• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अक्टूबर 3 से लेकर 7 के बीच ऑटो सेक्टर से जुड़ी सबसे बड़ी न्यूज हाइलाइट्स देखिए यहां

    पिछले सप्ताह नई कार लॉन्च और कारों की प्राइस बढ़ने जैसी खबरें सामने आई।

    भानु
    भानु
    published on अक्टूबर 10, 2022 14:02 ist
    info icon
    published onOct 10, 2022 14:02 IST
    last updated onOct 10, 2022 14:02 IST
    836 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा जल्द लॉन्च करेगी नेक्सन,अल्ट्रोज और पंच के सीएनजी वेरिएंट्स

    इसके अलावा किआ ने सॉफ्टवेयर संबंधी खामियों के चलते केरेंस एमपीवी की कुछ यूनिट्स को रिकॉल भी करने की जानकारी दी। वहीं होंडा ने भारत में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है और ऐसी तमाम खबरों के बारे में आप ज्यादा जानेंगेे आगे:

    लॉन्च

    महिंद्रा एक्सयूवी300 टर्बोस्पोर्ट: महिंद्रा ने एक्सयूवी300 का नया टर्बोस्पोर्ट वर्जन लॉन्च किया है। इसमें ज्यादा पावरफुल 1.2 लीटर टीजीडीआई टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके साथ 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है। एक्सयूवी300 के इस नए वर्जन में कुछ कॉस्मैटिक बदलाव,नए कलर ऑप्शंस भी नजर आए हैं जिनकी पूरी डीटेल आपको क्लिक करने पर मिलेंगी यहां। 

    Mahindra XUV300 TurboSport

    एमजी जेडएस ईवी एक्साइट वेरिएंट: एमजी ने जेडएस ईवी का नया बेस वेरिएंट एक्साइट लॉन्च कर दिया है। इसमें रेगुलर वेरिएंट्स वाला ही बैट्री पैक और मोटर दी गई है और इसकी रेंज भी टॉप वेरिएंट के बराबर ही है मगर फिर भी ये इनसे कुछ लाख रुपये सस्ता है। इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले, ग्रे इंटीरियर, छह एयरबैग, एक 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं मगर इसमें पैनोरमिक सनरूफ,ऑटो फोल्डिंग ओआरवीएम और एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम जैसे फीचर्स नहीं दिए गए हैं। 

    MG ZS EV

    होंडा सिटी के पूरे हुए भारत में 25 साल 

    हाल ही में होंडा सिटी के भारत में 25 साल पूरे हुए हैं। अभी भारत में इसका जनरेशन 5 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है और ये देश की पहली मास मार्केट कार भी है जिसमें सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड पावरट्रेन और एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम का फीचर दिया गया है। 

    Honda City Gen 1 to Gen 5

    टाटा नेक्सन,अल्ट्रोज और पंच के जल्द लॉन्च हो सकते हैं सीएनजी वेरिएंट्स

    टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेश चंद्रा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि कंपनी कुछ और सेगमेंट्स में भी अपना सीएनजी पोर्टफोलियो बढ़ाने की तैयारी कर रही है। फिलहाल टाटा के सीएनजी व्हीकल पोर्टफोलियो में टियागो और टिगॉर मौजूद है और अब कंपनी नेक्सन,अल्ट्रोज और पंच के सीएनजी वर्जन जल्द लॉन्च करेगी। लॉन्च के बाद टाटा पंच देश का पहला टर्बो पेट्रोल सीएनजी व्हीकल कहलाएगा। 

    Tata Nexon

    किआ ने केरेंस एमपीवी की यूनिट्स रिकॉल की

    पिछले सप्ताह की शुरूआत में किआ ने केरेंस एमपीवी में कुछ तकनीकी खामी के कारण रिकॉल की घोषणा की। कंपनी ने ये रिकॉल एयरबैग कंट्रोल मॉड्यूल में आई खराबी के कारण किया है जो एक सॉफ्टवेयर अपडेट से ठीक किया जा सकता है। इसके लिए कंपनी प्रभावित व्हीकल्स के ओनर्स से संपर्क करेगी जिसके बाद उन्हें अपनी केरेंस के इंस्पेक्शन के लिए नजदीकी किआ डीलरशिप्स पर अपॉइन्टमेंट लेकर जाना होगा। 

    Kia Carens

    पिछले सप्ताह इन कारों के बढ़े दाम 

    Citroen C3

    Toyota Vellfire

    Volkswagen Tiguan

    एमजी एयर कॉम्पैक्ट ईवी के स्पाय शॉट्स आए सामने 

    भारत में एमजी की एयर ईवी टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गई है। तीन मीटर से कम लंबी ये कॉम्पैक्ट ईवी भारत में 2023 तक लॉन्च की जा सकती है। इसके ग्लोबल मॉडल में दो तरह के बैट्री पैक के ऑप्शंस दिए गए हैं जिनकी सिंगल चार्ज रेंज क्रमश: 200 किलोमीटर और 300 किलोमीटर है। इस कार का भारत में डेब्यू 2023 ऑटो एक्सपो में हो सकता है और इसकी शुरूआती कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है। 

    MG Air EV Spy Shot

    और पढ़ें : सिटी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है