• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई ने पूरे भारत में शुरू किया मानसून सर्विस कैंप,जानिए ओनर्स को मिलेेंगे क्या कुछ फायदे

    हुंडई ने भी मानसून स्पेशल सर्विस कैंप शुरू किया है जहां ​स्पेयर पार्ट्स,लेबर कॉस्ट और प्रोटेक्टिव कोटिंग्स/क्लीनिंग सर्विसेज पर डिस्काउंट के साथ कारों के 50 पॉइन्ट चैकअप किए जाएंगे।

    भानु
    भानु
    Published On जून 27, 2024 11:44 ist
    info icon
    published onJun 26, 2024 18:58 IST
    last updated onJun 27, 2024 11:44 IST
    581 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Monsoon Camp

    देशभर में मानसून लगभग छा गया है और बारिश को देखते हुए कई कारमेकर्स ने कारों की मेंटेनेंस के लिए मानसून सर्विस कैंप्स शुरू कर दिए हैं। इस कैंप की ज्यादा डीटेल देखिए आगे:

    Hyundai Creta ADAS radar in the front bumper

    26 जून से शुरू हुए इस कैंप का आयोजन 5 जुलाई 2024 तक होगा। इस कैंप में कस्टमर अपनी हुंडई कार को नजदीकी सर्विस सेंटर ले जा सकते हैं जहां कार का कॉम्पिलमेंट्री 50 पॉइन्ट चैकअप किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी कई तर​ह के डिस्काउंट की पेशकश भी कर रही है जो इस प्रकार से है:

    Hyundai Verna Turbo Manual
    Hyundai Ioniq 5

    मानसून कैंप में मिलेंगी ये सर्विसेज

    डिस्काउंट

    स्पेयर पार्ट्स रिप्लेसमेंट

    • ब्रेक पैड और ब्रेक शू

    • हेडलैंप/टेललैंप/इंडिकेटर/बल्ब 

    • वायपर ब्लेड

    10 प्रतिशत

     

    लेबर कॉस्ट

    • काउल पैनल क्लीनिंग

    • सनरूफ लुब्रिकेशन

    • मैकेनिकल लेबर (पीएमएस का लाभ उठाने पर*)

    10 प्रतिशत

    प्रोटेक्टिव कोटिंग्स/क्लीनिंग

    • विंडस्क्रीन उपचार

    • इंजन की सफाई/ड्रेसिंग

    • अंडरबॉडी (जंग रोधी) कोटिंग 

    • इंटीरियर और एक्सटीरियर ब्यूटिफिकेशन

    15 प्रतिशत

    *पीएमएस:पीरियॉडिक मेंटेनेंस सर्विसेज

    हुंडई इंडियन कार लाइनअप

    इस समय इंडियन मार्केट में हुंडई की अलग अलग सेगमेंट में अलग कारें मौजूद हैं जिनमें ग्रैंड आई10 निओस,एक्सटर,आई20,रा,वेन्यू,क्रेटा,वरना,अल्कजार और ट्यूसॉन शामिल है। हाल ही में कंपनी की कोना ईवी भारत में बंद हो चुकी है इसलिए अब केवल एक ही इलेक्ट्रिक कार उपलब्ध है। हुंडई कारों की कीमत 5.92 लाख रुपये से लेकर 46.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम,दिल्ली) के बीच है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है