पिछले सप्ताह क्या कुछ रहा ऑटो सेक्टर में खास, पढ़िए टॉप कार न्यूज
पिछले सप्ताह हुंडई की स्पोर्टी हैचबैक को फेसलिफ्ट अपडेट दिया गया, जबकि किआ मोटर्स ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी के एडीएएस टेक्नोलॉजी से लैस दो नए वेरिएंट्स लॉन्च किए। फोक्सवैगन ने अंतरराष्ट्रीय मार्केट में अपनी पॉपुलर एसयूवी कार का नया जनरेशन मॉडल पेश किया, तो वहीं महिंद्रा और एमजी मोटर्स ने अपनी कुछ कारों की कीमत में बदलाव किया। पिछले सप्ताह क्या कुछ रहा ऑटो सेक्टर में खास, जानेंगे आगेः
- Write a कमेंट

2023 हुंडई आई20 एन लाइन फेसलिफ्ट लॉन्च

आई20 फेसलिफ्ट को लॉन्च करने के कुछ दिनों बाद ही अब हुंडई ने आई20 एन लाइन फेसलिफ्ट को भी भारत में उतार दिया है। इसके डिजाइन में मामूली अपडेट किए गए हैं, जबकि इंजन में सबसे बड़ा बदलाव हुआ है। यह हैचबैक कार अब पहले से सस्ती हो गई है।
किआ सेल्टोस के दो नए वेरिएंट्स लॉन्च

किआ मोटर्स ने सेल्टोस कार के दो नए एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) फीचर से लैस वेरिएंट्स लॉन्च किए हैं। ये नए वेरिएंट्स केवल ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के आते हैं।
2023 टाटा नेक्सन के माइलेज से उठा पर्दा

फेसलिफ्ट टाटा नेक्सन भारत में लॉन्च हो चुकी है। हाल ही में कंपनी ने नेक्सन के माइलेज का खुलासा किया है। 2023 टाटा नेक्सन कुल चार ट्रांसमिशन ऑप्शन, और पेट्रोल व डीजल इंजन में मिलती है।
प्राइस अपडेट

पिछले सप्ताह महिंद्रा और एमजी ने अपनी कुछ कारों की प्राइस अपडेट की। महिंद्रा की एसयूवी कारें अब पहले से काफी महंगी हो गई है, वहीं एमजी एसयूवी की प्राइस में भारी कटौती की गई है। एमजी कार के डीजल वेरिएंट्स की कीमत में सबसे ज्यादा कटौती हुई है।
महिंद्रा एंबुलेंस लॉन्च

महिंद्रा ने बोलेरो नियो प्लस का एंबुलेंस वर्जन लॉन्च किया है। इसमें बोलेरो नियो से ज्यादा पावरफुल डीजल इंजन दिया गया है।
बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 का टीजर जारी

बीएमडब्ल्यू ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी आईएक्स1 का टीजर जारी किया है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कंपनी ने इसे पिछले साल पेश किया था, जहां यह फ्रंट-व्हील-ड्राइवट्रेन और ऑल-व्हील-ड्राइवट्रेन ऑप्शन में उपलब्ध है।
नई फोक्सवैगन टिग्वान से उठा पर्दा

फोक्सवैगन ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में तीसरी जनरेशन टिग्वान से पर्दा उठाया है। इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर में कई अपडेट किए गए हैं। इस नई एसयूवी कार में कई पावरट्रेन ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें टर्बो पेट्रोल, डीजल और प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन शामिल होंगे। भारत में इसे 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है।
टेस्टिंग मॉडल

पिछले सप्ताह एक टाटा कार और एक हुंडई कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया, ये दोनों ही मौजूदा मॉडल के अपडेट वर्जन थे और दोनों को कवर से ढ़का हुआ था। 2024 टाटा हैरियर की नई फ्रंट प्रोफाइल कैमरे में कैद हुई तो वहीं 2024 क्रेटा की नई डीटेल्स सामने आई।














