• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई इंडिया का मानसून सर्विस कैंप शुरू: 20 जुलाई तक चलेगा, मिलेंगे ये ढेरों फायदे

    %3Cp%3E%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%AB%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%9A%20%E0%A4%94%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A4%88%20%E0%A4%AA%E0%

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 25, 2025 19:26 ist
    info icon
    published onJun 25, 2025 19:26 IST
    last updated onJun 25, 2025 19:26 IST
    579 Views
    • Write a कमेंट

    कार की मुफ्त जांच और कई पार्ट्स व लेबर चार्ज पर डिस्काउंट के अलावा, हुंडई बढ़ी हुई वारंटी पर 35 प्रतिशत तक की छूट दे रही है

    • मानसून सर्विस कैंप शुरू हो गया है और यह 20 जुलाई 2025 तक चलेगा।

    • सर्विस में गाड़ी का 70 पॉइंट तक फ्री चेकअप शामिल है।

    • कंपनी कई टूट-फुट वाले पार्ट्स पर 10 प्रतिशत की छूट दे रही है।

    • लेबर और वैल्यू-एडेड सर्विस पर 15 प्रतिशत डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

    हुंडई इंडिया ने देशभर में अपने ग्राहकों के लिए एक स्पेशल ‘मानसून सर्विस कैंप’ की घोषणा की है। यह कैंप 25 जून से 20 जुलाई 2025 तक सभी हुंडई सर्विस सेंटर पर आयोजित किया जा रहा है और इसमें फ्री इंस्पेक्शन, सर्विस और अन्य खास फायदे शामिल है। इस सर्विस कैंप का उद्देश्य बारिश के मौसम में ग्राहकों को अपनी कार की देखभाल के लिए प्रोत्साहित करना है। अगर आप जानना चाहते हैं कि इस स्कीम के तहत वास्तव में क्या मिल रहा है तो हमने नीचे विस्तार से बताया है:

    हुंडई मानसून कैंप 2025 के बारे में ज्यादा जानकारी

    Hyundai Monsoon Service Camp

    • हुंडई गाड़ी की 70 पॉइंट तक फ्री हैल्थ चेक-अप करेगी, जिसमें ब्रेक, टायर, लाइट, बैटरी, वाइपर, अंडरबॉडी, और सभी प्रमुख इलेक्ट्रिक पार्ट्स की जांच शामिल है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आपकी कार गीली परिस्थितियों में चलाने के लिए सुरक्षित है। 

    • इस अवधि में बढ़ी हुई वारंटी पर 35 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

    • हुंडई नियमित रख-रखाव कार्य, केबिन और बाहर की साफ-सफाई, और कार को सुरक्षित रखने के लिए नीचे एंटी-रस्ट कॉटिंग के लिए मैकेनिकल लेबर चार्ज पर 15 प्रतिशत की छूट दे रही है।

    • आप उन पार्ट्स पर 10 प्रतिशत की छूट भी प्राप्त कर सकते हैं जो आमतौर पर मानसून के दौरान जल्दी खराब हो जाते हैं, जैसे ब्रेक पेड, क्लच कंपोनेंट, सस्पेंशन पार्ट्स, हेडलैंप्स, टेल लैंप्स, बल्ब और वाइपर ब्लेड।

    • इसके अलावा हुंडई काउल पेनल क्लिनिंग और सनरूफ लुब्रिकेशन जैसी कुछ खास सर्विस पर लेबर चार्ज पर 10 प्रतिशत की छूट देगी।

    भारत में हुंडई कार

    Hyundai Creta

    वर्तमान में भारत में हुंडई की 12 आईसीई पावर्ड कार और 2 इलेक्ट्रिक कार बिक्री के लिए उपलब्ध है। हमने मॉडल और इनकी प्राइस लिस्ट की जानकारी नीचे दी है:

    मॉडल

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    हैचबैक

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस

    5.98 लाख रुपये से 8.62 लाख रुपये

    हुंडई आई20

    7.04 लाख रुपये से 11.25 लाख रुपये

    हुंडई आई20 एन लाइन

    9.99 लाख रुपये से 12.56 लाख रुपये

    सेडान

    हुंडई ऑरा

    6.54 लाख रुपये से 9.11 लाख रुपये

    हुंडई वरना

    11.07 लाख रुपये से 17.55 लाख रुपये

    एसयूवी

    हुंडई एक्सटर

    6.20 लाख रुपये से 10.50 लाख रुपये

    हुंडई वेन्यू

    7.94 लाख रुपये से 13.62 लाख रुपये

    हुंडई वेन्यू एन लाइन

    12.15 लाख रुपये से 13.97 लाख रुपये

    हुंडई क्रेटा

    11.11 लाख रुपये से 20.42 लाख रुपये

    हुंडई क्रेटा एन लाइन

    16.93 लाख रुपये से 20.56 लाख रुपये

    हुंडई अल्कजार

    14.99 लाख रुपये से 21.70 लाख रुपये

    हुंडई ट्यूसॉन

    29.27 लाख रुपये से 36.04 लाख रुपये

    ईवी

    हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक

    17.99 लाख रुपये से 24.38 लाख रुपये

    हुंडई आयनिक 5

    46.05 लाख रुपये

    *सभी कीमत एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया के अनुसार है

    was this article helpful ?

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है