• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 निसान एक्स-ट्रेल की कुछ डीलरशिप्स पर ऑफिशियल बुकिंग हुई शुरू,अगस्त में होगी लॉन्च

    अब ये बात भी कंफर्म हुई है कुछ निसान ​डीलरशिप्स पर इसकी ऑफलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है जिसे 1 अगस्त 2024 तक लॉन्च किया जा सकता है। 

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 22, 2024 19:11 ist
    info icon
    published onJul 22, 2024 19:11 IST
    last updated onJul 22, 2024 19:11 IST
    915 Views
    • Write a कमेंट

    2024 Nissan X-Trail unofficial bookings open

    पिछले एक दशक से इंडियन मार्केट से गायब रही निसान एक्स-ट्रेल जल्द ही यहां वापसी करेगी जिसका जनरेशन 4 मॉडल यहां लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके इंडियन वर्जन से हाल ही में पर्दा उठाया गया है।

    कुछ ऐसा है इसका डिजाइन

    2024 Nissan X-Trail front

    2024 इंडियन एक्स-ट्रेल के लुक्स इसके ग्लोबल मॉडल जैसे ही है जिसमें स्प्ल्टि डिजाइन वाली हेडलाइट्स और एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें क्रोम सराउंड्स के साथ वी शेप्ड ग्रिल दी गई है जिसमें क्रोम भी दी गई है। निसान से इस फुल साइज एसयूवी में 20 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं और इसमें चारों ओर बॉडी क्लैडिंग दी गई है। इसके रियर में रैपअराउंड एलईडी टेललाइट्स,'निसान' और 'एक्स-ट्रेल' की बैजिंग और दमदार स्किड प्लेट्स दी गई है। 

    केबिन और फीचर्स 

    2024 Nissan X-Trail cabin

    निसान ने जनरेशन 4 एक्स-ट्रेल के इंडियन वर्जन में ऑल ब्लैक केबिन थीम और फैब्रिक अपहोल्स्ट्री दी है। इसकी फीचर लिस्ट की बात करें तो इसमें 12.3-इंच फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा इसमें ड्यूल-जोन एसी, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्ज, पेडल शिफ्टर, और सेकंड रो सीट के लिए स्लाइडिंग और रिक्लाइन जैसे फीचर भी मिलते हैं। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 7 एयरबैग, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, रेन-सेंसिंग वाइपर, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, और 360 डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    इंजन और ट्रांसमिशन

    भारत आने वाली निसान एक्स-ट्रेल में 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 12वॉट माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलेगी, जिसके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैः

    स्पेसिफिकेशन

    2024 निसान एक्स-ट्रेल

    इंजन

    1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    पावर

    163 पीएस

    टॉर्क

    300 एनएम

    ड्राइवट्रेन

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव

    इंजन के साथ इसमें सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है और इसमें लिमिटेड स्लिप डिफरेंशियल भी दिया गया है।साथ ही इसमें 12 वोल्ट की माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी दी गई है। 

    संभावित लॉन्च, प्राइस और कंपेरिजन

    2024 Nissan X-Trail rear

    नई निसान एक्स-ट्रेल को भारत में अगस्त 2024 में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से ज्यादा हो सकती है। इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, एमजी ग्लोस्टर, स्कोडा कोडिएक, और जीप मेरिडियन से रहेगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    निसान एक्स-ट्रेल पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है