• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस में केवल एक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ मिलता है एडीएएस फीचर

    लेवल-2 एडीएएस फीचर प्रीमियम एमपीवी कार के टॉप मॉडल एचटीएक्स प्लस में टर्बो-पेट्रोल इंजन और डीसीटी ऑप्शन के साथ दिया गया है

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 30, 2025 11:38 ist
    info icon
    published onMay 30, 2025 11:38 IST
    last updated onMay 30, 2025 11:38 IST
    216 Views
    • Write a कमेंट

    हाल ही में किआ कैरेंस क्लाविस को भारत में लॉन्च किया गया है, यह प्रीमियम एमपीवी कार सात वेरिएंट: एचटीई, एचटीई (ओ), एचटीके, एचटीके प्लस, एचटीके प्लस (ओ), एचटीएक्स और एचटीएक्स प्लस में उपलब्ध है। इस गाड़ी की कीमत 11.50 लाख रुपये से 21.50 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच है। कंपनी के अन्य मॉडल की तरह क्लाविस में भी काफी सारे फीचर दिए गए हैं, जिनमें एक लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) शामिल है, जो कैरेंस नेमप्लेट वाली गाड़ी में पहली बार दिया गया है। हालांकि एचटीएक्स प्लस वेरिएंट में प्रत्येक पावरट्रेन के साथ ड्राइवर असिस्टेंस फीचर नहीं मिलता है।

    कौनसे पावरट्रेन के साथ टॉप मॉडल में एडीएएस नहीं मिलता है?

    Kia Carens Clavis automatic gearbox

    टॉप मॉडल केवल 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है, जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड आईएमटी और 7-स्पीड डीसीटी गियरबाक्स का विकल्प मिलता है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि एडीएएस फीचर केवल डीसीटी गियरबॉक्स वाले मॉडल में दिया गया है, अगर आप मैनुअल या आईएमटी का विकल्प चुनते हैं तो आपको इस फीचर से समझौता करना होगा।

    Kia Carens Clavis ADAS

    किआ कैरेंस क्लाविस में एडीएएस के तहत फ्रंट कोलिशन वार्निंग, ड्राइवर अटेंशन वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, हाई बीम असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फंक्शन मिलते हैं।

    मैनुअल और आईएमटी विकल्प में डीसीटी की तुलना में एक ड्यूल-कैमरा डैशकैम सेटअप मिलता है, जिसे एक स्मार्टफोन एप्लिकेशन के जरिए ऑपरेट किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: 2025 किआ कैरेंस क्लाविस vs मारुति अर्टिगा vs एक्सएल6 vs टोयोटा रुमियन: माइलेज कंपेरिजन

    इसमें और क्या मिलता है?

    Kia Carens Clavis dashboard

    दो 12.3-इंच स्क्रीन सेटअप (एक इंफोटेनमेंट और दूसरी डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले) और एक पैनोरमिक सनरूफ के अलावा एचटीएक्स प्लस वेरिएंट में 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, पावर्ड ड्राइवर सीट और वेंटिलेटेड फ्रंट रो सीटें दी गई है। इसमें वायरलेस फोन चार्जर, ऑटो एसी और ऑल एलईडी लाइट भी दी गई है।

    सुरक्षा के लिए एचटीएक्स प्लस में 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    इंजन

    Kia Carens Clavis driving

    किआ कैरेंस क्लाविस में तीन इंजन ऑप्शन दिए गए हैं जिनके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैं:

    इंजन

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    पावर

    115 पीएस

    116 पीएस

    160 पीएस

    टॉर्क

    144 एनएम

    250 एनएम

    253 एनएम

    गियरबॉक्स*

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड आईएमटी, 7-स्पीड डीसीटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    *आईएमटी - क्लचलेस मैनुअल ट्रांसमिशन, डीसीटी - ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, एटी - टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    जैसा कि ऊपर बताया गया है किआ कैरेंस क्लाविस टॉप मॉडल एचटीएक्स प्लस केवल 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और मैनुअल, आईएमटी व डीसीटी गियरबॉक्स ऑप्शन में उपलब्ध है।

    प्राइस और कंपेरिजन

    Kia Carens Clavis rear

    किआ कैरेंस क्लाविस की कीमत 11.50 लाख रुपये से 21.50 लाख रुपये के बीच है। इसके टॉप मॉडल एचटीएक्स प्लस की प्राइस इस प्रकार है:

    गियरबॉक्स

    कीमत (एचटीएक्स प्लस)

    6-स्पीड मैनुअल

    19.40 लाख रुपये

    6-स्पीड आईएमटी

    19.70 लाख रुपये

    7-स्पीड डीसीटी

    21.50 लाख रुपये

    सभी कीमत इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया के अनुसार है।

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस का मुकाबला मारुति अर्टिगा, मारुति एक्सएल6, किआ कैरेंस और टोयोटा रुमियन से है।

    यह भी देखें: किआ कैरेंस क्लाविस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    किया कैरेंस क्लाविस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है