• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2023 टाटा नेक्सन वीडियो शूट के दौरान आई नजर, पीछे वाले हिस्से की दिखी साफ झलक

    नई नेक्सन का पीछे का ओवरऑल डिजाइन पहले जैसा ही है, लेकिन यह अब ज्यादा मॉडर्न और स्पोर्टी हो गया है

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 24, 2023 12:32 ist
    info icon
    published onAug 24, 2023 12:32 IST
    last updated onAug 24, 2023 12:32 IST
    824 Views
    • Write a कमेंट

    2023 Tata Nexon Rear Spied

    • नई नेक्सन कार टीवीसी शूट के दौरान देखी गई है।
    • इसमें नया कलर, नया रियर बंपर और नए टेललैंप्स दिए गए हैं।
    • केबिन में भी अपडेट किया जाएगा।
    • इसमें दो इंजन ऑप्शनः 1.5-लीटर डीजल और 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल दिए जा सकते हैं।
    • इसे साल के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है और कीमत 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    2023 टाटा नेक्सन की फोटोज एक बार फिर कैमरे में कैद हुई है। इस बार यह कार वीडियो शूट के दौरान बिना किसी कवर से ढ़की हुई देखी गई है। अब की बार इसकी पीछे वाली हिस्से की साफ झलक कैमरे में कैद हुई है।

    नेक्सन की नई रियर प्रोफाइल

    2023 Tata Nexon Rear Spied

    2023 टाटा नेक्सन एसयूवी का पीछे से ओवरऑल शेप पहले जैसा ही है और इसमें रियर स्पॉइलर व रिफ्लेक्टर पेनल जैसे एलिमेंट्स भी पहले वाले ही हैं, हालांकि अब इसे ज्यादा मॉडर्न और ज्यादा अग्रेसिव बनाने की कोशिश की गई है। नई नेक्सन में पीछे की तरफ सबसे बड़े बदलाव के तौर पर नया स्लीक एलईडी टेललैंप सेटअप दिया गया है और दोनों टेललैंप्स के बीच में एक कनेक्टेड एलिमेंट दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: टाटा पंच ईवी पहली बार चार्ज होती आई नजर, जानिए कब तक होगी लॉन्च

    नीचे की तरफ इसमें स्पोर्टी स्टांस के लिए दोनों साइड पर ऊंचे रिफ्लेक्टर एलिमेंट्स दिए गए हैं। दोनों साइड पर इसमें ज्यादा शार्प क्रीज लाइन्स दी गई है। इसका रियर बंपर ज्यादा बड़ा है और इसमें नए एलिमेंट्स दिए गए हैं।

    अन्य डिजाइन अपडेट

    2024 Tata Nexon spied

    2023 नेक्सन का डिजाइन पूरी तरह से नया होगा। हाल ही मे आगे वाले हिस्से की झलक कैमरे में कैद हुई थी जिसमें इसमें नए स्लीक एलईडी डीआरएल, नीचे की तरफ पोजिशन हेडलैंप्स (हैरियर ईवी कॉन्सेप्ट जैसे), और बड़ी फ्रंट ग्रिल देखने को मिली थी।

    यह भी पढ़ें: हुंडई एक्सटर Vs टाटा पंच : अगस्त 2023 वेटिंग पीरियड कंपेरिजन

    इसके केबिन में भी काफी सारे अपडेट देखने को मिल सकते हैं। 2023 टाटा नेक्सन में नया डैशबोर्ड लेआउट, बड़ी टचस्क्रीन डिस्प्ले, नया सेंटर कंसोल, नया स्टीयरिंग व्हील, और अलग केबिन कलर थीम दी जाएगी।

    इंजन

    इसमें मौजूदा मॉडल वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन (115पीएस/160एनएम) मिलना जारी रह सकता है, जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है। टाटा नई नेक्सन में नए 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (125पीएस/225एनएम) का विकल्प भी शामिल कर सकती है, और इस इंजन के साथ डीसीटी (ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन) का ऑप्शन दिया जा सकता है।

    फीचर और सेफ्टी

    Tata Nexon 2023

    नेक्सन कार की फीचर लिस्ट को भी अपडेट किया जा सकता है। इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। इसमें कंफर्ट के लिए वेंटिलेट फ्रंट सीट, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक सनरूफ और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर पहले से मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें: टाटा अल्ट्रोज Vs मारुति बलेनो Vs टोयोटा ग्लैंजा: सीएनजी माइलेज कंपेरिजन

    पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया जा सकता है और यह इस फीचर के साथ आने वाली पहली सबकॉम्पैक्ट एसयूवी कार होगी। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर पहले से मिलते हैं।

    लॉन्च, प्राइस और कंपेरिजन

    Tata Nexon 2023

    नई टाटा नेक्सन को भारत मे इस साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। 2023 नेक्सन कार का मुकाबला किया सोनेट, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी300 और मारुति ब्रेजा से होगा।

    यह भी देखेंः टाटा नेक्सन ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है