• English
    • लॉगिन / रजिस्टर
    बंद कर दिया गया on may, 2026

    टाटा टियागो 2020-2026

    4.4932 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 4.60 लाख - 8.90 लाख*
    अंतिम दर्ज कीमत in 2026
    कंपेयर with न्यू टाटा टियागो
    पुरानी टाटा टियागो कारें खरीदें
    लेटेस्ट generation लेटेस्ट लॉन्च in मई 2026
    टाटा टियागो
    4.70 - 8.55 लाख*
    View More Details

    समान कारों का विकल्प देखें

    नई दिल्ली में पुरानी टाटा टियागो 2020-2026 कार

    • टाटा टियागो एक्सजेडए एएमटी सीएनजी
      टाटा टियागो एक्सजेडए एएमटी सीएनजी
      Rs7.40 लाख
      202610,000किमीसीएनजी
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा टियागो स्मार्ट
      टाटा टियागो स्मार्ट
      Rs4.70 लाख
      2026100किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा टियागो एक्सटी सीएनजी बीएस6
      टाटा टियागो एक्सटी सीएनजी बीएस6
      Rs5.35 लाख
      202361,702किमीसीएनजी
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा टियागो एक्सजेड प्लस
      टाटा टियागो एक्सजेड प्लस
      Rs4.23 लाख
      202411,859किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा टियागो एक्सटी सीएनजी
      टाटा टियागो एक्सटी सीएनजी
      Rs5.35 लाख
      202461,702किमीसीएनजी
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा टियागो एक्सजेडए प्लस एएमटी सीएनजी
      टाटा टियागो एक्सजेडए प्लस एएमटी सीएनजी
      Rs7.20 लाख
      202429,000किमीसीएनजी
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा टियागो एक्सटीए एएमटी सीएनजी
      टाटा टियागो एक्सटीए एएमटी सीएनजी
      Rs5.45 लाख
      202423,000किमीसीएनजी
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा टियागो एक्सटीए एएमटी
      टाटा टियागो एक्सटीए एएमटी
      Rs5.45 लाख
      202423,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा टियागो एक्सटी
      टाटा टियागो एक्सटी
      Rs4.28 लाख
      202429,917किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • टाटा टियागो एक्सटीए एएमटी सीएनजी
      टाटा टियागो एक्सटीए एएमटी सीएनजी
      Rs4.90 लाख
      202440,850किमीसीएनजी
      विक्रेता की जानकारी देखें


    टाटा टियागो 2020-2026 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन1199 सीसी
    पावर72 - 85 बीएचपी
    टॉर्क113nm एनएम - 113 एनएम
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक
    माइलेज19 से 20.09 किमी/लीटर
    फ्यूलपेट्रोल / सीएनजी

    टाटा टियागो 2020-2026 प्राइस लिस्ट (वेरिएंट)

    आखिरी बार दर्ज की गई निम्नलिखित जानकारियां, और कीमतें कार की कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

