• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन सी3 हैचबैक और सी3 एयरक्रॉस एसयूवी को मिला फीचर अपडेट,जल्द होंगी लॉन्च

    इन दोनों कारों में कई कंफर्ट और सेफ्टी फीचर्स जोडे गए हैं जो कि हाल ही में शोकेस की गई सिट्रोएन बसाल्ट एसयूवी कूपे में भी दिए गए हैं।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 04, 2024 18:55 ist
    info icon
    published onAug 04, 2024 18:55 IST
    last updated onAug 04, 2024 18:55 IST
    650 Views
    • Write a कमेंट

    Citroen C3 hatchback and C3 Aircross updated with new features

    मार्केट में पेश किए जाने केे लंबे समय बाद सिट्रोएन सी3 हैचबैक और सी3 एयरक्रॉस एसयूवी की फीचर लिस्ट अपडेट की गई है। इन दोनों कारों में कई कंफर्ट और सेफ्टी फीचर्स जोडे गए हैं जो कि हाल ही में शोकेस की गई सिट्रोएन बसाल्ट एसयूवी कूपे में भी दिए गए हैं। सी3 हैचबैक और सी3 एयरक्रॉस में ​दिए गए हैं कौनसे नए फीचर्स इस बारे में आप जानेंगे आगे। 

    क्या कुछ नया दिया गया है इनमें?

    सिट्रोएन की इन दोनों कारों के एक्सटीरियर डिजाइन में तो कई बदलाव नहीं किया गया है मगर इनमें अब हेलोजन हेडलाइट्स को एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स से रिप्लेस कर दिया गया है। इनमें अब आउटसाइड रियर व्यू मिरर्स में अब इंटीग्रेटे टर्न ​इंडिकेटस दे दिए गए हैं। इसके अलावा पहले इनमें फ्रंट फेडर्स पर इंडिकेटर्स हुआ करते थे वहां अब सिट्रोएन की नई बैजिंग दे दी गई है। इसके अलावा इन कारों में वॉशर के साथ रियर विंडशील्ड वायपर भी दे दिया गया है। 

    Citroen C3 and C3 Aircross get projector-based LED headlights now
    Citroen C3 and C3 Aircross get ORVM-mounted indicators now

    इनके डैशबोर्ड का लेआउट तो एक जैसा ही है मगर सी3 में सी एयरक्रॉस एसयूवी से ली गई 7 इंच की फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दे दी गई है। इसके अलावा इन दोनों कारों में ऑटोमैटिक एसी और डोर पैडस के लिए इलेक्ट्रॉनिक एडजस्टमेंट दे दिया गया है। हालांकि इनमें अब भी पुश बटन स्टार्ट स्टॉप का फीचर नहीं दिया जा रहा है। 

    Citroen C3 and C3 Aircross get auto AC feature
    Citroen C3 7-inch digital driver's display

    सेफ्टी के लिए इनमें अब 6 एयरबैग्स दे दिए गए हैं। 

    अन्य फीचर्स और सेफ्टी

    सी3 हैचबैक और सी3 एयरक्रॉस में पहले से ही वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 10.2-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल और हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सी3 एयरक्रॉस एसयूवी में सेकंड रो पैसेंजर के लिए रूफ माउंटेड एसी वेंट्स भी दिए गए हैं। 

    Citroen C3 and C3 Aircross 10.25-inch touchscreen

    सेफ्टी के लिए सी3 और सी3 एयरक्रॉस में हिल होल्ड असिस्ट, एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), और एक रियर पार्किंग कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। 

    पावरट्रेन

    बता दें कि इन दोनों कारों में 110 पीएस की पावर और 190 एनएम का टॉर्क जनरेट करने वाले 1.2 लीटर टर्बो पेट्रल इंजन की चॉइस दी गई है जो कि 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। सी3 एयरक्रॉस में इस इंजन के साथ 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी दिया गया है। 

    दूसरी तरफ सी3 में 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन दिया गया है जो 82 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। 

    Citroen C3 and C3 Aircross key FOB updated with the new Chevron logo

    कीमत एवं मुकाबला 

    सिट्रोएन सी3 और सी3 एयरक्रॉस के अपडेटेड मॉडल भारत में जल्द लॉन्च किए जा सकते हैं जिनकी कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा हो सकती है। 

    सिट्रोएन सी3 हैचबैक कार की कीमत 6.16 लाख रुपये से लेकर 9.12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम,पैन इंडिया) के बीच है। इसका मुकाबला मारुति वैगन आर , सेलेरियो और टाटा टियागो से है। कीमत के मोर्चे पर इसका कंपेरिजन निसान मैग्नाइट, रेनो काइगर, टाटा पंच और हुंडई एक्सटर से भी है। दूसरी तरफ सी3 एयरक्रॉस एसयूवी कार की कीमत 9.99 लाख रुपये से लेकर 14.11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन इंडिया) के बीच है जिसका मुकाबला  हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, और एमजी एस्टर से है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन सी3 पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है