• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 किआ कैरेंस क्लाविस vs मारुति अर्टिगा vs एक्सएल6 vs टोयोटा रुमियन: माइलेज कंपेरिजन

    हालांकि किआ कैरेंस और कैरेंस क्लाविस में कई इंजन ऑप्शन दिए गए हैं, लेकिन इस कंपेरिजन में मारुति और टोयोटा कार का माइलेज सबसे ज्यादा है

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 29, 2025 15:17 ist
    info icon
    published onMay 29, 2025 15:15 IST
    last updated onMay 29, 2025 15:17 IST
    757 Views
    • Write a कमेंट

    2025 Kia Carens Clavis vs Maruti Ertiga vs Maruti XL6 vs Toyota Rumion vs Kia Carens: Claimed Fuel Efficiency Comparison

    भारत में मास मार्केट एमपीवी कार सेगमेंट में किआ कैरेंस क्लाविस सबसे नई पेशकश है, जिसका मुकाबला मारुति अर्टिगा, मारुति एक्सएल6, टोयोटा रुमियन और किआ कैरेंस से है। इस सेगमेंट में माइलेज सबसे अहम भूमिका निभाता है, क्योंकि इन गाड़ी का इस्तेमाल अक्सर लंबी ट्रिप के लिए किया जाता है, तो क्या नई किआ एमपीवी कार का माइलेज मुकाबले में मौजूद कारों से ज्यादा है? जानेंगे आगे:

    इंजन

    Kia Carens Clavis turbo-petrol engine

    मॉडल

    किआ कैरेंस क्लाविस / किआ कैरेंस

    मारुति अर्टिगा / मारुति एक्सएल6 / टोयोटा रुमियन

    इंजन

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.5-लीटर पेट्रोल+सीएनजी

    पावर

    115 पीएस

    116 पीएस

    160 पीएस

    103 पीएस

    88 पीएस

    टॉर्क

    144 एनएम

    250 एनएम

    253 एनएम

    139 एनएम

    121.5 एनएम

    गियरबॉक्स*

    6-स्पीड एमटी (क्लाविस और क्लाविस दोनों)

    क्लाविस: 6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड आईएमटी, 7-स्पीड डीसीटी / क्लाविस: 6-स्पीड आईएमटी

    क्लाविस: 6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी / क्लाविस: 6-स्पीड एमटी

    5-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    5-स्पीड एमटी

    *आईएमटी - क्लचलेस मैनुअल ट्रांसमिशन, डीसीटी - ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, एटी - टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    • किआ कैरंस क्लाविस और कैरेंस में मारुति और टोयोटा कार की तुलना में ज्यादा पावरफुल 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 12 पीएस ज्यादा पावर और 5 एनएम ज्यादा टॉर्क जनरेट करता है।

    • इसके अलावा इस कंपेरिजन में कैरेंस और क्लाविस एकमात्र ऐसी कार है जिनमें परफॉर्मेंस फोकस 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और ज्यादा टॉर्क जनरेट करने वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, ये दोनों टोयोटा और मारुति कार में नहीं दिए गए हैं।

    Maruti Ertiga CNG tank

    • वहीं मारुति अर्टिगा, एक्सएल6 और टोयोटा रुमियन में केवल एक पेट्रोल-सीएनजी पावरट्रेन दिया गया है, जो कोरियन कार कंपनी ने अपनी गाड़ी में नहीं दिया है।

    यह भी पढ़ें: 2025 किआ कैरेंस क्लाविस vs हुंडई अल्कजार: समान कीमत वाली एक प्रीमियम एमपीवी या फिर मिड साइज एसयूवी में से किेसे चुनें? जानिए यहां