    टियागो 2020-2026 एक्सई(बेस मॉडल)1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.01 किमी/लीटर4.60 लाख* 
    टियागो 2020-2026 एक्सएम1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.01 किमी/लीटर5.36 लाख* 
    टियागो 2020-2026 एक्सई सीएनजी(बेस मॉडल)1199 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 26.49 किलोमीटर/ किलोग्राम5.54 लाख* 
    टियागो 2020-2026 एक्सई बीएस61199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.01 किमी/लीटर5.60 लाख* 
    टियागो 2020-2026 एक्सटी लिमिटेड एडिशन1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 20.09 किमी/लीटर5.79 लाख* 
    टियागो 2020-2026 एक्सटी ऑप्शन1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 20.09 किमी/लीटर5.85 लाख* 
    टियागो 2020-2026 एक्सटी1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.01 किमी/लीटर5.86 लाख* 
    टियागो 2020-2026 एक्सटी ऑप्शन बीएस61199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.01 किमी/लीटर6 लाख* 
    टियागो 2020-2026 एक्सएम सीएनजी1199 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 26.49 किलोमीटर/ किलोग्राम6.30 लाख* 
    टियागो 2020-2026 एक्सटी बीएस61199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.01 किमी/लीटर6.38 लाख* 
    टियागो 2020-2026 एक्सटीए एएमटी1199 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19 किमी/लीटर6.38 लाख* 
    टियागो 2020-2026 एक्सटी रिदम1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 20.09 किमी/लीटर6.40 लाख* 
    टियागो 2020-2026 एक्सजेड 2020-20221199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 20.09 किमी/लीटर6.40 लाख* 
    टियागो 2020-2026 एक्सजेड1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.01 किमी/लीटर6.46 लाख* 
    टियागो 2020-2026 एक्सई सीएनजी बीएस61199 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 26.49 किलोमीटर/ किलोग्राम6.50 लाख* 
    टियागो 2020-2026 एक्सटी रिदम बीएस61199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.01 किमी/लीटर6.68 लाख* 
    टियागो 2020-2026 एक्सजेड प्लस ऑप्शन1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 20.09 किमी/लीटर6.80 लाख* 
    टियागो 2020-2026 एक्सटी सीएनजी1199 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 26.49 किलोमीटर/ किलोग्राम6.80 लाख* 
    टियागो 2020-2026 एक्सएम सीएनजी बीएस61199 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 26.49 किलोमीटर/ किलोग्राम6.83 लाख* 
    टियागो 2020-2026 एक्सजेड प्लस1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.01 किमी/लीटर6.83 लाख* 
    टियागो 2020-2026 एक्सजेडए एएमटी 2020-20221199 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 20.09 किमी/लीटर6.85 लाख* 
    टियागो 2020-2026 एक्सजेडए एएमटी1199 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19 किमी/लीटर6.91 लाख* 
    टियागो 2020-2026 एक्सटीए एएमटी बीएस61199 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19 किमी/लीटर6.93 लाख* 
    टियागो 2020-2026 एक्सटी रिदम सीएनजी1199 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 26.49 किलोमीटर/ किलोग्राम7 लाख* 
    टियागो 2020-2026 एक्सजेड प्लस डीटी1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 20.09 किमी/लीटर7.10 लाख* 
    टियागो 2020-2026 एक्सजेड प्लस बीएस61199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.01 किमी/लीटर7.11 लाख* 
    एक्सजेड प्लस डुअल टोन रूफ बीएस61199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 19.01 किमी/लीटर7.21 लाख* 
    टियागो 2020-2026 एक्सटी सीएनजी बीएस61199 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 26.49 किलोमीटर/ किलोग्राम7.28 लाख* 
    टियागो 2020-2026 एक्सटीए एएमटी सीएनजी1199 सीसी, ऑटोमेटिक, सीएनजी, 28.06 किलोमीटर/ किलोग्राम7.32 लाख* 
    टियागो 2020-2026 एक्सजेडए प्लस ऑप्शन एएमटी1199 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19 किमी/लीटर7.35 लाख* 
    टियागो 2020-2026 एक्सजेड सीएनजी1199 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 26.49 किलोमीटर/ किलोग्राम7.40 लाख* 
    टियागो 2020-2026 एक्सजेडए प्लस एएमटी1199 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19 किमी/लीटर7.55 लाख* 
    टियागो 2020-2026 एक्सजेडए प्लस ड्यूल टोन एएमटी1199 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19 किमी/लीटर7.65 लाख* 
    टियागो 2020-2026 एक्सजेडए प्लस एएमटी बीएस61199 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19 किमी/लीटर7.66 लाख* 
    एक्सजेडए प्लस डुअल टोन रूफ एएमटी बीएस6(टॉप मॉडल)1199 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19 किमी/लीटर7.76 लाख* 
    टियागो 2020-2026 एक्सजेडए एएमटी सीएनजी1199 सीसी, ऑटोमेटिक, सीएनजी, 28.06 किलोमीटर/ किलोग्राम7.92 लाख* 
    टियागो 2020-2026 एक्सजेड प्लस सीएनजी बीएस61199 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 26.49 किलोमीटर/ किलोग्राम8.01 लाख* 
    टियागो 2020-2026 एक्सजेड प्लस ड्यूल टोन सीएनजी1199 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 26.49 किलोमीटर/ किलोग्राम8.10 लाख* 
    एक्सजेड प्लस डुअल टोन रूफ सीएनजी बीएस61199 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 26.49 किलोमीटर/ किलोग्राम8.11 लाख* 
    टियागो 2020-2026 एक्सजेडए प्लस एएमटी सीएनजी1199 सीसी, ऑटोमेटिक, सीएनजी, 28.06 किलोमीटर/ किलोग्राम8.65 लाख* 
    टियागो 2020-2026 एक्सजेडए प्लस ड्यूल टोन एएमटी सीएनजी1199 सीसी, ऑटोमेटिक, सीएनजी, 28.06 किलोमीटर/ किलोग्राम8.75 लाख* 
    टियागो 2020-2026 एक्सजेड प्लस सीएनजी(टॉप मॉडल)1199 सीसी, मैनुअल, सीएनजी, 26.49 किलोमीटर/ किलोग्राम8.90 लाख* 
    सभी वेरिएंट देखें

