• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 इलेक्ट्रिक एसयूवी का टीजर हुआ जारी, भारत में अक्टूबर तक हो सकती है लॉन्च

    बीएमडब्ल्यू ने आईएक्स1 इलेक्ट्रिक एसयूवी का टीजर जारी किया है। एक्स1 एसयूवी के इलेक्ट्रिक वर्जन को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले साल जून में शोकेस किया गया था जब कंपनी ने तीसरी जनरेशन एक्स1 से भी पर्दा उठाया था। अब यह इलेक्ट्रिक एसयूवी जल्द भारत आने वाली है। बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 इलेक्ट्रिक एसयूवी में क्या कुछ मिलेगा ख़ास इस पर डालते हैं एक नज़र :-  

    स्तुति
    स्तुति
    modified on सितंबर 22, 2023 14:35 ist
    info icon
    published onSep 22, 2023 14:03 IST
    last updated onSep 22, 2023 14:35 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    इसकी डिज़ाइन लैंग्वेज रेगुलर बीएमडब्ल्यू एक्स1 से काफी मिलती जुलती है। इस गाड़ी में दो इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑप्शंस मिलते हैं।

    BMW iX1 Teased

    • बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो वेरिएंट्स : ईड्राइव20 और एक्सड्राइव30 में उपलब्ध है।
    • इसमें 64.7 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है और फुल चार्ज में इसकी सर्टिफाइड रेंज 475 किलोमीटर तक है।
    • इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 10.7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
    • भारत में बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 की कीमत 60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    बीएमडब्ल्यू ने आईएक्स1 इलेक्ट्रिक एसयूवी का टीजर जारी किया है। यह एक्स1 एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन है जिसे कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय मार्केट में तीसरी जनरेशन एक्स1 को शोकेस करने के दौरान पेश किया था। अब इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 इलेक्ट्रिक एसयूवी में क्या कुछ मिलेगा ख़ास, इस पर डालते हैं एक नज़र: 

    डिजाइन

    BMW iX1 Front

    आईएक्स1 इलेक्ट्रिक एसयूवी लुक्स के मामले में एक्स1 कार से एकदम मिलती जुलती है। इसकी फ्रंट प्रोफाइल थोड़ी उठी हुई है और आगे की तरफ इसमें बड़ी क्लोज़्ड ऑफ ग्रिल, एलईडी डीआरएल के साथ स्लिम एलईडी हेडलाइट्स और क्रोम इंसर्ट के साथ बड़ा बंपर दिया गया है। इसकी साइड प्रोफाइल भी रेगुलर एक्स1 के जैसी ही लगती है, फर्क केवल इतना है कि इसमें साइड स्कर्ट पर ब्लू इंसर्ट मिलते हैं। साइड प्रोफाइल पर इसमें राइडिंग के लिए अलॉय व्हील्स (17-इंच से 21-इंच यूनिट) लगे हुए हैं। रियर साइड पर इसमें स्पॉइलर, एल शेप्ड टेललैंप्स और स्किड प्लेट के साथ बड़ा बंपर दिया गया है। 

    BMW iX1 Rear

    रेगुलर एक्स1 से अलग दिखाने के लिए बीएमडब्ल्यू ने इसमें क्रोम एलिमेंट्स के आसपास ब्लू इंसर्ट जोड़े हैं और इसकी रियर प्रोफाइल पर 'आईएक्स1' बैजिंग भी दी गई है।

    BMW iX1 Cabin

    बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 इलेक्ट्रिक एसयूवी के इंटीरियर में ड्यूल-टोन ब्लैक और ब्राउन कलर थीम दी गई है, साथ ही इसमें लेयर्ड और ड्राइवर-ओरिएंटेड डैशबोर्ड दिया गया है। केबिन के अंदर इसमें स्लिम एसी वेंट्स, ड्यूल-इंटीग्रेटेड डिस्प्ले सेटअप और फ्लोटिंग सेंट्रल टनल भी मिलता है।

    फीचर

    BMW iX1 Screens

    बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 के अंतरराष्ट्रीय मॉडल में 10.7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और मेमोरी व मसाज फ़ंक्शन के साथ इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल फ्रंट सीटें दी गई है। इसके अलावा इसमें कई सारे एयरबैग, रियर पार्किंग कैमरा, पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इस गाड़ी में क्रूज़ कंट्रोल के साथ ब्रेक फंक्शन और फ्रंट-कोलिजन वार्निंग जैसे ड्राइवर असिस्ट फीचर्स भी मिलते हैं।

    बैटरी व मोटर

    BMW iX1

    आईएक्स1 कार अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो वेरिएंट: ईड्राइव20 और एक्सड्राइव30 में उपलब्ध है। इन दोनों वेरिएंट्स के साथ 64.7 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है। ईड्राइव20 वेरिएंट में फ्रंट-व्हील ड्राइव मोटर सेटअप (204 पीएस/250 एनएम) मिलता है, जबकि एक्सड्राइव30 वेरिएंट में ड्यूल मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप दिया गया है जिसका संयुक्त पावर आउटपुट 313 पीएस और 494 एनएम है। बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 कार की डब्ल्यूएलटीपी रेंज 475 किलोमीटर है। कंपनी ने फिलहाल यह कंफर्म नहीं किया है कि वह आईएक्स1 कार के भारतीय वर्जन में कौनसी पावरट्रेन देगी।

    लॉन्च, कीमत व कंपेरिजन

    BMW iX1

    बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत में अक्टूबर 2023 तक लॉन्च किया जा सकता है। इस गाड़ी की कीमत 60 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका सीधा मुकाबला वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज से रहेगा।  

    यह भी पढ़ें : तस्वीरों के जरिए डालिए हुंडई एक्सटर माइक्रो एसयूवी के बेस वेरिएंट ईएक्स पर एक नज़र

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on बीएमडब्ल्यू आईएक्स1

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है