• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई सितंबर 2024 ऑफर्स: इस सितंबर एक्सटर,वरना,वेन्यू और कई कारों पर दिया जा रहा है कितना डिस्काउंट, जानिए यहां

    कंपनी अपनी ऑरा सेडान,एक्सटर एसयूवी और बंद हो चुकी कोना इलेक्ट्रिक के बचे हुए स्टॉक पर कैश,एक्सचेंज और कॉर्पोरेट डिस्काउंट की पेशकश कर रही है।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 09, 2024 15:08 ist
    info icon
    published onSep 09, 2024 15:08 IST
    last updated onSep 09, 2024 15:08 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai offers

    2024 का फेस्टिवल सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में कई कारमेकर्स अपनी ओर से ऑफर्स की पेशकश कर रहे हैं। होंडा और मारुति नेक्सा के बाद हुंडई भी इस लिस्ट में शामिल हो चुकी है जिसने अपनी कई कारों पर डिस्काउंट ऑफर्स निकाले है।  

    नीचे देखिए इस महीने कंपनी के किस मॉडल पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट:

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस

    2023 Hyundai Grand i10 Nios

    ऑफर्स

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    35,000

    एक्सचेंज बोनस

    10,000

    कॉर्पोरेट बोनस

    3,000

    कुल फायदे

    48,000

    • उपर बताए गए ऑफर्स हुंडई ग्रैंड आई10 निओस के सीएनजी मैनुअल वेरिएंट्स पर दिए जा रहे हैं। 
    • इसके एएमटी वेरिएंट्स पर 25,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है जबकि बाकी ऑफर्स समान है। 
    • हुंडई ग्रैंड आई10 निओस कार की कीमत 5.92 लाख रुपये से लेकर 8.56 लाख रुपये के बीच है। 

    हुंडई आई20

    Hyundai i20 Front Left Side

    ऑफर्स

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    35,000

    एक्सचेंज बोनस

    10,000

    कुल फायदे

    45,000

    • हुंडई आई20 के मैनुअल वेरिएंट्स पर सबसे ज्यादा 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है जबकि इसके सीवीटी वेरिएंट्स पर कंपनी 20,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इसके सभी वेरिएंट्स पर समान एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। 
    • हालांकि हुंडई अपनी इस प्रीमियम हैचबैक पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दे रही है। 
    • हुंडई आई20 कार की कीमत 7.04 लाख रुपये से लेकर 11.21 लाख रुपये के बीच है।

    हुंडई ऑरा

    Hyundai Aura Front Left Side

    ऑफर्स

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    30,000

    एक्सचेंज बोनस

    10,000

    कॉर्पोरेट बोनस

    3,000

    कुल फायदे

    43,000

    • उपर बताए गए ऑफर्स हुंडई ऑरा के सीएनजी वेरिएंट्स पर दिए जा रहे हैं। 
    • इसके पेट्रोल वेरिएंट्स पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है वहीं इसके हर वेरिएंट पर समान ही एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
    • हुंडई ऑरा कार की कीमत 6.49 लाख रुपये से लेकर 9.05 लाख रुपये के बीच है। 

    हुुुुुंडई एक्सटर

    Hyundai Exter

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    20,000

    • हुंडई एक्सटर कार पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
    • हालांकि इसके बेस वेरिएंट ईएक्स और ईएक्स (ओ) पर कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है। 
    • इसपर कोई एक्सचेंज और कॉर्पोरेट बोनस नहीं दिया जा रहा है। 
    • हालांकि हुंडई इसके साथ 12,972 रुपये की लाइफस्टाइल एसेसरीज की पेशकश कर रही है जिसमें डोर ऐज गार्ड,3डी बूट मैट और कपहोल्डर कोस्टर किट शामिल है। 
    • हुंडई एक्सटर कार की कीमत 6 लाख रुपये से लेकर 10.43 लाख रुपये के बीच है। 