    टाटा टियागो 2020-2026 रिव्यू

    कारदेखो एक्सपर्ट
    टाटा टियागो हमेशा से एक शानदार हैचबैक कार रही है फिर चाहे बात इसके लुक को लेकर हो या फिर फीचर लिस्ट को लेकर। टियागो में एएमटी के साथ सीएनजी ऑप्शन मिलने से यह सेगमेंट में और ही बेहतर विकल्प बन गई है।

    ओवरव्यू

    Overview

    टाटा ने टियागो हैचबैकको एकबार फिर से अपडेट दिया गया है। इस बार मिले अपडेट के साथ ही टियागो में कुछ कॉस्मैटिक बदलाव किए गए हैं और सबसे बड़ा अपडेट फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट के तौर पर किया गया है। हालांकि सीएनजी सेगमेंट में टाटा ने काफी लेट एंट्री ली है, मगर कंपनी की पहली सीएनजी कार को खरीदने के कई सारे कारण है। चूंकि इस रिव्यु में हमने इसके सीएनजी स्पेसिफिकेशन पर ही ज्यादा फोकस रखा है, तो इसपर सबसे पहले डालिए नजर:

    एक्सटीरियर

    • टियागो का डिजाइन अब भी काफी फ्रैश और मॉर्डन है। और ये बात तब कही जा रही है जब आज इसे मार्केट में 10 साल हो चुके हैं। 

    Tata Tiago Profile

    • टाटा ने 2025 में टियागो के लुक्स में कुछ हल्के फुल्के बदलाव किए है।
    • इसमें अब पुराने प्रोेजेक्टर लैंप सेटअप के बजाए एलईडी हेडलैंप्स दे दिए गए हैं। इस सेटअप को एक स्मोक्ड फिनिशिंग दी गई है जिससे ये काफी प्रीमियम नजर आते हैं। 

    Tata Tiago Fascia

    • ​इसकी ग्रिल और एयरडैम को कर्व और हैरियर की तर्ज पर नया​ डिजाइन दे दिया गया है। 
    • इसमें दिए गए फॉग लैंप क्लस्टर और एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप को अपडेट नहीं किया गया है। 
    • साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां 15 इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। यहां से इसका डिजाइन बदला नहीं गया है और पिछले मॉडल की तरह यहां ड्युअल टोन फिनिशिंग दी गई है। 

    Tata Tiago Alloy Wheels

    • रियर प्रोफाइल की बात करें तो यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है और पहले की तरह इसमें स्पॉयलर स्पैट्स और रियर डिफॉगर के लिए एक खास पैटर्न दिया गया है। 
    • टियागो 2025 में एरिजोना ब्लू, डेटोना ग्रे, सुपरनोवा कॉपर, टॉरनेडो ब्लू, ओशन ब्लू और प्रिस्टीन व्हाइट जैसे कलर ऑप्शंस दिए गए हैं। इसमें ड्यूल-टोन विकल्प ओशन ब्लू और प्रिस्टीन व्हाइट के साथ उपलब्ध हैं।
    • टाटा टियागो एनआरजी 2025 में भी हल्के फुल्के बदलाव हुए है। इसमें  डेटोना ग्रे, सुपरनोवा कॉपर, पोलर व्हाइट और ग्रासलैंड बेज के ऑप्शंस दिए गए हैं। 

