• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा अल्ट्रोज Vs मारुति बलेनो Vs टोयोटा ग्लैंजा: सीएनजी माइलेज कंपेरिजन

    टाटा अल्ट्रोज सीएनजी कार को मई 2023 में लॉन्च किया गया था और अब जाकर टाटा ने इसके माइलेज जानकारी दी है।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 11, 2023 18:35 ist
    info icon
    published onAug 11, 2023 18:35 IST
    last updated onAug 11, 2023 18:35 IST
    4.5K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Altroz CNG Vs Maruti Baleno CNG

    प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में यदि आप कोई सीएनजी कार ढूंढ रहे हैं तो आपको टाटा अल्ट्रोज, मारुति बलेनो और टोयोटा ग्लैंजा के तौर पर 3 चॉइस मिलेगी। तीनों कारों की कीमत लगभग समान है और इनकी फीचर लिस्ट भी लगभग एक जैसी है। 

    हमनें यहां माइलेज के मोर्चे पर अल्ट्रोज, बलेनो और ग्लैंजा के सीएनजी मॉडल का कंपेरिजन किया है जिसपर आप भी डालिए एक नजर:

    माइलेज कंपेरिजन

    Tata Altroz CNG

    स्पेसिफिकेशन

    अल्ट्रोज

    बलेनो/ग्लैंजा

    इंजन

    1.2-लीटर पेट्रोल सीएनजी

    1.2-लीटर पेट्रोल सीएनजी

    पावर

    73.5 पीएस

    77.5 पीएस

    टॉर्क

    103एनएम

    98.5एनएम

    ट्रांसमिशन

    5-स्पीड मैनुअल

    5-स्पीड मैनुअल

    सर्टिफाइड माइलेज

    26.2किलोमीटर प्रति किलोग्राम

    30.61 किलोमीटर प्रति किलोग्राम

    अल्ट्रोज सीएनजी के मुकाबले बलेनो और ग्लैंजा सीएनजी का माइलेज 4 किलोमीटर प्रति किलोग्राम ज्यादा बताया गया है। ऑन पेपर्स तो ऑल्ट्रोज ज्यादा टॉर्क डिलीवर करती है, मगर इससे बलेनो ज्यादा पावरफुल सीएनजी कार है। तीनों ही कारों में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। 

    अल्ट्रोज की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिया गया ड्युअल सिलेंडर सेटअप है, जिससे इस कार में काफी ज्यादा बूट स्पेस (210 लीटर) मिलता है। 

    यह भी पढ़ें: टोयोटा ग्लैंजा Vs हुंडई आई20 एन लाइन Vs टाटा अल्ट्रोज : स्पेसिफिकेशन और प्रेक्टिकैलिटी कंपेरिजन

    फीचर पैक्ड सीएनजी ऑप्शंस

    Maruti Baleno Side

    इन तीनों प्रीमियम सीएनजी हैचबैक्स में काफी फीचर्स कॉमन हैं जिनमें ऑटोमैटिक एसी, क्रूज़ कंट्रोल, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक रियर पार्किंग कैमरा शामिल है। हालांकि बलेनो/ग्लैंजा में 6 एयरबैग और हिल होल्ड असिस्ट के साथ ईएसपी जैसे फीचर्स का एडवांटेज भी मिलता है। अल्ट्रोज की बात करें तो इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, रेन-सेंसिंग वाइपर, एम्बिएंट लाइटिंग, एक डिजीटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    प्राइस कंपेरिजन

    toyota glanza vs hyundai i20 n line vs tata altroz

     

    अल्ट्रोज सीएनजी

    बलेनो सीएनजी

    ग्लैंजा सीएनजी

    प्राइस रेंज

    7.55 लाख रुपये से लेकर  10.55 लाख रुपये

    8.35 लाख रुपये से लेकर  9.28 लाख रुपये

    8.60 लाख रुपये से लेकर  9.63 लाख रुपये

    टाटा अल्ट्रोज सीएनजी 6 वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिससे अलग अलग तरह के बजट वालों को अच्छी खासी चॉइस मिल जाती है। बलेनो और ग्लैंजा में केवल दो वेरिएंट्स में ही सीएनजी का ऑप्शन दिया गया है। 

    ये भी देखें: टाटा अल्ट्रोज ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा अल्ट्रोज़ 2023-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है