    हुंडई वेन्यू

    Hyundai Venue

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट 

    45,000

    एक्सचेंज बोनस

    10,000

    कुल फायदे

    55,000

    • इसके टर्बो पेट्रोल मैनुअल और बेस वेरिएंट एस पर ही ये ऑफर्स मान्य है। 
    • वेन्यू के टर्बो पेट्रोल डीसीटी ऑटोमैटिक वेरिएंट्स और 1.2 लीटर इंजन मैनुअल वेरिएंट्स पर क्रमश: 40,000 और 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि इसके हर वेरिएंट पर समान एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। 
    • इस सब 4 मीटर एसयूवी पर कोई कॉर्पोरेट बोनस नहीं दिया जा रहा है। 
    • वेन्यू के साथ 15,629 लाख रुपये का लाइफस्टाइल एसेसरी किट दिया जा रहा है जिसमें अपर ट्रंक लिड गार्निश और फेंडर गार्निश शामिल है। 
    • हुंडई वेन्यू कार की कीमत 7.94 लाख रुपये से लेकर 13.48 लाख रुपये के बीच है। 

    हुंडई वेन्यू एन लाइन

    Hyundai Venue N Line Front Left Side

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    40,000

    एक्सचेंज बोनस

    10,000

    कुल फायदे

    50,000

    • हुंडई वेन्यू एन लाइन के सभी वेरिएंट्स पर उपर बताए गए ऑफर्स मान्य है। 

    • हालांकि वेन्यू के इस स्पोर्टी वर्जन पर कोई कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। 

    • हुंडई वेन्यू एन लाइन की कीमत 12.08 लाख रुपये से लेकर 13.90 लाख रुपये के बीच है। 

    हुंडई वरना

    Verna

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    25,000

    एक्सचेंज बोनस

    20,000

    कुल फायदे

    45,000

    • कंपनी अपनी वरना सेडान के सभी वेरिएंट्स पर समान ऑफर्स दे रही है। हालांकि इसपर कोई कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। 

    • हुंडई वरना कार की कीमत 11 लाख रुपये से लेकर 17.42 लाख रुपये के बीच है। 

    हुंडई अल्कजार

    Hyundai Alcazar Front Left Side

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    55,000

    एक्सचेंज बोनस

    30,000

    कुल फायदे

    85,000

    • हुंडई अल्कजार के प्री फेसलिफ्ट मॉडल पर उपर बताए गए कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस की पेशकश की जा रही है। 

    • इसपर कोई कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। 

    • हुंडई की इस एसयूवी की कीमत 16.78 लाख रुपये से लेकर 21.28 लाख रुपये के बीच है। 

    हुंडई ट्यूसॉन

    Hyundai Tucson

    ऑफर

    अमाउंट

     

    मॉडल ईयर 23 ट्यूसॉन

    मॉडल ईयर 24 ट्यूसॉन

    कैश डिस्काउंट

    2 लाख रुपये

    50,000

    • हुंडई ट्यूसॉन के मॉडल ईयर 2023 पर इस सितंबर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है जो कि 2 लाख रुपये तक है। हालांकि इसके पेट्रोल वेरिएंट्स पर केवल 50,000 रुपये तक का ही डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

    • हुंडई ट्यूसॉन कार की कीमत 29.02 लाख रुपये से लेकर 35.94 लाख रुपये के बीच है। 

    हुंडई कोना इलेक्ट्रिक

    Hyundai Kona Electric

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    2 लाख रुपये

    कुल फायदे

    2 लाख रुपये

    • हुंडई कोना इलेक्ट्रिक के सभी वेरिएंट्स पर 2 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

    • हुंडई अपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के बचे हुए स्टॉक पर ही ऑफर्स दे रही है। 

    • हुंडई कोना इलेक्ट्रिक कार की लास्ट रिकॉर्डेड कीमत 23.84 लाख रुपये से लेकर 24.03 लाख रुपये के बीच थी। 

    नोट: ये ऑफर्स आपकी लोकेशन और वेरिएंट के हिसाब से अलग अलग भी हो सकते हैं। ऐसे में ज्यादा जानकारी के लिए नजदीकी हुंडई डीलरशिप से संपर्क करें। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है