    इंटीरियर

    डिजाइन और क्वालिटी

    • 2025 टियागो के इंटीरियर का लेआउट पहले जैसा ही है। 

    Tata Tiago Cabin

    • इसमें दो अपडेट्स जरूर हुए हैं जो काफी ध्यान आकर्षित करते हैं। एक तो इसमें इल्युमिनेटेड टाटा लोगो के साथ स्टीयरिंग व्हील दे दिया गया है और इसमें एक नई फ्री फ्लोटिंग टचस्क्रीन दे दी गई है। 
    • इसकी कीमत को देखते हुए इसकी प्लास्टिक की क्वालिटी ठीक लगती है। टाटा मोटर्स ने इसमें हार्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया है मगर इसका टेक्सचर इसे महंगा दिखाता है जो कि है नहीं। 
    • फिट और फिनिशिंग के मामले में चीजों में सुधार हुआ है। मगर आपको इसमें आपको छोटे छोटे पैनल गैप्स जरूर नजर आ जाएंगे। 
    • इसमें दी गई ब्लैक ग्रे ड्युअल टोन थीम ना ही स्पोर्टी है ना ही प्रीमियम है। ये कहीं बीच की सी नजर आती है। 
    • इसके 'एनआरजी' वेरिएंट में ऑल ब्लैक केबिन थीम दी गई है जो आकर्षक नजर आती है। 
    • टाटा ने इसकी सीटों पर फ्रैब्रिक अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसके रेगुलर वर्जन में डार्क ग्रे फिनिशिंग और एनआरजी के लिए ऑल ब्लैक थीम दी गई है। 

    ​ड्राइविंग पोजिशन

    • ​इस टाटा कार में स्टीयरिंग के लिए टिल्ट एडजस्टमेंट दिया गया है जो कि स्टैंडर्ड रखा गया है। इसके अलावा इसमें सेकंड बेस वेरिएंट से हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट भी मिलना शुरू होती है। दोनों ही फीचर से कंफर्टेबल ड्राइविंग पोजिशन मिलती है। 

    Tata Tiago Steering Wheel

    • इसकी सीटों की कुशनिंग काफी अच्छी है और इनसे अच्छा सपोर्ट भी मिलता है।  अरन बिना थके इनपर घंटो तक आराम से बैठ सकते हैं। 
    • इसकी ओवरऑल विजिबिलिटी काफी अच्छी है और नए ड्राइवर को भी पूरा कॉन्फिडेंस मिलता है। 

    पैसेंजर कंफर्ट

    • इसकी ड्राइवर की सीट हाइट एडजस्टेबल है और क्रो ड्राइवर की सीट थोड़ी उंची सेट की गई है। ऐसे में लंबे कद के पैसेंजर्स को अच्छा हेडरूम स्पेस मिलना मुश्किल हो जाता है। 
    • फ्रंट की बात करें तो यहां सेंट्रल आर्मरेस्ट नहीं दिया गया है। इसके होने से लॉन्ग ड्राइव्स काफी कंफर्टेबल हो सकती थी। 
    • रियर सीट स्पेस की बात करें तो एक छोटी कार के स्टैंडर्ड क अनुसार इसमें ठीक ठाक स्पेस मिल जाता है।  5’10” फुट लंबे व्यक्ति को अच्छा नीरूम मिल जाता है और उसे फुटरूम और हेडरूम मिलने में भी कोई परेशानी नहीं होती है। 

    Tata Tiago Rear Seat

    • इसका केबिन ज्यादा चौड़ा नही है ऐसे में पीछे तीन पैसेंजर्स आराम से नहीं बैठ सकते हैं। ऐसे में आपको कुछ समझौते करने पड़ते हैं। 
    • एडजस्टेबल हेडरेस्ट से रियर का कंफर्ट और सेफ्टी भी बिगड़ जाती है। 
    • इसके अलावा इसमें रियर आर्मरेस्ट की कमी भी महसूस होती है। 

    स्टोरेज ऑप्शंस

    • टियागो में हैंडब्रेक के पास दो कपहोल्डर्स,क्लाइमेट कंट्रोल बटन के नीचे फोन/वॉलेट रखने के लिए स्पेस और ड्राइवर साइड डैशबोर्ड पर कबी होल दिए गए हैं। 

    Tata Tiago pockets

    • इसके अलावा इसमें मैप पॉकेट्स और सभी दरवाजों पर बॉटल होल्डर्स भी दिए गए हैं। हालांकि,इसके मैप पॉकेट्स काफी स्लिम है और इनमें पेपर या कपड़े के अलावा और कुछ नहीं रखा जा सकता है। 
    • टियागो 2025 मॉडल में चिल्ड ग्लवबॉक्स भी दिया गया है जिसमें सॉफ्ट ड्रिंक्स के कैन रखे जा सकते है। 

