डीसीटी - ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, आईएमटी - क्लचलेस मैनुअल ट्रांसमिशन, एटी - टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    प्राइस और कंपेरिजन

    Kia Carens Clavis

    किआ मोटर ने कैरेंस क्लाविस की प्राइस का अभी तक खुलासा नहीं किया है, लेकिन हमारा अनुमान है कि इसकी कीमत करीब 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसे मारुति अर्टिगा, मारुति एक्सएल6 और टोयाटा रुमियन से ज्यादा प्रीमियम कार के तौर पर चुना जा सकेगा। इसके अलावा इसे मारुति इनविक्टो, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस से सस्ती कार के तौर पर भी चुना जा सकता है।

    was this article helpful ?

    किया कैरेंस क्लाविस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है