    सर्टिफाइड माइलेज

    मॉडल

    इंजन

    गियरबॉक्स

    माइलेज

    किआ कैरेंस क्लाविस

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड

    6-स्पीड एमटी

    15.34 किलोमीटर प्रति लीटर

    1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    6-स्पीड एमटी

    15.95 किलोमीटर प्रति लीटर

    6-स्पीड आईएमटी

    15.95 किलोमीटर प्रति लीटर

    7-स्पीड डीसीटी

    16.66 किलोमीटर प्रति लीटर

    1.5-लीटर डीजल

    6-स्पीड एमटी

    19.54 किलोमीटर प्रति लीटर

    6-स्पीड एटी

    17.50 किलोमीटर प्रति लीटर

    मारुति अर्टिगा / टोयोटा रुमियन

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड

    5-स्पीड एमटी

    20.51 किलोमीटर प्रति लीटर

    6-स्पीड एटी

    20.30 किलोमीटर प्रति लीटर

    1.5-लीटर पेट्रोल+सीएनजी

    5-स्पीड एमटी

    26.11 किलोमीटर प्रति किलोग्राम

    मारुति एक्सएल6

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड

    5-स्पीड एमटी

    20.97 किलोमीटर प्रति लीटर

    6-स्पीड एटी

    20.27 किलोमीटर प्रति लीटर

    1.5-लीटर पेट्रोल+सीएनजी

    5-स्पीड एमटी

    26.32 किलोमीटर प्रति किलोग्राम

    किआ कैरेंस

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड

    6-स्पीड एमटी

    15.70 किलोमीटर प्रति लीटर

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल

    6-स्पीड आईएमटी

    -

    1.5-लीटर डीजल

    6-स्पीड एमटी

    21.30 किलोमीटर प्रति लीटर

    Maruti XL6 driving
    Maruti Ertiga driving

    • इस कंपेरिजन में मारुति अर्टिगा, टोयोटा रुमियन और मारुति एक्सएल6 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार है, खासकर सीएनजी मॉडल का माइलेज 26 किलोमीटर प्रति किलोग्राम से ज्यादा है। यहां तक कि इनके रेगुलर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल वेरिएंट भी अच्छा खासा माइलेज देते हैं और इनके मैनुअल व ऑटोमैटिक दोनों वर्जन का सर्टिफाइड माइलेज 20 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा है।

    Kia Carens Clavis front

    • किआ कैरेंस क्लाविस में सबसे ज्यादा इंजन ऑप्शन दिए गए हैं जिनमें नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन के अलावा मैनुअल, आईएमटी, डीसीटी और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन शामिल है। हालांकि इनमें से कोई भी इंजन मारुति और टोयोटा कार जितना ज्यादा माइलेज नहीं देता है।

    Kia Carens Clavis automatic gearbox

    • क्लाविस का टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स के साथ 16.66 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है जो परफॉर्मेंस-फोकस पावरट्रेन के हिसाब से काफी अच्छा है। आईएमटी और मैनुअल गियरबॉक्स के साथ यह इंजन थोड़ा कम 15.95 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।

    Kia Carens Premium (O) front

    • कैरेंस और क्लाविस दोनों के लिए डीजल इंजन सबसे ज्यादा माइलेज वाला विकल्प है, कैरेंस डीजल-मैनुअल का माइलेज 21.30 किलोमीटर प्रति लीटर और क्लाविस डीजल-मैनुअल का माइलेज 19.54 किलोमीटर प्रति लीटर बताया गया है।

    Kia Carens Clavis driving

    • क्लाविस का नैचुरली एस्पिरेटड पेट्रोल इंजन और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स वाला मॉडल सबसे कम माइलेज देता है, जिसका माइलेज महज 15.34 किलोमीटर प्रति लीटर है, जो मारुति और टोयोटा कार के ऑटोमैटिक पेट्रोल वेरिएंट से भी कम है।

    नोट: ऊपर बताए माइलेज के आंकड़े संबन्धित कार कंपनी द्वारा जारी किए गए हैं। कार का वास्तविक माइलेज गाड़ी चलाने के तौर-तरीके, सड़क और ट्रैफिक की कंडिशन, गाड़ी की स्थिति और मौसम जैसी कई चीजों पर निर्भर करता है।

    प्राइस

    Toyota Rumion front

    मॉडल

    कीमत

    मारुति अर्टिगा

    8.84 लाख रुपये से 13.13 लाख रुपये

    टोयोटा रुमियन

    10.54 लाख रुपये से 13.83 लाख रुपये

    किआ कैरेंस

    11.41 लाख रुपये से 13.16 लाख रुपये

    किआ कैरेंस क्लाविस (इंट्रोडक्ट्री)

    11.50 लाख रुपये से  21.50 लाख रुपये

    मारुति एक्सएल6

    11.84 लाख रुपये से 14.87 लाख रुपये

    सभी कीमत एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया के अनुसार है।

    क्या आप मुकाबले में मौजूद कार की तुलना में किआ कैरेंस क्लाविस को खरीदना चाहेंगे? हमें नीचे कमेंट में बताएं।

    was this article helpful ?

    किया कैरेंस क्लाविस पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है