    फीचर्स

    • टियागो की कीमत को देखते हुए इसमें आपको उम्मीद के अनुसार सारे बेसिक फीचर्स मिल जाएंगे। जिनमें 

    Tata tiago Keyless Entry

    • की-लेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल शामिल है। 
    • इस हैचबैक कार में नया फ्री फ्लोटिंग 10.25 इंच टचस्क्रीन ​भी दी गई है जो नेक्सन और पंच जैसी कारों में भी मिलती है। ये काफी स्मूद है जो अटकती नहीं है और इसके साथ वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एवं एपल कारप्ले कनेक्टिविटी भी मिलती है। 

    Tata Tiago Speaker

    • टाटा मोटर्स ने टियागो में 8 स्पीकर सेटअप के बजाए बेसिक सा 4 स्पीकर साउंड सिस्टम दे दिया है। इसका ऑडियो आउटपुट काफी औसत सा है। 
    • ​इसके रिवर्स कैमरा की क्लैरिटी अच्छी है जो अंधेरे में भी काफी ढंग से काम करती है। इसके अलावा इसमें डायनैमिक गाइडलाइंस भी दी गई है। 
    • इस कर में 4 इंच ब्लैक और व्हाइट एमआईडी के साथ बेसिक डिजिटल इंस्टरुमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसपर डोर स्टेटस,टायर प्रेशर मॉनिटरिंग और डिस्टेंस टू एंप्टी जैसी बेसिक वॉर्निंंग डिस्प्ले होती है। 
    • इसके अलावा इसमें ऑटोमैटिक हेडलैंप्स,रेन सेंसिंग वायपर्स और ऑटोमैटिक फोल्डेबल आउटसाइड मिरर्स दिए गए हैं। 

    सुरक्षा

    • टियागो कार को 2020 में ग्लोबल एनकैप की ओर से 4 स्टार रेटिंग ​भी मिल चुकी है। 

    Tata Tiago Side Profile

    • चाइल्ड सेफ्टी के लिए इसे 3 स्टार दिए गए थे। 
    • सेफ्टी के लिए इसमें ड्युअल एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और हिल होल्ड कंट्रोल दिए गए हैं। 

    बूट स्पेस

    • टियागो में 242 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। 

    Tata Tiago Boot Space

    • इसमें आप केबिन साइज के दो ट्रॉली बैग्स और बैकपैक रख सकते हैं। यदि मीडियम साइज और बड़ा सूटकेस रख दिया जाए तो फिर वो पूरा बूट ही घेर लेंगे। 
    • टियागो सीएनजी में 107 लीटर का ही बूट स्पेस मिलता है। इसमें आप छोटे बैकपैक्स या डफल बैग्स आराम से रख सकते हैं।

    परफॉरमेंस

    • टाटा टियागो 2025 में सिंगल ​1.2 लीटर,3 सिलेंडर इंजन दिया गया है। आप इसका पेट्रोल+सीएनजी वर्जन भी चुन सकते हैं। 
    इंजन 1.2-लीटर पेट्रोल 1.2-लीटर पेट्रोल + सीएनजी
    आउटपुट  86पीएस/113एनएम 75.5पीएस/96.5एनएम
    गियरबॉक्स 5-स्पीड मैनुअल/5-स्पीड एएमटी

    Tata Tiago In Action

    • इस 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन से खटपट की आवाज आती है। आपको फ्लोरबोर्ड और पैडल्स पर वाइब्रेशंस भी महसूस होंगे। 
    • इसका क्लच काफी हल्का है और गियर थ्रो भी काफी स्मूद है। 
    • ये इंजन उतना स्पोर्टी नहीं है और धीरे धीरे स्पीड पकड़ता है और ये आराम से ड्राइव करने के लिए अच्छा है। 
    • सिटी ड्राइविंग की बात करें तो आप इस कार को लगभग हर समय एक या दो गियर डाउन करके आराम से ड्राइव कर सकते हैं। 
    • यदि आपको तेज एक्सलरेशन चाहिए तो तो एक या दो गियर डाउन कर लें। इसका इन गियर एक्सलरेशन उतना दमदार नहीं है। 

    Tata Tiago In Action

    • इसकी हाईवे परफॉर्मेंस अच्छी है और आप इसे 70 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर आराम से ड्राइव कर सकते हैं। 
    • आप तुरंत से ओवरटेकिंग के लिए स्ट्रॉन्ग एक्सलरेशन की उम्मीद ना करें। आपको ऐसा करने के लिए पहले से प्लानिंग करनी पड़ेगी। 

    Tata Tiago AMT gearbox

    • इसमें ज्यादा सुविधा के लिए एएमटी  गियरबॉक्स का भी ऑप्शन दिया गया है। मगर इसके गियरशिफ्ट नोटिस किए जा सकते हैं और ये अटकते भी है खासतौर पर तब जब एक्सलरेटर को पूरी तरह से दबाया जाता हो। 

    टियागो सीएनजी

    • टियागो सीएनजी मॉडल को आप सीधे ही सीएनजी मोड पर स्टार्ट कर सकते हैं। आपको पहले पेट्रोल फिर सीएनजी पर स्विच करने की जरूरत नहीं है। 

    Tata Tiago CNG

    • पेट्रोल मोड के मुकाबले इसका पावर और टॉर्क आउटपुट कम है मगर दोनों मोड्स के ड्राइव एक्सपीरियंस में ज्यादा अंतर नहीं है। 
    • सिटी में ड्राइव करते हुए आपको दोनों मोड्स के बीच का अंतर पता ही नहीं लगेगा। 
    • रनिंग कॉस्ट की बात करें तो पेट्रोल मॉडल के मुकाबले टियागो सीएनजी 3 रुपये प्रति किलोमीटर सस्ती पड़ती है। यदि आप शहर में ही कार ज्यादा चलाते हैं तो ही इसका सीएनजी वर्जन चुनें। 
    • हाईवे ड्राइविंग की बात करें तो फुल पैसेंजर लोड के साथ और पहाड़ी क्षेत्रों में टियागो सीएनजी काफी कम पावरफुल ​महसूस होगी। ऐसे में यहां इसे पेट्रोल मोड पर स्विच कर लें। 

    राइड और हैंडलिंग

    • ये गड्ढों और रफ रास्तों का सामना आराम से कर लेती है और केबिन तक रास्तों की हार्शनेस को नहीं पहुंचने देती। 
    • सिटी में टूटी हुई सड़कों और स्पीड ब्रेकर्स पर से ये आराम से गुजर जाती है। 

    Tata Tiago In Action

    • इसकी हाईवे स्टेबिलिटी संतोषजनक है। 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर ये ​स्थिर होकर चलती है और लेन बदलते वक्त भी आपको इसे चलाने में आत्मविश्वास मिलता है। 
    • टियागो सीएनजी की बात करें तो इसक बूट में 100 किलो एक्सट्रा वजन से इसके रियर सस्पेंशन काफी स्टिफ महसूस होते हैं और तीखा गड्ढा आने पर आपको उासका अहसास केबिन में भी होता है मगर फिर भी इसकी राइड स्थिर और कंफर्टेबल रहती है। 
    • ​हैंडलिंग की बात करें तो टियागो पहले जैसी ही है। कॉर्नर्स पर ये सेफ महसूस होती है और बॉडी रोल भी उतना फील नहीं होता है। 

    वेरिएंट

    टाटा टियागो 2025 चार वेरिएंट्स:एकसई,एक्सएम,एक्सटी,एक्सजेड और एक्सजेड+ में उपलब्ध है। 

    टाटा टियागो एक्सई वेरिएंट

    • इस बेस वेरिएंट में ड्युअल एयरबैग, एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
    • इसमें मैनुअल एयर-कंडीशनिंग, फ्रंट पावर विंडो, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और फैब्रिक अपहोल्स्ट्री दी गई है।
    • इस वेरिएंट के टायर का साइज़ 13 इंच है, जो कि छोटा है।

    टाटा टियागो एक्सएम वेरिएंट:

    • इस वेरिएंट में बेसिक 3.5-इंच म्यूजिक सिस्टम और दो स्पीकर दिए गए हैं।
    • अन्य फीचर में रियर पावर विंडो, सेंट्रल लॉकिंग और डे/नाइट आईआरवीएम शामिल हैं।
    • इस वेरिएंट में 14-इंच के बड़े टायर दिए गए हैं। 

    टाटा टियागो एक्सटी वेरिएंट:

    • इस वेरिएंट की सबसे बड़ी खासियत वायर्ड एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 7 इंच की टचस्क्रीन है। इसमें चार स्पीकर वाला म्यूजिक सिस्टम भी दिया गया है।
    • रिवर्स कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल और रियर डिफॉगर के साथ इसका सेफ्टी पैकेज बेहतर हो जाता है। 

    टाटा टियागो एक्सजेड वेरिएंट:

    • एलईडी हेडलैम्प और एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप से लुक और भी बेहतर हो जाते हैं।
    • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 10.25 इंच की टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ इंफोटेनमेंट का एक्सपीरियंस और भी बेहतर हो गया है।
    • अन्य फीचर में एचडी रिवर्स कैमरा, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटोमैटिक हेडलैम्प और वाइपर और ऑटो-फोल्ड आउटसाइड मिरर शामिल हैं।

    टाटा टियागो एक्सजेड+ वेरिएंट:

    • टाटा टियागो के टॉप मॉडल में 15 इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील, फ्रंट फॉग लैंप और रियर वाइपर दिया गया है, जो इसके पूरे लुक को कंप्लीट कर देते हैं। 
    • इसमें क्रूज़ कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे अच्छे फीचर भी दिए गए हैं।

    कारदेखो की राय:

    • हम टियागो कार का कम से कम एक्सटी वेरिएंट लेने की आपको सलाह देंगे। इसमें कुछ मॉर्डन फीचर्स के साथ लोअर मॉडल्स के मुकाबले अच्छे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। 
    • जिन्हें और भी अच्छा एक्सपीरियंस चाहिए वो बजट के अनुसार इसके एक्सजेड या एक्सजेड+ वेरिएंट्स पर भी गौर कर सकते हैं।

    निष्कर्ष

    हमारा मानना है कि टाटा को फेसलिफ्ट के बजाए टियागो को जनरेशनल अपडेट देना चाहिए था। कंपनी को इसमें से 8 स्पीकर ऑडियो सिस्टम जैसा फीचर भी नहीं हटाना चाहिए था। यहां तक कि 2025 में भी टाटा टियागो को एक हैचबैक के तौर पर चुना जा सकता है। भले ही ये आपकी पहली कार हो या फिर आपकी फैमिली में दूसरी छोटी कार हो,टियागो अपने स्पेस और कंफर्ट से आपको इंप्रेस करती रहेगी। इसके अलावा इसमें दी गई नई टचस्क्रीन और कई वेरिएंट्स में सीएनजी की उपलब्धता से ये और भी खास हो जाती है। 

    टाटा टियागो 2020-2026 की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • अपडेट मिलने से पहले से ज्यादा अच्छे हुए टियागो के लुक्स
    • 4 स्टार ग्लोबल एनकैप सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है इसे
    • सभी वेरिएंट्स में सीएनजी किट का दिया गया है ऑप्शन

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • इस सेगमेंट के अनुसार ज्यादा रिफाइंड नहीं है इसमें दिया गया 3 सिलेंडर इंजन
    • सीएनजी वेरिएंट्स में नहीं दिया गया है बूट स्पेस
    • काफी स्लो शिफ्ट होता है इसका एएमटी ट्रांसमिशन

    टाटा टियागो 2020-2026 न्यूज़

    • रोड टेस्ट
    • टाटा टियागो आईसीएनजी एएमटी रिव्यू: क्या ज्यादा पैसे देकर इसे लेना है फायदे का सौदा?
      टाटा टियागो आईसीएनजी एएमटी रिव्यू: क्या ज्यादा पैसे देकर इसे लेना है फायदे का सौदा?

      यदि आप अपनी फैमिली के लिए एक सीएनजी कार लेने की सोच रहे हैं तो टाटा टियागो आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। इसके लुक्स काफी अच्छे हैं और ये फीचर लोडेड भी है और रोजाना की ड्राइविंग के हिसाब से ये पावरफुल भी है। सबसे खास बात ये है कि टाटा ने सीएनजी कारों में मिलने वाली दो सबसे बड़ी चुनौतियों को भी खत्म

      नबीलon मार्च 13, 2024
    • 2022 टाटा टियागो सीएनजी: फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      2022 टाटा टियागो सीएनजी: फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

      इस बार मिले अपडेट के साथ ही टियागो में कुछ कॉस्मैटिक बदलाव किए गए हैं और सबसे बड़ा अपडेट फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट के तौर पर किया गया है।

      रोहितon फरवरी 02, 2022

    टाटा टियागो 2020-2026 यूज़र रिव्यू

    4.4/5
    पर बेस्ड932 यूजर रिव्यू
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (933)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (180)
    • कंफर्ट (310)
    • माइलेज (310)
    • इंजन (152)
    • इंटीरियर (109)
    • स्पेस (79)
    • कीमत (155)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • Verified
    • critical
    • h
      harpreet on जून 02, 2026
      5
      Very Nice Car
      Very nice look and comfortable and good safety interior and exterior is amazing engine, power full tata taigo is very good-looking car, features are very good according normal car, my first choice is tata taigo and my dream car only tata taigo, very nice beautiful car my dream is tata taigo car.
      और देखें
      2
    • p
      prakash on मई 29, 2026
      5
      Best Budget Car For Daily Use
      Maine Tata Tiago ko daily use ke liye liya aur ab tak ka experience kaafi accha raha hai. Car ka mileage city aur highway dono me theek mil jata hai aur driving bhi comfortable lagti hai. Suspension accha hai isliye kharab roads par bhi jyada problem nahi hoti. Steering light hai aur traffic me chalane me easy feel hoti hai. Safety ke hisab se bhi car strong lagti hai aur build quality dusri cars se better feel hoti hai. AC cooling acchi hai aur music system bhi kaafi badhiya hai. Long drive me bhi comfortable experience milta hai. Maintenance cost bhi jyada nahi lagti aur service experience bhi satisfactory raha. Family aur daily office use dono ke liye ye ek value for money car hai. Overall mujhe Tata Tiago ka design, comfort aur performance ka combination kaafi pasand aaya.
      और देखें
      1
    • m
      mahesh kaushik on मई 22, 2026
      5
      Best Car For Government Employees.
      Best car for government employees. Good mileage. I bought this car because of the safety rating and pricing is suitable for me. I am a government employee in Haryana. My destination is around 4-5km away from my home. A single full cylinder of CNG is enough for a month atleast. The best feature of this car is its build quality and the material used in this car is too good than other cars of this range.
      और देखें
      2
    • h
      hardeep on मई 08, 2026
      5
      Car Like Chocolate
      Best car in segment, too much comfortable. Best in mileage. If you are looking for a family car then this is best choice for middle class family. Good pickup, in performance 10 out of 10. Their is no any point where you disappointed with this amanzing feature full car. In first look every one love the look very clasical look.
      और देखें
      1
    • e
      easin ali sarkar on अप्रैल 25, 2026
      5
      Car Running And Looking Soo Good
      Totally awesome car in affordable price also more smooth to run, and the body is unbelievable 5 star rating so we can freely run with our family my suggestion is don't buy alto buy tiago, low maintenance low cost to buy, also mileage is very good and the sound quality ohh my god just unbelievable... I love this car.
      और देखें
      1
    • सभी टियागो 2020-2026 रिव्यूज देखें

    सवाल और जवाब

    Anmol asked on 11 Apr 2024
    Q ) What is the fuel tank capacity of Tata Tiago?
    By CarDekho Experts on 11 Apr 2024

    A ) The fuel tank capacity of the Tata Tiago is 60 litres.

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Anmol asked on 6 Apr 2024
    Q ) What is the ground clearance of Tata Tiago?
    By CarDekho Experts on 6 Apr 2024

    A ) The ground clearance in Tata Tiago is 170 mm.

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Vikas asked on 13 Mar 2024
    Q ) What are the fuel option availble in Tata Tiago?
    By CarDekho Experts on 13 Mar 2024

    A ) The Tata Tiago is available in 2 fuel options Petrol and CNG.

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Vikas asked on 12 Mar 2024
    Q ) How many cylinder engine is there in Tata Tiago?
    By CarDekho Experts on 12 Mar 2024

    A ) Tata Tiago gets a 1199 cc 3-Cylinder Revotron Engine.

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Vikas asked on 1 Mar 2024
    Q ) What is the top speed of Tata Tiago?
    By CarDekho Experts on 1 Mar 2024

    A ) The top speed of Tata Tiago is around 150km/h.

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    प्रशन

    ट्रेंडिंग टाटा कारें

    • अपकमिंग
    अगस्त ऑफर देखें

    टाटा टियागो 2020-2026 लेटेस्ट अपडेट

    • 31 मार्च 2026: नई टाटा टियागो फेसलिफ्ट कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। भारत में इसे 2026 की तीसरी तिमाही तक लॉन्च किया जा सकता है। 

    और देखें
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है